आईएमएफ और यूएस ट्रेजरी के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया का कुल कर्ज 102 ट्रिलियन डॉलर का हो चुका है। अमेरिका सबसे ज़्यादा कर्जदार देश है
नई दिल्ली: दुनिया के देशों पर कर्ज बढ़ता जा रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक दुनिया का कर्ज 102 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुका है। दुनिया के कई बड़े-बड़े देश कर्ज लेकर इकॉनमी चला रहे हैं। आईएमएफ और यूएस ट्रेजरी के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा कर्ज अमेरिका पर है। दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले इस देश की फेडरल गवर्नमेंट का कर्ज 36 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुका है जो उसकी जीडीपी का करीब 125 फीसदी है। दुनिया के कुल कर्ज का 34.
6 फीसदी केवल अमेरिका पर है। मुश्किल यह है कि अमेरिका का कर्ज ऐसे समय बढ़ रहा है जबकि उसकी इकॉनमी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस कर्ज का ब्याज चुकाने में अमेरिका को बहुत पैसा देना पड़ रहा है।इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चीन है। ग्लोबल डेट का 16.1 फीसदी चीन के सिर पर है। पिछले साल चीन का कर्ज 14.69 ट्रिलियन डॉलर था। चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी है लेकिन पिछले कुछ समय से उसे कई मोर्चों पर संघर्ष करना पड़ रहा है। जापान तीसरे नंबर पर है। दुनिया के कुल कर्ज का 10 फीसदी जापान पर है। पिछले साल देश का कर्ज 10.79 ट्रिलियन डॉलर है। ब्रिटेन का कर्ज पिछले साल 3.46 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज था जो ग्लोबल डेट का 3.6 फीसदी है। इस लिस्ट में फ्रांस पांचवें और इटली छठे नंबर पर है। फ्रांस पर 3.35 ट्रिलियन डॉलर और इटली पर 3.14 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है। भारत का हालइस लिस्ट में भारत सातवें नंबर पर है। दुनिया की पांचवें नंबर की इकॉनमी भारत पर पिछले साल कुल 3.057 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज था जो ग्लोबल डेट का 3.2 फीसदी है। यह जर्मनी, कनाडा, ब्राजील और रूस जैसे देशों से ज्यादा है। दुनिया में सबसे कम कर्ज इराक, चिली, चेक गणराज्य, वियतनाम, हंगरी, यूएई. बांग्लादेश, यूक्रेन, ताइवान, रोमानिया, नॉर्वे, स्वीडन, कोलंबिया, आयरलैंड और फिनलैंड पर है। पाकिस्तान पर ग्लोबल डेट का केवल 0.3 फीसदी और बांग्लादेश पर 0.2 फीसदी है
कर्ज अमेरिका अर्थव्यवस्था चीन जापान भारत
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
दिवालिया होगा अमेरिका! रोजाना ₹5,31,94,85,78,490 बढ़ रहा कर्ज, हर आदमी पर कितना बोझ?दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश अमेरिका का कर्ज 36 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है। पिछले 316 दिन में अमेरिका के कर्ज में रोजाना 6.
और पढो »
अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक पीता है, भारत सबसे नीचेअमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक पीने वाला देश है। हर व्यक्ति सालाना 216 लीटर सॉफ्ट ड्रिंक पीता है, जबकि भारत में यह आंकड़ा केवल 4.2 लीटर है।
और पढो »
Barmer News: बालोतरा में दलित युवक की हत्या के बाद बवाल, कन्हैयालाल हत्याकांड की तर्ज पर मांग रहे मुआवजाबाड़मेर के बालोतरा में दलित युवक की हत्या के बाद बवाल बढ़ता जा रहा है.
और पढो »
दुनिया के 5 ऐसे बल्लेबाज जिन्होंने सबसे ज्यादा बार टेस्ट में बनाया है 90+ का स्कोरदुनिया के 5 ऐसे बल्लेबाज जिन्होंने सबसे ज्यादा बार टेस्ट में बनाया है 90+ का स्कोर
और पढो »
राजस्थान में बढ़ता ठंड का प्रकोपराजस्थान में सर्दियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और अधिकांश इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
और पढो »
उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का सितम जारीउत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। लोग तेज ठंड और कोहरे की मार झेल रहे हैं। दिसंबर महीने में शीतलहर का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।
और पढो »