नए साल 2025 में दिल्ली में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने घने से घना कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
नए साल 2025 का आगाज हो चुका है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से शीतलहर का असर राजधानी दिल्ली में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली में सर्दी को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। बीते बुधवार को लगातार तीसरे दिन शीतलहर का असर देखने को मिला। साल के पहले दिन ऐसा रहा दिल्ली का मौसम ऐसे में अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन में धूप खिलने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिली। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.
5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, कई इलाकों में पारा छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। उधर, पालम एयरपोर्ट में सुबह छह बजे दृश्यता 100 मीटर और सफदरजंग में दृश्यता 700 मीटर रही। घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आज का अलर्ट जारी किया मौसम विभाग ने आज घने से घना कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर धुंध व मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। साथ ही, कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 और 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। नरेला में 6 डिग्री के करीब पहुंचा पारा बुधवार को हवा में नमी का स्तर 70 फीसदी से लेकर 97 फीसदी रहा। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं। धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। रात के समय ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। नरेला इलाके में न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पालम व पूसा में 7, रिज में 7.2 व लोधी रोड में 7.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। विजिबिलिटी की बात करें तो गुरुवार सुबह छह बजे दिल्ली के पालम में दृश्यता शून्य मीटर रही। इस दौरान बहुत घना कोहरा छाया रहा। वहीं सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान
शीतलहर दिल्ली मौसम कोहरा तापमान
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
चित्तौड़गढ़ में बादलों के छटने के बाद शीतलहरचित्तौड़गढ़ में बादलों के छटने के बाद शीतलहर बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में 8.2 डिग्री की गिरावट आई है और रात का तापमान 5.3 डिग्री पर आ गया है।
और पढो »
बुधवार को दिल्ली में ठंडक बढ़ीदिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम के साथ 7.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
और पढो »
कोहरा, शीतलहर और प्रदूषण... दिल्ली में ट्रिपल अटैक झेलने के लिए तैयार हो जाइए, मौसम विभाग ने दे दी ताजा अपडेटदिल्ली में सोमवार को लगातार दूसरे दिन शीतलहर चली। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.
और पढो »
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर: शीतलहर से मिली राहत, लेकिन सर्दी का असर तेजजैसलमेर जिले में पिछले दो दिन से शीतलहर से राहत मिली हुई है। हालांकि सर्दी का असर अभी भी तेज है। गुरुवार को मौसम साफ रहा। जिले में चल रही सर्द हवाओं के चलते सर्दी का असर बढ़ गया है। पिछले चार दिनों से न्यूनतम Minimum temperature in Jaisalmer is 7...
और पढो »
Cold Wave: शीतलहर में ठिठुरी दिल्ली, सर्दी ने तोड़ा 28 वर्ष का रिकॉर्ड; दो दिन; IMD ने जारी किया कोल्ड वेव का अर्टदिल्ली में शीतलहर ने 28 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सीजन में पहली बार शीतलहर चली। इससे सुबह में ठिठुरन अधिक रही। बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.
और पढो »
हरियाणा में शीतलहर का कहर, 14 जिलों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड; मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारीहरियाणा पंजाब दिल्ली और एनसीआर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। हिसार में तापमान 0.
और पढो »