गुरुवार को दिल्ली में ठंडी हवाओं ने लोगों को अच्छी-खासी ठंड का एहसास कराया। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह कोहरे और स्मॉग के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को स्मॉग और कोहरे की संभावना जताई है।
गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। नरेला सर्दतम क्षेत्र रहा जहां न्यूनतम तापमान 4.
5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े सात बजे तक सफदरजंग एयरपोर्ट में दृश्यता 250 मीटर रही, जबकि पालम में 600 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। सुबह कोहरे और स्मॉग का असर देखा गया, जिसका प्रभाव सबसे अधिक वाहन चालकों पर पड़ा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग और घने कोहरे की संभावना है। शाम और रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। इस स्थिति में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। गुरुवार को लोगों को अच्छी-खासी ठंड का एहसास हुआ। दिन के समय कुछ देर के लिए सूरज निकला, लेकिन शाम ढलने से पहले ही कुहासा छा गया। हवा की गति कम होने से कोहरे के साथ लोगों को स्मॉग से राहत नहीं मिली। हालांकि, शाम होते ही ठंडी हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया। तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नरेला सर्दतम क्षेत्र रहा जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूसा में न्यूनतम तापमान 5.1, आया नगर में 5.4 और लोधी रोड़ में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
दिल्ली में ठंड बढ़ी, 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमानदिल्ली में ठंड बढ़ी, 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान
और पढो »
Delhi Weather: दिल्ली में और गिरा तापमान, अब बुधवार की सुबह रही सबसे ठंडीराजधानी दिल्ली में ठंड की दस्तक हो चुकी है। आज दिल्ली के न्यूनतम तापमान में और गिरावट हुई है। बुधवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11.
और पढो »
बुधवार को दिल्ली में ठंडक बढ़ीदिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम के साथ 7.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
और पढो »
Delhi Weather: दिल्ली में हल्की सर्दी ने दी दस्तक, ठिठुरन भरी ठंड के लिए अभी करना होगा और इंतजारDelhi Weather Update: दिल्ली में ठंड ने दस्तक दी है और न्यूनतम तापमान गुरुवार को 10.
और पढो »
शून्य की तरफ बढ़ रहा जम्मू का न्यूनतम तापमान, कश्मीर में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड; अभी और गिरेगा पाराकश्मीर में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -4.
और पढो »
बुधवार को दिल्ली में तापमान में गिरावट, आया नगर सबसे ठंडान्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा, लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ।
और पढो »