जनवरी सबसे गर्म महीना रहा और फरवरी भी 15 सालों में सबसे गर्म रहा। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है।
जनवरी का महीना छह सालों में सबसे गर्म रहा, वहीं फरवरी की शुरुआत भी 15 सालों में सबसे गर्म रही है। सुबह के समय शनिवार को कहीं मध्यम और कहीं घना कोहरा भी देखने को मिला, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। सोमवार व मंगलवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है। शनिवार को दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। मध्यम से घनी श्रेणी के कोहरे में आइजीआई एयरपोर्ट और सफदरजंग पर दृश्यता का न्यूनतम स्तर 50 मीटर तक रह गया। इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी असर पड़ा। बाद में दिन चढ़ने के साथ इसमें सुधार होता गया। 2011 से
लेकर अब तक इतना ज्यादा तापमान कभी नहीं रहा दिन भर खिली रही तेज धूप के बीच शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2011 से लेकर 2025 तक एक फरवरी को इतना अधिक तापमान कभी नहीं रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 100 से 51 प्रतिशत रिकार्ड हुआ। सुबह भी स्मॉग और मध्यम श्रेणी का कोहरा रहने के आसार मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार की सुबह भी स्मॉग और मध्यम श्रेणी का कोहरा रहने के आसार हैं। कहीं कहीं घना कोहरा भी रह सकता है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और नौ डिग्री रहने के आसार हैं। कोहरे का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मंगलवार को सुबह के समय हल्की वर्षा होने की संभावना सोमवार को रात और मंगलवार को सुबह के समय हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान इस दौरान 22 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री तक रहेगा। बुधवार से मौसम साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान 22 से 24 और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री तक रह सकता है। लगातार चौथे दिन बहुत खराब रही दिल्ली की हवा शनिवार को लगातार चौथे दिन दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 355 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को बेहद खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह सूचकांक 351 के अंक पर रहा था। यानी चौबीस घंटों के भीतर इसमें चार अंकों की वृद्धि हुई है। शनिवार को एनसीआर के विभिन्न शहरों का एक्यूआई शहर सीपीसीबी आइक्यू एयर दिल्ली 355 275 गुरुग्राम 261 298 गाजियाबाद 228 191 फरीदाबाद 224 169 ग्रेटर नोएडा 234 177 नोएडा 220 19
मौसम दिल्ली तापमान कोहरा बारिश वायु गुणवत्ता
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, जनवरी ने तोड़ा छह साल का रिकॉर्ड; जानें आनेवाले दिनों का हालदिल्ली में जनवरी का महीना पिछले छह सालों का सबसे गर्म रहा है। औसत अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री और औसत न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा है। यह आठ सालों की सबसे गर्म जनवरी भी है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी की शुरुआत भी गर्मी के साथ होगी। इस साल औसत न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा है। 2017 में औसत न्यूनतम तापमान 8.
और पढो »
जापान की सबसे बुजुर्ग महिला टोमिको इटूका का निधन116 वर्षीय टोमिको इटूका, जापान की रहने वाली, दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला के रूप में जानी जाती थीं। उनका निधन इस सप्ताह की शुरुआत में एक नर्सिंग होम में हो गया।
और पढो »
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: नई दिल्ली और कालकाजी सीटें सबसे हॉटदिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। नई दिल्ली और कालकाजी सीटें चुनाव के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक हैं, जहां त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है।
और पढो »
दिल्ली चुनावों के लिए जंग में उतरे 981 उम्मीदवारदिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले चुनावों के लिए 1521 नामांकन दाखिल किए गए हैं। नई दिल्ली सीट पर सबसे अधिक 29 उम्मीदवार मैदान में हैं।
और पढो »
दिल्ली बस में चुनाव गर्म चर्चादिल्ली में बस में महिला सुरक्षा से लेकर चुनावी बहस तक गर्म चर्चा हुई।
और पढो »
Delhi Weather Update: 8 वर्षों में सबसे गर्म रहा यह गणतंत्र दिवस, साफ रही दिल्ली की हवा; इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?Delhi Weather Update राजधानी दिल्ली में बीते आठ वर्षों में यह गणतंत्र दिवस सबसे गर्म रहा। इस साल गणतंत्र दिवस पर अधिकतम तापमान 23.
और पढो »