बिहार के बेगूसराय में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस यात्रा को 'आतंक और दमन की यात्रा' करार दिया। साथ ही नीतीश कुमार पर भाजपा के साथ मिलकर बिहार को उत्तर प्रदेश जैसा बनाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि नए साल में जनता को शुभकामना देने के बजाय...
बिहार के बेगूसराय में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस यात्रा को 'आतंक और दमन की यात्रा' करार दिया। साथ ही नीतीश कुमार पर भाजपा के साथ मिलकर बिहार को उत्तर प्रदेश जैसा बनाने का आरोप भी लगाया।
उन्होंने कहा कि नए साल में जनता को शुभकामना देने के बजाय नीतीश कुमार उन पर दमन कर रहे हैं, जो शर्मनाक है। बिहार ने कभी तानाशाहों को बर्दाश्त नहीं किया और आगे भी नहीं करेगा। भाकपा माले नेता ने कहा कि हमने सोचा था कि नए साल में नीतीश कुमार जनता को शुभकामना देने के लिए निकले हैं। लेकिन जनता पर दमन ढाह रहें हैं बहुत शर्म की बात है, अफसोस की बात है, बिहार लड़ेगा। किसी तानाशाह को बिहार ने कभी बर्दाश्त नहीं किया है, आगे भी नहीं...
भट्टाचार्य ने नीतीश कुमार के छात्र नेता होने के अतीत का जिक्र करते हुए कहा कि आज वे भाजपा की गोद में बैठकर बिहार को योगी आदित्यनाथ के रास्ते पर ले जा रहे हैं। यह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार खुद 1974 के आंदोलन के नेता रहे हैं। लेकिन आज भाजपा के साथ मिलकर बिहार को उत्तर प्रदेश जैसा बनाना चाहते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि बिहार ने कई नेताओं और सरकारों को देखा है, लेकिन हमेशा संघर्ष किया है। बिहार के छात्र और नौजवान इसका जवाब देंगे। इंसाफ और लोकतंत्र की लड़ाई मजबूत होगी। बिहार सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए लड़ रहा है।क्या है FMR? बॉर्डर पर वापसी के लिए सड़कों पर उतरे North East के लोगपाताल लोक 2 रिव्यू, रेटिंग {3.
Bihar Hindi News Begusarai Hindi News Bihar Aaj Ka Samachar बिहार न्यूज टुडे बेगूसराय आज का समाचार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार Nitish Kumar Pragati Yatra Dipankar Bhattacharya बिहार
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का दूसरा चरण शुरूबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का दूसरा चरण शनिवार को शुरू हुआ। कोहरे के कारण हेलीकॉप्टर यात्रा रद्द कर मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से गोपालगंज पहुंचे।
और पढो »
CM Nitish ने की Pragati Yatra की शुरुआत, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पणमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को वाल्मीकिनगर के घोठवा टोला से अपनी प्रगति यात्रा की शुरुआत की. Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »
नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का दूसरा चरणबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का दूसरा चरण शनिवार से शुरू हुआ। कोहरे के कारण हेलीकॉप्टर की यात्रा रद्द कर मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से गोपालगंज रवाना हुए।
और पढो »
नीतीश कुमार 'प्रगति यात्रा' पर 100 करोड़ हेलीकॉप्टर सेबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'प्रगति यात्रा' पर अपनी 'खास' हेलीकॉप्टर की सवारी कर रहे हैं। राज्य सरकार ने दिसंबर 2022 में 100 करोड़ के 10-सीटर हेलिकॉप्टर की खरीद की थी।
और पढो »
तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, नीतीश कुमार की यात्रा में भाजपा नेताओं की अनुपस्थिति पर उठाए सवालतेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में भाजपा नेताओं की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि बिहार की सरकार भाजपा के हाथ में है.
और पढो »
तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, इंडिया गठबंधन और बिहार की राजनीति पर चर्चानेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इंडिया गठबंधन, दिल्ली विधानसभा चुनाव और बिहार की राजनीति पर बात की। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला और प्रगति यात्रा पर सवाल उठाए।
और पढो »