Beyond the Breaking News

दुबई में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई मिनीबस, 7 की मौत; कई भारतीय मजदूरों ने भी गंवाई जान

World News समाचार

दुबई में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई मिनीबस, 7 की मौत; कई भारतीय मजदूरों ने भी गंवाई जान
World News In HindiRoad Accident In DubaiDubai Road Accident

UAE: दुबई के एमिरेट्स रोड पर ट्रक और मिनीबस की भीषण टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं. मृतकों में कई भारतीय मजदूर शामिल हैं. विदेश

दुबई में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई मिनीबस, 7 की मौत; कई भारतीय मजदूरों ने भी गंवाई जान UAE: दुबई के एमिरेट्स रोड पर ट्रक और मिनीबस की भीषण टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं.

मृतकों में कई भारतीय मजदूर शामिल हैं. UAE: दुबई के एमिरेट्स रोड पर ट्रक और मिनीबस की भीषण टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं. मृतकों में कई भारतीय मजदूर शामिल हैं. संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया.

मिली जानकारी के मुताबिक, एमिरेट्स रोड पर एक मिनीबस और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए. मृतकों में कई भारतीय मजदूर भी शामिल हैं. हादसे के बादहादसे के बाद सामने आई तस्वीरों में मिनीबस बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया.

दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर ही कई लोगों की जान चली गई. दुबई पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, एक ट्रक तकनीकी खराबी के कारण सड़क के बीच में अचानक रुक गया था. पीछे से आ रही मिनीबस का चालक समय रहते बस को नियंत्रित नहीं कर सका और ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराया.

बताया जा रहा है कि बस चालक ने पर्याप्त सुरक्षित दूरी नहीं रखी थी, जिसके कारण यह भीषण दुर्घटना हुई. दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हादसे पर दुख व्यक्त किया है. दूतावास ने कहा कि दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मौत और कई लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है. हालांकि अभी तक मृत भारतीयों की सटीक संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई है.

Deeply saddened by the tragic road accident in Dubai that claimed the lives of several Indian workers. Our officials visited the hospital, met the injured Indians, and are working closely with local authorities to provide all possible assistance and support. दूतावास ने बताया कि उसके अधिकारी अस्पताल पहुंच चुके हैं और घायलों से मुलाकात कर रहे हैं. साथ ही स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में रहकर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

भारतीय मिशन ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की है. दुबई पुलिस के ट्रैफिक विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर जुमा सलेम बिन सुवैदान ने बताया कि हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं. इनमें 5 की हालत गंभीर है, जबकि 4 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. दुबई पुलिस ने कहा है कि सड़क के बीच में वाहन खड़ा करना बेहद खतरनाक और दंडनीय अपराध है.

इसके लिए 1,000 दिरहम का जुर्माना लगाया जाता है और चालक के लाइसेंस पर 6 ब्लैक ट्रैफिक पॉइंट दर्ज किए जाते हैं. पुलिस ने वाहन चालकों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है. PoK में 4 पुलिसकर्मी सहित 11 लोगों की मौत, हिंसा में 70 घायल; इस वजह से आमने-सामने आए सुरक्षाकर्मी और नागरिक

GooglePlease follow us on Google to support us
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News Nation /  🏆 15. in İN

World News In Hindi Road Accident In Dubai Dubai Road Accident Dubai News Dubai News In Hindi Road Accident In Dubai Minibus Collides With Truc दुनिया

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

ट्रंप लिए UAE में लड़कियों का यह बालों वाल डांस क्या है? देखिए वीडियो हो रहा वायरलट्रंप लिए UAE में लड़कियों का यह बालों वाल डांस क्या है? देखिए वीडियो हो रहा वायरलDonald Trump's UAE Trip: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सऊदी अरब और कतर के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचे थे जहां उनका खास स्वागत हुआ.
और पढो »

श्रीकांत शिंदे वाले डेलिगेशन अबूधाबी पहुंचा: शिवसेना सांसद बोले- UAE आतंकियों को पनाह देने वालों के साथ नही...श्रीकांत शिंदे वाले डेलिगेशन अबूधाबी पहुंचा: शिवसेना सांसद बोले- UAE आतंकियों को पनाह देने वालों के साथ नही...Operation Sindoor All Party Delegation UAE Visit Update. Follow India UAE Relations, Terrorism, Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
और पढो »

UAE में डॉक्टर बनना है? MBBS करने के लिए टॉप यूनिवर्सिटी के नाम भी जान लेंUAE में डॉक्टर बनना है? MBBS करने के लिए टॉप यूनिवर्सिटी के नाम भी जान लेंUAE Medical Universities: मेडिकल की पढ़ाई के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भी एक अच्छा देश है। खासतौर पर उन भारतीय छात्रों के लिए जो यहां पर परिवार संग रहते हैं।
और पढो »

UAE प्रेसिडेंट आज पाकिस्तान पहुंचे: PM शहबाज से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे, ट्रेड-एनर्जी पर डील संभव; क्या सऊ...UAE प्रेसिडेंट आज पाकिस्तान पहुंचे: PM शहबाज से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे, ट्रेड-एनर्जी पर डील संभव; क्या सऊ...संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान शुक्रवार को पाकिस्तान की आधिकारिक यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचे हैं। UAE president arrives in Pakistan on maiden official visit
और पढो »

मिडिल ईस्ट के मामले में अपनी नाक घुसा रहा PAK? बंद कमरे में UAE के राष्ट्रपति से क्या चर्चा करने पहुंचे शहबाज शरीफमिडिल ईस्ट के मामले में अपनी नाक घुसा रहा PAK? बंद कमरे में UAE के राष्ट्रपति से क्या चर्चा करने पहुंचे शहबाज शरीफShehbaz Sharif Meeting With UAE President: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक की.
और पढो »

UAE में कंटेंट बनाना अब आसान नहीं, इंफ्लूएंसर्स को 31 जनवरी तक लेना होगा ये परमिट; वरना मिलेगी सजाUAE में कंटेंट बनाना अब आसान नहीं, इंफ्लूएंसर्स को 31 जनवरी तक लेना होगा ये परमिट; वरना मिलेगी सजाUAE Advertiser Permit Deadline: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कंटेंट क्रिएटर्स और एडवरटाइजर्स को किसी भी तरह का प्रोमोशनल कंटेंट पोस्ट करने पर एक नियम का पालन करना होगा.
और पढो »



Render Time: 2026-07-16 09:17:28