दिल्ली पुलिस विधानसभा चुनावों के लिए अलर्ट मोड में

राजनीति समाचार

दिल्ली पुलिस विधानसभा चुनावों के लिए अलर्ट मोड में
दिल्ली पुलिसविधानसभा चुनावसुरक्षा
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 51%

दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में है। 40,000 जवानों की अलावा 200 अर्धसैनिक कंपनियां तैनात की गई हैं। विशेष ब्रांच और 220 फ्लाइंग स्क्वायड चुनाव की निगरानी के लिए तैनात हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। दिल्ली पुलिस के 40 हजार जवानों के अलावा अर्धसैनिक बल ों की 200 कंपनियां सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी। इनमें राजस्थान व उत्तरप्रदेश से मंगाए गए 15 हजार से ज्यादा होमगार्ड शामिल हैं। दिल्ली पुलिस को अर्धसैनिक बल ों की 70 कंपनियां मिल गई हैं। दिल्ली पुलिस ने 220 फ्लाइंग स्क्वायड को बुधवार को दिल्ली में उतार दिया गया है। साथ ही विधानसभा क्षेत्रों में चेकिंग, गश्त व निगरानी के लिए बलों को भी बुधवार से तैनात कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस का खुफिया विभाग स्पेशल ब्रांच भी पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली पुलिस में इलेक्शन सेल का गठन पहले ही कर दिया गया था। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृहमंत्रालय से अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां मांगी हैं। दिल्ली पुलिस को 70 कंपनियां मिल गई हैं। इन कंपानियों को दिल्ली में चेकिंग व नाका के लिए तैनात कर दिया गया है। एक कंपनी में 75 सुरक्षा जवान होते हैं। 400 से ज्यादा हैं संवेदनशील क्षेत्र दिल्ली पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में 400 से ज्यादा अति संवेदनशील व संवेदनशील क्षेत्र/बूथ हैं। इनमें सबसे ज्यादा उत्तर-पूर्व, पश्चिमी व बाहरी जिले हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट वारदातें, वोटिंग प्रतिशत, घनी आबादी व पिछले चुनावों में चुनावी गड़बडिय़ों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील बूथ घोषित करता है। ड्रोन से रखी जाएगी नजर दिल्ली पुलिस इलेक्शन सेल के अनुसार संवेदनशील व अति संवेदनशील इलाके में ड्रोन से नजर रखी जाएगी। लोकसभा चुनाव की तरह दिल्ली पुलिस 70 से ज्यादा हाईटेक टेक्नोलॉजी से लैस ड्रोन किराए पर ले रही है। ये ड्रोन कुछ ही दिन में दिल्ली पुलिस को मिल जाएंगे। इसके अलावा सभी जगह वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। 220 फ्लाइंग स्क्वायड को चेकिंग के लिए उतारा- दिल्ली पुलिस ने चुनावों को देखते हुए 220 फ्लाइंग स्क्वायड को बुधवार से दिल्ली में जगह-जगह उतार दिया है। ये दस्ते नकदी की आवाजाही, ड्रग्स व शराब की तस्करी पर नजर रखेंगे। खासकर हरियाणा प्रदेश से अवैध रूप से आ रही शराब व शराब तस्करों पर नजर रखेंगे। पड़ोसी राज्यों की पुलिस से मांगा सहयोग दिल्ली पुलिस ने विधानसभा चुनावों को देखते हु

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

दिल्ली पुलिस विधानसभा चुनाव सुरक्षा अर्धसैनिक बल ड्रोन फ्लाइंग स्क्वायड

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

दिल्ली पुलिस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयारदिल्ली पुलिस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयारदिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में है। अपने 40,000 जवानों के अलावा, दिल्ली पुलिस ने 200 कंपनियों की अर्धसैनिक बलों की तैनाती की है।
और पढो »

दिल्ली पुलिस चुनाव के लिए अलर्ट मोड मेंदिल्ली पुलिस चुनाव के लिए अलर्ट मोड मेंदिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए दिल्ली पुलिस पूरी तरह से तैयारी में है।
और पढो »

दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आमने-सामनेदिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आमने-सामनेदिल्ली में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है। लोकसभा चुनाव में साथ लड़ने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनावों में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रही है।
और पढो »

भाजपा में प्रत्याशी का चयन: दिल्ली की सीटों पर दावेदारों की बेचैनीभाजपा में प्रत्याशी का चयन: दिल्ली की सीटों पर दावेदारों की बेचैनीदिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा प्रत्याशी की सूची का इंतजार कर रही है।
और पढो »

दिल्ली चुनाव 2025: AAP प्रचार में जुटा, केजरीवाल गारंटी पोस्टर से चुनाव अभियान शुरूदिल्ली चुनाव 2025: AAP प्रचार में जुटा, केजरीवाल गारंटी पोस्टर से चुनाव अभियान शुरूदिल्ली के 2025 के विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने प्रचार अभियान में उतरने शुरू कर दिए हैं। मुंबई से दिल्ली आकर संजय कांतिलाल प्रचार कर रहे हैं।
और पढो »

दिल्ली चुनाव: AAP का 'फिर लाएंगे Kejriwal' सांग लांचदिल्ली चुनाव: AAP का 'फिर लाएंगे Kejriwal' सांग लांचदिल्ली के विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियों में तेजी आई है। आम आदमी पार्टी ने 'फिर लाएंगे Kejriwal' सांग लांच की है और चुनावी दंगल में उतर गई है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 19:28:02