दिल्ली विधानसभा चुनावों में आइएनडीआइ के घटक दलों आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की आपसी लड़ाई से भाजपा को फायदा होने संबंधी दावों के बीच सोमवार को विपक्षी गठबंधन के कई नेताओं ने आपसी एकजुटता पर जोर दिया। कांग्रेस ने कहा कि उसे दोष देना गलत है, क्योंकि आप ने विधानसभा चुनाव में गठबंधन से इन्कार कर दिया था
पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आइएनडीआइ के घटक दलों आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की आपसी लड़ाई से भाजपा को फायदा होने संबंधी दावों के बीच सोमवार को विपक्षी गठबंधन के कई नेताओं ने आपसी एकजुटता पर जोर दिया। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने कहा कि उसे दोष देना गलत है, क्योंकि आप ने विधानसभा चुनाव में गठबंधन से इन्कार कर दिया था। गलत व्यक्ति से सवाल पूछ रहे सहयोगी कांग्रेस ने यह भी कहा कि आइएनडीआइ ए का गठन 2024 के आम चुनाव के लिए किया गया था। विधानसभा चुनावों में राज्य स्तर की परिस्थिति के हिसाब
से गठबंधन को आगे बढ़ाना था। दिल्ली में आप का खेल बिगाड़ने के आरोप को लेकर कांग्रेस की आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए पार्टी सांसद और लोकसभा में सचेतक मणिकम टैगोर ने कहा कि गठबंधन सहयोगी गलत व्यक्ति से सवाल पूछ रहे हैं। उन्हें उस व्यक्ति से सवाल पूछना चाहिए, जिसने दिल्ली में गठबंधन तोड़ा। उनका इशारा स्पष्ट रूप से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर था। हम विनम्र और शिष्ट हैं सपा नेता राम गोपाल यादव की आलोचना और कुछ वर्गों द्वारा कांग्रेस को अहंकारी कहे जाने के बारे में पूछे जाने पर टैगोर ने कहा कि हम विनम्र और शिष्ट हैं। इसीलिए वे बोल रहे हैं और हम चुप हैं। शिवसेना यूबीटी के मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा गया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप और कांग्रेस के एक-दूसरे से लड़ने के कारण भाजपा को फायदा मिला। केजरीवाल ने कहा था- अकेले चुनाव लड़ेंगे संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत में मणिकम टैगोर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एक दिसंबर को घोषणा की थी कि वह अकेले चुनाव लड़ेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे गठबंधन के साथी इस बात को समझेंगे कि वे गलत व्यक्ति से सवाल पूछ रहे हैं। राज्य चुनाव में अलग रणनीति अपनाई जाएगी टैगोर ने यह भी स्पष्ट किया कि आईएनडीआईए के गठन का मकसद पीएम नरेन्द्र मोदी और भाजपा विरोधी ताकतों को एक मंच पर लाना था। यह काम पहले ही किया जा चुका है। अब संसद में समन्वय हो रहा है। राज्य चुनावों में अलग रणनीति अपनाई जाएगी। राज्य चुनाव राज्य स्तरीय गठबंधनों के आधार पर लड़े जाएंगे।
आइएनडीआइ आम आदमी पार्टी कांग्रेस भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव अरविंद केजरीवाल मणिकम टैगोर राम गोपाल यादव
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
ठाकरे पर भाजपा और चुनाव आयोग के आरोपशिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने दिल्ली चुनावों में वोटर लिस्ट में कथित हेरफेर पर आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव आयोग और भाजपा पर सवाल उठाए हैं।
और पढो »
दिल्ली चुनाव 2025: भाजपा का भारी विजय!दिल्ली विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्षी पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए भारी जीत हासिल की है।
और पढो »
दुबई डॉक्टर ने 2200 किमी की दूरी तय कर दिल्ली में डाला वोटदिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए डॉक्टर निष्ठा भारद्वाज दुबई से दिल्ली आकर अपना वोट डाला। उन्होंने महिला सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने वाले उम्मीदवार को अपना वोट दिया।
और पढो »
दिल्ली विधानसभा में भाजपा की बड़ी जीत, मुख्यमंत्री पद का चर्चादिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को दो तिहाई बहुमत से विजय मिली है। मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा जोरों पर है, पार्टी चार महिला विधायकों पर भी विचार कर रही है।
और पढो »
दिल्ली में 5 लाख रुपये नकद बरामद और दिल्ली चुनाव में मतदान प्रतिशतयह खबर दिल्ली चुनावों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर केंद्रित है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी के कार्यालय से 5 लाख रुपये नकद बरामद की घटना, दिल्ली चुनावों का मतदान प्रतिशत और संबंधित विश्लेषण, राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन पर विपक्षी दलों द्वारा उठाये गए सवालों पर शशि थारूर की प्रतिक्रिया, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए न्यू दिल्ली सीट पर चुनावी प्रतिस्पर्धा का विश्लेषण, दिल्ली चुनाव 2025 में आतिशी द्वारा लगाए गए आरोपों पर रामेश बिडूरी का जवाब, संसद सत्र में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राहुल गांधी के प्रति दिए गए तंज, बिल गेट्स के बचपन की यादों को साझा करना, गुजरात में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी, रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस के कार्यों का विवरण और भूटान के राजा की प्रेम कहानी शामिल है।
और पढो »
वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संयुक्त समिति की रिपोर्ट लोकसभा में पेश होगीवक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर संयुक्त समिति की रिपोर्ट सोमवार को लोकसभा में पेश की जाएगी। रिपोर्ट में भाजपा सदस्यों के सुझाव शामिल हैं। विपक्षी सदस्य इस विधेयक को असंवैधानिक बताते हैं।
और पढो »