इस लेख में दुनिया के पांच सबसे शक्तिशाली युद्धपोतों के बारे में जानकारी दी गई है।
समुद्र को किसी भी देश की आर्थिक समृद्धि का आधार माना जाता है। ऐसे में इस आर्थिक समृद्धि की सुरक्षा के लिए एक शक्ति शाली नौसेना का भी होना अति आवश्यक है। दुनिया का हर एक देश अपनी नौसैनिक ताकत को बढ़ा रहा है। तीसरे विश्व युद्ध को लेकर खूब चर्चा होती है। जानकारों का मानना है कि तीसरा विश्व युद्ध समुद्र में लड़ा जाएगा। ऐसे में दुनिया का हर देश एक शक्ति शाली नौसेना का निर्माण कर रहा है, जो उसके हितों की रक्षा कर सके। इनमें युद्धपोत ों की भूमिका अहम मानी जा रही है। दक्षिण कोरिया का सेजोंग द
ग्रेट-क्लास विध्वंसक दुनिया का सबसे शक्तिशाली युद्धपोत है। इस युद्धपोत में लगे हथियार, सेंसर, फायर कंट्रोल, प्रपल्शन समेत सभी सिस्टम पूरी तरह से ऑटोमेटिक हैं। यह युद्धपोत एक समय में 100 से अधिक लक्ष्यों को ट्रैक और इंगेज कर सकता है। इसके तीन वर्टिकल लॉन्च सेल में 128 मिसाइलें तैनात की जा सकती हैं। अमेरिका का अर्ले बर्क क्लास विध्वंसक दुनिया का दूसरा सबसे शक्तिशाली युद्धपोत है। अर्ले बर्क क्लास के युद्धपोतों पर कई तरह के आधुनिक हथियार और सिस्टम को तैनात किया गया है। इस युद्धपोत को रूसी पनडुब्बियों का मुकाबला करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस युद्धपोत पर सी स्पैरो, टॉमहॉक और एएसआरओसी एंटी सबमरीन मिसाइलें तैनात हैं।टाइप 052D क्लास विध्वंसक दुनिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली युद्धपोत है। इस क्लास के पहले युद्धपोत को 2014 में पहली बार तैनात किया गया था। आकार में बड़ा होने के बावजूद रडार क्रॉस-सेक्शन कम होने से यह रडार पर कम ही नजर आता है। इसके कुल 64 वर्टिकल लॉन्च सेल लगे हैं, जो कई तरह की मिसाइलों को लॉन्च कर सकते हैं। भारतीय नौसेना का कोलकाता क्लास विध्वंसक दुनिया का चौथा सबसे शक्तिशाली युद्धपोत है। कोलकाता क्लास में 3 जहाज शामिल हैं - INS कोलकाता, INS कोच्चि, INS चेन्नई। ये युद्धपोत स्वदेशी, रूसी और पश्चिमी सेंसर, उपकरण और हथियारों के मिश्रण से लैस हैं। कोलकाता क्लास का सबसे प्रमुख हथियार ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। एटागो क्लास विध्वंसक दुनिया का पांचवां सबसे शक्तिशाली युद्धपोत है। इन्हें एंटी एयर वॉरफेयर के लिए डिजाइन किया गया है। एटागो श्रेणी के युद्धपोतों में विश्व स्तरीय एयर डिफेंस सिस्टम लगा हुआ है। इस युद्धपोत के हथियारों में SM-2MR स्टेंडर्ड मिसाइल, SM-3 एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल और RUM-139 ASROC एंटी सबमरीन मिसाइल शामिल हैं
युद्धपोत नौसेना सेना शक्ति तीसरा विश्व युद्ध
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट इस देश का, PAK की शर्मनाक हालत, जानें भारत की रैंकदुनिया के सबसे खराब और सबसे पावरफुल पासपोर्ट की लिस्ट जारी की गई है जिसमें पाकिस्तान का पासपोर्ट दुनिया के सबसे खराब पासपोर्ट की लिस्ट में शामिल है.
और पढो »
फ्रांस का सबसे शक्तिशाली युद्धपोत भारत पहुंचायुरोप का सबसे शक्तिशाली युद्धपोत चार्ल्स डी गाले फ्रांस की नौसेना के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के साथ हिंद महासागर पहुंचा है। इस नौसैनिक अभ्यास का उद्देश्य इलाके में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना है।
और पढो »
बुर्ज खलीफा: इंजीनियरिंग की चमत्कारदुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा अपनी अद्भुत इंजीनियरिंग और स्थायित्व के लिए प्रसिद्ध है.
और पढो »
भारतीय रेलवे का हाइड्रोजन इंजन दुनिया का सबसे शक्तिशालीरेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे द्वारा विकसित हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाला ट्रेन इंजन दुनिया के किसी भी देश द्वारा निर्मित सबसे शक्तिशाली इंजन है. यह इंजन 1200 हॉर्स पावर की क्षमता का उत्पादन करता है, जबकि दुनिया में केवल चार देशों में हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनें हैं, और वे 500 से 600 हॉर्स पावर के बीच ऊर्जा क्षमता का उत्पादन करती हैं.
और पढो »
पारंपरिक संस्कृति और इतिहास के लिए प्रसिद्ध 7 देशइस लेख में दुनिया के कुछ सबसे पुराने और सबसे प्रसिद्ध देशों की सूची दी गई है, जो अपनी प्राचीन सभ्यताओं और संस्कृतियों के लिए जाने जाते हैं।
और पढो »
Su-57 Vs F-35: भारत में भिड़ेंगे दुनिया के दो सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमान, जानें कौन कितना ताकतवरभारत में जल्द ही दुनिया के दो सबसे शक्तिशाली विमानों का शक्ति प्रदर्शन होने वाला है। यह शक्ति प्रदर्शन एरो इंडिया 2025 में होगा। इसमें अमेरिका के पांचवीं पीढ़ी का F-35 और रूस के पांचवीं पीढ़ी का Su-57 विमान शामिल हैं। ये दोनों दुनिया के सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमानों में शुमार हैं। ऐसे में जानें कि इनकी ताकत क्या...
और पढो »