दिल्ली में सोमवार से मौसम में बदलाव आएगा और ठंडक बढ़ने लगेगी। अगले दो दिनों में हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। यलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में कई दिनों तक ठंडक बनी रहेगी। वहीं, दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार पांचवें दिन बहुत खराब श्रेणी में रही।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली । सोमवार से मौसम एक बार फिर करवट लेगा। अगले दो दिन हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान है तो दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। इससे ठंड बढ़ना भी तय है। फिलहाल भले ही दिन के समय गर्माहट का एहसास हो रहा हो, लेकिन अगले दो तीन दिन ठंड का एहसास होने के आसार हैं। वैसे रविवार को भी मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिला। आंशिक रूप से छाए रहे बादलों और खिलती रही धूप के बीच बीते कई दिनों की तुलना में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.
1 डिग्री अधिक 22.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 11.4 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 98 से 54 प्रतिशत रिकार्ड किया गया। रविवार को पालम राजधानी का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां का अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम और रात को हल्की बारिश का अनुमान मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार सुबह स्मॉग और मध्यम श्रेणी का कोहरा रहने के आसार हैं। कहीं कहीं घना कोहरा भी हो सकता है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम अथवा रात के समय हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान है। अगले कई दिनों तक ठंडक का एहसास होगा अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 और नौ डिग्री रह सकता है। यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। इसके बाद मंगलवार सुबह भी हल्की वर्षा होने की संभावना है। इससे तापमान और गिरकर 19 से 12 डिग्री पहुंच सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कई दिन ठंडक का यह एहसास बना रह सकता है। लगातार पांचवें दिन बहुत खराब रही दिल्ली की हवा रविवार को लगातार पांचवें दिन दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक रविवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 326 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को बेहद खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह सूचकांक 355 के अंक पर रहा था। यानी चौबीस घंटों के भीतर इसमें 29 अंकों की वृद्धि हुई है। रविवार को एनसीआर के विभिन्न शहरों का एक्यूआई शहर सीपीसीबी आइक्यू एयर दिल्ली 326 257 गुरुग्राम 228 251 गाजियाबाद 193 172 फरीदाबाद 162 177 ग्रेटर नोएडा 202 161 नोएडा 183 16
मौसम दिल्ली ठंडक वर्षा पश्चिमी विक्षोभ यलो अलर्ट वायु गुणवत्ता
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
रायगढ़ में दिसंबर में ठंड का प्रकोपचत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दिसंबर महीने में ठंड का असर एक बार फिर से देखने को मिल रहा है। रात में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।
और पढो »
छत्तीसगढ़ में ठंड का वापसी, तापमान में गिरावटछत्तीसगढ़ में दो दिनों बाद फिर से ठंड का प्रकोप आने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की उम्मीद है।
और पढो »
महाकुंभ 2025: प्रयागराज पहुँचने के आसान रास्तेमहाकुंभ मेला 13 जनवरी से 26 फरवरी, 2025 तक प्रयागराज में होगा। इस लेख में दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी और कानपुर से प्रयागराज तक पहुँचने के विभिन्न मार्गों का विवरण दिया गया है।
और पढो »
लखनऊ में फिर से बढ़ी ठंडलखनऊ में मंगलवार को ठंड एक बार फिर प्रचंड हो गई। धूप न निकलने के कारण दिन का तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस गिरकर 13.5 डिग्री दर्ज किया गया।
और पढो »
नमो भारत ट्रेन: दिल्ली से मेरठ यात्रा अब सिर्फ 40 मिनट मेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ नमो कॉरिडोर का उद्घाटन किया है। अब दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल से यात्रा महज 40 मिनट में पूरी होगी।
और पढो »
दिल्ली-मेरठ नमो कॉरिडोर: रैपिड रेल से दिल्ली-मेरठ यात्रा 40 मिनट मेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ नमो कॉरिडोर का उद्घाटन किया है। अब दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल से यात्रा महज 40 मिनट में होगी।
और पढो »