राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है।
देश के कई राज्यों में राज्यपाल बदल गए हैं। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मंगलवार को की गई राज्यपाल ों की नियुक्ति के तहत पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का, पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, आरिफ मोहम्मद खान के स्थान पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा गया है
कि आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आरिफ मोहम्मद खान को उनके बेबाक बयान के लिए जाना जाता है। सरकारी बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति ने ओडिशा के गवर्नर पद से रघुबर दास का इस्तीफा मंजूर कर लिया। मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को दास के स्थान पर ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां उस तारीख से प्रभावी होंगी, जिस दिन वे अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे। पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें चुनाव मैदान में नहीं उतारा था। वह पहली बार गाजियाबाद से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। अजय कुमार भल्ला ने गृह सचिव के रूप में भी कार्य किया है। भल्ला कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उन्हें प्रशासनिक सुधारों में योगदान और दक्षता के लिए पहचाना जाता है। उनके अनुभव के कारण उन्हें कई बार सेवा विस्तार भी दिया जा चुका है
राज्यपाल नियुक्ति राष्ट्रपति बिहार केरल मणिपुर मिजोरम ओडिशा
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में निधनप्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में निधन
और पढो »
मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन, सैन फ्रांसिस्को में ली आखिरी सांस, शशि कपूर संग कर चुके थे एक्टिंगमशहूर तबला वादक और म्यूजिक कंपोजर उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। उन्होंने 73 साल की उम्र में सैन फ्रांसिस्को में आखिरी सांस ली....
और पढो »
तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन, परिवार ने की पुष्टितबला वादक जाकिर हुसैन का निधन, परिवार ने की पुष्टि
और पढो »
Zakir Hussain: तबला वादक से 'उस्ताद' तक का सफर, तस्वीरों में देखिए जाकिर हुसैन का जीवनतबला सम्राट उस्ताद जाकिर हुसैन 73 साल की उम्र में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में निधन हो गया है। हुसैन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह
और पढो »
नहीं रहे तबला वादक जाकिर हुसैन, इंटरनेट पर वायरल हुई बचपन की फोटोप्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का रविवार 15 दिसंबर को हृदय संबंधी समस्याओं के कारण 73 साल की उम्र में निधन हो गया, जिसे उनकी फैमिली ने कंफर्म किया है.
और पढो »
उस्ताद जाकिर हुसैन का आज अमेरिका में होगा अंतिम संस्कारविश्वविख्यात तबला वादक और पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन का अंतिम संस्कार आज यानी गुरुवार को अमेरिका में होगा।
और पढो »