Beyond the Breaking News

दिल्ली में गर्मी: यलो अलर्ट जारी, तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

मौसम News

दिल्ली में गर्मी: यलो अलर्ट जारी, तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना
गर्मीदिल्लीमौसम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग ने 24 और 25 अप्रैल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव की संभावना है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ का खास असर नहीं होगा।

राजधानी में गर्मी के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। दिल्ली में मौसम विभाग ने 24 व 25 अप्रैल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कल तेज सतही हवाएं तापमान को तेजी से बढ़ने से रोक रही थीं, लेकिन शुक्रवार को हवा कुछ धीमी हो सकती है, जिससे तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 26 से बदलेगा मौसम इसके बाद 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव की संभावना है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दौरान बिजली चमकेगी, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में मामूली सी गिरावट देखने को मिल सकती है। तापमान 40-42 डिग्री के बीच ही बना रहेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ का कुछ खास असर दिल्ली में देखने को नहीं मिलेगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 41.

7 डिग्री पहुंच गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इससे पहले 17 अप्रैल को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। बीते साल 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री रहा था, जो कि सीजन का सबसे गर्म दिन था। न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री के पार पहुंच गया है। बृहस्पतिवार रिज इलाके में तापमान 43 डिग्री तक दर्ज हुआ। पालम में 41.6 डिग्री, लोधी रोड में 41.4 डिग्री तक तापमान रहा। गर्मी के तेवर भले ही कड़े रहे हों लेकिन लू अभी नहीं चली। हालांकि, गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को जरूर परेशान कर दिया। बुधवार को सफदरजंग मानक केंद्र में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

गर्मी दिल्ली मौसम तापमान यलो अलर्ट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अगले 24 घंटे राहत, 2 डिग्री गिरेगा पारा: इसके बाद तेजी से बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 44 डिग्री पार जा सकता है...अगले 24 घंटे राहत, 2 डिग्री गिरेगा पारा: इसके बाद तेजी से बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 44 डिग्री पार जा सकता है...Chhattisgarh heatwave rising soon, Raipur temp to cross 44 degrees. Follow Dainik Bhaskar.
Read more »

गोरखपुर में जमीन के नाम पर 44 लाख की ठगीगोरखपुर में जमीन के नाम पर 44 लाख की ठगीगोरखपुर में जालसाजों ने जमीन दिलाने के नाम पर 44 लाख रुपये की ठगी की। आरोपियों ने पहले खुद को पिछड़ी जाति का बताकर जमीन का सौदा तय किया, लेकिन बाद में बैनामा के समय अनुसूचित जाति होने का दावा किया और सौदा टाल दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read more »

बक्सर जिले के लिए अगले कुछ दिन भारी, मौसम को लेकर आ गया बड़ा अपडेटबक्सर जिले के लिए अगले कुछ दिन भारी, मौसम को लेकर आ गया बड़ा अपडेटबक्सर जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है और आगामी दिनों में 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
Read more »

प्रयागराज में चिलचिलाती धूप ने किया बेहाल: तापमान 44°C, सुबह से ही आसमान से बरस रही आगप्रयागराज में चिलचिलाती धूप ने किया बेहाल: तापमान 44°C, सुबह से ही आसमान से बरस रही आगPrayagraj heatwave alert: 44°C temperatures scorch city. Latest updates.
Read more »

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी: 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका, स्कूल समय में बदलावउत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी: 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका, स्कूल समय में बदलावउत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए 32 जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। लखनऊ में स्कूल खुलने के समय में बदलाव किया गया है।
Read more »

देहरादून: आशारोड़ी-झाझरा बाईपास का 44 निर्माण पूरा, 2027 तक ट्रैफिक होगा आसानदेहरादून: आशारोड़ी-झाझरा बाईपास का 44 निर्माण पूरा, 2027 तक ट्रैफिक होगा आसानदेहरादून में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के तहत बन रहे 12 किमी लंबे आशारोड़ी-झाझरा बाईपास का 44 काम पूरा हो गया है।
Read more »



Render Time: 2026-06-01 05:45:36