दीपिका पादकोण ने सब्यसाची के शो में रेखा जैसा लुक धारण किया, फैंस बोले - रेखाफाइट!

बॉलीवुड समाचार

दीपिका पादकोण ने सब्यसाची के शो में रेखा जैसा लुक धारण किया, फैंस बोले - रेखाफाइट!
दीपिका पादकोणरेखासब्यसाची
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 57 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 63%

दीपिका पादकोण ने सब्यसाची के 25वें वर्षगांठ के शो में रैंप पर उतरकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनके लुक को देख फैंस ने उन्हें रेखा से तुलना करने लगे।

दीपिका पादकोण बॉलीवुड की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपने अभिनय से लोगों को मोहित कर लेती हैं। लेकिन अपने शो में आने वाले लुक से फैंस को दीवाना बना देती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने बेटी दुआ की मां बनने के बाद सब्यसाची के 25वें वर्षगांठ के शो में रैंप पर उतरकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान उनका लुक चर्चा का विषय बन गया। सामने आए वीडियो को फैन पेज द्वारा शेयर करने के बाद से ही फैंस उनकी तुलना एवरग्रीन सुपरस्टार रेखा से करने लगे हैं। वहीं कह रहे हैं कि उनके लुक में उन्हें

रेखा की झलक दिख रही है। फैन पेज द्वारा शेयर किए गए वीडियो में मोनोक्रोमैटिक व्हाइट टेलर्ड पैंट, टॉप और ट्रेंच कोट के साथ दीपिका ने नेकलेस और रूबी और हीरे का चोकर और क्रॉस पेंडेंट पहना था। साथ ही उन्होंने एक हेडबैंड भी लगाया था। इस लुक को देखते ही फैंस ने उन्हें अल्टीमेट क्वीन, मदरहुद की मदर, आइकॉनिक का टैग दे दिया। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने उनके लुक को देख उन्हें रेखा से तुलना करनी शुरू कर दी हैं। सुपरस्टार रेखा, जो अक्सर एयरपोर्ट और पार्टी में इस तरह के लुक में स्पॉट की जाती हैं। ऐसे ही लुक में दीपिका पादकोण को देख फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, मैं उनका सबसे बड़ा फैन हूं, लेकिन मुझे 5 मिनट लगे उन्हें पहचानने में कि वह दीपिका है या नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा, मैंने सोचा वह रेखा हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, दीपिका पादकोण रेखाफाइट हैं ऑफिशियली। गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर सिंह 8 सितंबर 2024 को बेटी दुआ पादुकोण सिंह के पेरेंट्स बने थे। वहीं कपल ने क्रिसमस और न्यू ईयर बेटी के साथ सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक इंस्टाग्राम पर दिखाई थी। हालाँकि सिंघम अगेन के बाद दोनों स्टार्स बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। जबकि फैंस उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NDTV India /  🏆 6. in İN

दीपिका पादकोण रेखा सब्यसाची लुक वीडियो फैन बेटी दुआ

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

दीपिका पादुकोण मां बनने के बाद पहली बार रैंप वॉकदीपिका पादुकोण मां बनने के बाद पहली बार रैंप वॉकदीपिका पादुकोण मां बनने के बाद पहली बार रैंप वॉक पर दिखीं। फैशन डिजाइनर सब्यासाची के शो में दीपिका ने सिम्पल और एलीगेंट आउटफिट कैरी किया।
और पढो »

न्यू ईयर पर हर्षाली मल्होत्रा ने दिखाया नया लुकन्यू ईयर पर हर्षाली मल्होत्रा ने दिखाया नया लुकबजरंगी भाईजान की 'मुन्नी' हर्षाली मल्होत्रा ने न्यू ईयर पर अपना नया लुक शेयर किया है। उनके लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
और पढो »

रेखा के स्टाइलिश लुक ने दिल जीत लिएरेखा के स्टाइलिश लुक ने दिल जीत लिए70 साल की उम्र में भी रेखा अपनी खूबसूरती और फैशन को लेकर माहिर हैं। उन्होंने सफेद साड़ी के साथ एक बेहद स्टाइलिश लुक पेश किया है।
और पढो »

करिश्मा कपूर का लेटेस्ट लुककरिश्मा कपूर का लेटेस्ट लुककरिश्मा कपूर ने ब्लैक एंड वाइट साड़ी में नया लुक दिखाया है। उन्होंने अपने इस लुक को कॉर्सेट बेल्ट और न्यूड मेकअप के साथ स्टाइल किया है।
और पढो »

पालक तिवारी ने ब्लैक जंपसूट में ढाला कहरपालक तिवारी ने ब्लैक जंपसूट में ढाला कहरपलक तिवारी ने ब्लैक जंपसूट में अपना गॉर्जियस लुक दिखाया है जिससे फैंस के दिल फिदा हो गए हैं।
और पढो »

टाइगर श्रॉफ ने जिम में किया वर्कआउट, बोले ‘खोज जारी है’टाइगर श्रॉफ ने जिम में किया वर्कआउट, बोले ‘खोज जारी है’टाइगर श्रॉफ ने जिम में किया वर्कआउट, बोले ‘खोज जारी है’
और पढो »



Render Time: 2025-04-20 03:41:20