दिल्ली में 27 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, वर्षा से ठंड बढ़ी

मौसम समाचार

दिल्ली में 27 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, वर्षा से ठंड बढ़ी
मौसमवर्षादिल्ली
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 78 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 53%

दिल्ली में शुक्रवार को पूरे दिन झमाझम बारिश हुई। इससे दिसंबर माह में वर्षा का 27 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया और अधिकतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया।

राजधानी में शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुक का झमाझम वर्षा हुई। इस वजह से रात ढाई बजे से शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में 39.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इससे दिसंबर माह में वर्षा का 27 वर्षों का रिकार्ड टूट गया। साथ ही ठंड बढ़ने से अधिकतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले 9.

5 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। इस वजह से शुक्रवार का दिन पिछले पांच वर्षों में दिसंबर में सबसे अधिक ठंडा रहा। वर्षा होने से प्रदूषण से भी राहत महसूस की गई लेकिन केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने तेज वर्षा होने के बावजूद भी लगातार चौथे दिन शुक्रवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स बेहद खराब श्रेणी में 353 बताया। जबकि स्विस कंपनी के एप आइक्यूएयर ने औसत एयर इंडेक्स 212 और रात साढ़े आठ बजे एयर इंडेक्स 153 बताया, जो सीपीसीबी के मानक के अनुसार मध्यम श्रेणी में माना जाता है। मौसम विभाग ने शनिवार सहित तीन दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार सुबह से दोपहर के बीच रुक-रुक कर एक-दो बार वर्षा भी हो सकती है। रविवार से आकाश साफ हो जाएगा मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सुबह ज्यादातर जगहों पर हल्का व कुछ जगहों पर मध्यम स्तर का भी कोहरा हो सकता है। रविवार से आकाश साफ हो जाएगा लेकिन कुछ जगहों पर घना और कुछ जगहों पर बेहद घना कोहरा हो सकता है। सोमवार को मध्यम स्तर का कोहरा होने की संभावना है। मध्यम स्तर का कोहरा होने पर न्यूनतम दृश्यता 200 से 500 मीटर, घना कोहरा होने पर न्यूनतम दृश्यता 50 से 200 मीटर और बेहद घना कोहरा होने पर न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर से भी कम होती है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पालम में सबसे अधिक 42.7 मिलीमीटर, लोधी रोड में 41 मिलीमीटर व पूसा में 40 मीटर वर्षा दर्ज की गई। शुक्रवार से पहले दिल्ली में इस माह 3.5 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। इस वजह से दिल्ली में इस माह अब तक कुल 42.8 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जो वर्ष 1997 के बाद सबसे अधिक है। वर्ष 1997 में दिसंबर में कुल 71.8 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। इसके बाद वर्ष 2019 में दिसंबर में 33.9 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

मौसम वर्षा दिल्ली रिकॉर्ड ठंड

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

दिल्ली में ठंड का टॉर्चर चालू, टूटा 14 साल का रिकॉर्ड; जानें कब तक सताएगी सर्दीदिल्ली में ठंड का टॉर्चर चालू, टूटा 14 साल का रिकॉर्ड; जानें कब तक सताएगी सर्दीइस बार नवंबर के महीनों में भले ही सर्दी कम पड़ी हो, लेकिन दिंसबर आते-आते ठंड का सितम शुरू हो गया है. दिल्ली में बुधवार को ठंड का 14 साल का रिकार्ड टूट गया. दिसंबर की शुरुआत में न्यूनतम तापमान 14 सालों में पहली बार 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया.
और पढो »

भारत में 65 साल में 43% बढ़ी मुस्लिमों की आबादी, हिंदुओं का हाल भी जान लीजिएभारत में 65 साल में 43% बढ़ी मुस्लिमों की आबादी, हिंदुओं का हाल भी जान लीजिएभारत में 65 साल में 43% बढ़ी मुस्लिमों की आबादी, हिंदुओं का हाल भी जान लीजिए
और पढो »

Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ी ठंड, कई इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति; जानें इस पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसमDelhi Weather: दिल्ली में बढ़ी ठंड, कई इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति; जानें इस पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसमदिल्ली में ठंड ने फिर से जोर पकड़ लिया है। रविवार सुबह तापमान में 3.
और पढो »

झारखंड में साल का आखिर और नए साल में बारिश और ठंडझारखंड में साल का आखिर और नए साल में बारिश और ठंडझारखंड में नए साल के स्वागत में बारिश और ठंड की संभावना है। पाकिस्तान से आने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर होने से राज्य के मौसम में बदलाव आएगा।
और पढो »

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, कोहरा और प्रदूषण का त्रिशूलदिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, कोहरा और प्रदूषण का त्रिशूलदिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, कोहरा और प्रदूषण का साथ दे रहा है। पहाड़ों की बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है।
और पढो »

दिल्ली की हवा फिर हुई 'बेहद खराब', ठंड भी बढ़ीदिल्ली की हवा फिर हुई 'बेहद खराब', ठंड भी बढ़ीदिल्ली की हवा फिर हुई 'बेहद खराब', ठंड भी बढ़ी
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 05:13:38