Beyond the Breaking News

दिल्ली-NCR में फिर लगे भूकंप के झटके, लगातार दूसरे दिन कांपी धरती

Earthquake In Delhi समाचार

दिल्ली-NCR में फिर लगे भूकंप के झटके, लगातार दूसरे दिन कांपी धरती
Earthquake In Delhi-NCREarthquake In RohtakEarthquake In Jhajjar

दिल्ली-NCR समेत हरियाणा के झज्जर और रोहतक जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है. अचानक आए इन झटकों से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. दिल्ली और हरियाणा में धरती हिलते ही लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए.

दिल्ली-NCR समेत हरियाणा के झज्जर और रोहतक जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है. अचानक आए इन झटकों से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. दिल्ली और हरियाणा में धरती हिलते ही लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए.

भूकंप का केंद्र झज्जर बताया जा रहा है.स्थानीय लोगों के मुताबिक भूकंप के झटके थोड़ी देर तक महसूस हुए, लेकिन इससे दहशत का माहौल बना गया. हालांकि, फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है.नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार हरियाणा के झज्जर में शुक्रवार शाम 7:49 बजे 3.7 तीव्रता का भूकंप आया. इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी. बता दें कि झज्जर, दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. इस क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भूकंप आया है. Advertisementगुरुवार सुबह भी हिली थी धरतीइससे एक दिन पहले यानी गुरुवार सुबह 9:04 बजे दिल्ली और झज्जर में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसकी वजह से लोगों में डर और घबराहट फैल गई थी. गुरुवार को भूकंप के झटके करीब 10 सेकंड तक महसूस किए गए थे. क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिल्ली-NCR और झज्जर क्षेत्र में कुछ एक्टिव फॉल्ट लाइनें मौजूद हैं, जिनमें समय-समय पर हलचल होती रहती है. ये भूगर्भीय गतिविधियां आम हैं, लेकिन इन पर नजर रखना और सतर्क रहना जरूरी होता है. गुरुवार को झज्जर में आया भूकंप 4.4 तीव्रता का था. ऐसे बड़े झटकों के बाद आमतौर पर कुछ दिन तक आफ्टरशॉक्स आते रहते हैं. हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, फिर भी विशेषज्ञों ने भूकंप सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी है, खासकर बहुमंजिला इमारतों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में.दिल्ली-NCR में क्यों आते हैं भूकंप? Advertisement दिल्ली-NCR और इसके आसपास के इलाके जैसे झज्जर और रोहतक जियोलॉजिकल दृष्टि से काफी संवेदनशील क्षेत्र में आते हैं. ये क्षेत्र कई एक्टिव फॉल्ट लाइनों के जाल पर स्थित है, इसमें महेन्द्रगढ़-देहरादून फॉल्ट ,दिल्ली-हरिद्वार रिज , दिल्ली-सरगोधा रिज , दिल्ली-मुरादाबाद फॉल्ट, सोहना फॉल्ट, मथुरा फॉल्ट शामिल है. इनमें महेन्द्रगढ़-देहरादून फॉल्ट सबसे अहम मानी जाती है. यह हरियाणा के महेन्द्रगढ़ से लेकर उत्तराखंड के देहरादून तक फैली हुई है और दिल्ली-एनसीआर जैसे घनी आबादी वाले इलाकों को काटती हुई जाती है. भूवैज्ञानिकों के अनुसार ये क्षेत्र हिमालय की टेक्टोनिक हलचलों और स्थानीय भूगर्भीय गतिविधियों दोनों से प्रभावित होता है. महेन्द्रगढ़-देहरादून फॉल्ट जैसी लाइनें स्थिर भारतीय प्लेट और हिमालयन फ्रंटल थ्रस्ट के बीच कड़ी बनाती हैं, जहां तनाव पैदा होता रहता है. हाल में 11 जुलाई को झज्जर में आया 3.7 तीव्रता का भूकंप संभवतः इसी महेन्द्रगढ़-देहरादून फॉल्ट के कारण आया हो सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस क्षेत्र में अक्सर 2.0 से 4.5 तीव्रता के भूकंप आते हैं, जो यह संकेत देते हैं कि धरती के अंदर लगातार तनाव बन रहा है. दिल्ली-NCR की हिमालय से निकटता और सक्रिय फॉल्ट जोन में स्थिति इसे भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र बनाती है. यहां मध्यम झटकों के अलावा भविष्य में तेज भूकंप की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता.---- समाप्त ----

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

AajTak /  🏆 5. in İN

Earthquake In Delhi-NCR Earthquake In Rohtak Earthquake In Jhajjar Why Do Earthquakes Occur In Delhi What Is An Earthquake Richter Scale Earthquake In Noida दिल्ली में भूकंप दिल्ली-NCR में भूकंप रोहतक में भूकंप झज्जर में भूकंप दिल्ली में क्यों आते हैं भूकंप भूकंप क्या है रिक्टर स्केल नोएडा में भूकंप

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

कोविड-19: लगातार दूसरे दिन संक्रमण के मामले घटे, देशभर में अब 7,264 एक्टिव केसकोविड-19: लगातार दूसरे दिन संक्रमण के मामले घटे, देशभर में अब 7,264 एक्टिव केसकोविड-19: लगातार दूसरे दिन संक्रमण के मामले घटे, देशभर में अब 7,264 एक्टिव केस
और पढो »

ईरान में परमाणु ठिकानों के पास हिली धरती, इजरायल के साथ संघर्ष के बीच आए भूकंप ने बढ़ा दी टेंशनईरान में परमाणु ठिकानों के पास हिली धरती, इजरायल के साथ संघर्ष के बीच आए भूकंप ने बढ़ा दी टेंशनइजरायल के साथ संघर्ष के बीच ईरान में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.
और पढो »

दिल्ली-NCR में हिली धरती, सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटकेदिल्ली-NCR में हिली धरती, सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटकेराष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज सुबह 9:04 बजे हरियाणा के झज्जर में रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। दिल्ली-एनसीआर में भी तेज झटके महसूस किए गए।
और पढो »

Earthquake Alert: फोन पर नहीं मिला भूकंप का अलर्ट? इस हिडन सेटिंग को अभी करें ऑनEarthquake Alert: फोन पर नहीं मिला भूकंप का अलर्ट? इस हिडन सेटिंग को अभी करें ऑनदिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसका केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.
और पढो »

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई तीव्रतादिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई तीव्रतादिल्ली-एनसीआर, गाजियाबाद और रोहतक सहित कई इलाकों में सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई.
और पढो »

Earthquake In Delhi: दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके, कितनी तीव्रताEarthquake In Delhi: दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके, कितनी तीव्रताEarthquake Today in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को फिर भूकंप आया। दिल्ली और गुरुग्राम में झटके महसूस हुए। इस हफ्ते यह दूसरी बार है जब भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है।
और पढो »



Render Time: 2026-06-02 17:54:44