कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक दावे से सियासत तेज हो गई है। यह दावा राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लेकर की है। राहुल गांधी ने कहा है कि पीएम मोदी 1 साल के भीतर प्रधानमंत्री का पद छोड़ देंगे। देश में भयंकर आर्थिक सुनामी आने वाली है। देश में आपातकाल जैसे हालात हो सकते...
Emergency Could Be Imposed In The Country Narendra Modi Will Cease To Be Prime Minister Within A Year Rahul Gandhi Big StatementSubscribe कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक दावे से सियासत तेज हो गई है। यह दावा राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लेकर की है। राहुल गांधी ने कहा है कि पीएम मोदी 1 साल के भीतर प्रधानमंत्री का पद छोड़ देंगे। देश में भयंकर आर्थिक सुनामी आने वाली है। देश में आपातकाल जैसे हालात हो सकते हैं।कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ऐसा दावा कर दिया जिसने सियासत में भूचाल ला दिया। उन्होंने कहा चीजों को नियंत्रित करने का 'सिस्टम' अब ध्वस्त हो रहा है और उनका अंदाजा है कि एक साल के भीतर नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री के पद पर नहीं रहेंगे। उन्होंने पार्टी के आदिवासी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह दावा भी किया कि अब सरकार के भीतर से ही 'संस्थागत विद्रोह' शुरू हो रहा है और बहुत बड़ी आर्थिक सुनामी आने वाली है। उन्होंने कहा कि देश में लोगों के विरोध से इमरजेंसी भी लग सकती है।उन्होंने दावा किया कि एक तरफ भयंकर आर्थिक सुनामी आने वाली है और दूसरी तरफ ‘सिस्टम’ के भीतर ही 'संस्थागत विद्रोह' हो रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि भयंकर आर्थिक सुनामी आने वाली है क्योंकि इस सरकार ने अर्थव्यवस्था को सुरक्षित करने वाले कवच को ही हटा दिया है...
इतनी भयंकर आर्थिक सुनामी आने वाली है कि आप लोगों ने अपनी जिंदगी में नहीं देखा होगा।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि आप सोच रहे हैं कि निर्वाचन आयोग तो पूरी तरह नियंत्रित है। तीन साल पहले नियंत्रित था। अब मुझे मुख्य चुनाव आयुक्त के संदेश आ रहे हैं, खुफिया सिस्टम के प्रमुख और उच्च न्यायपालिका के लोगों की तरफ से विद्रोह हो रहा है, मुझे संदेश आ रहे हैं।राहुल गांधी ने कहा कि चीजों को नियंत्रित करने का जो ‘सिस्टम’ था, वह ध्वस्त हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य मंत्रियों के बारे में जानकारियां आ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि यह भी हो सकता है कि ये लोग जनता के दबाव को कुचलने के लिए आपातकाल जैसा कदम उठा दे। उनका कहना था कि अब चीजें सरकार के नियंत्रण से बाहर जा रही हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि जब वह प्रधानमंत्री के पास जाते हैं तो प्रधानमंत्री उनके साथ आंख से आंख मिलाकर बात नहीं कर पाते।संजीव कुमार संजीव कुमार वर्तमान में नवभारत टाइम्स में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वे मई 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 6 साल का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह अमर उजाला, वन इंडिया हिंदी और दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में सेवा दे चुके हैं। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं। विशेषज्ञता संजीव कुमार खास तौर पर मौसम की खबर, नेशनल और राजनीति की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं। पत्रकारिता अनुभव संजीव कुमार ने पत्रकारिता में स्नातक और मास्टर की डिग्री हासिल करने के बाद अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां उन्होंने हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज, स्पेशल खबरों को यूजर के इंटरेस्ट के अनुसार बनाने के तरीके को बारीकी से समझा। इसके बाद उन्होंने वन इंडिया हिंदी में नेशनल डेस्क पर काम किया। फिर दैनिक जागरण में बिहार-झारखंड की लोकल खबरों पर 1 साल 6 महीने तक काम किया है। इसके बाद नवभारत टाइम्स में पारी की शुरुआत की। शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले संजीव कुमार ने वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से बैचेलर इन मीडिया साइंस में स्नातक किया। फिर आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी से मास्टर इन मीडिया बिजनेस मैनेजमेंट की भी डिग्री ली। इसके अलावा उन्होंने मीडिया से संबंधित कई ऑनलाइन कोर्स भी किए हैं।की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद
Rahul Gandhi Emergency Indian Economy Congress नरेंद्र मोदी राहुल गांधी




