पहले साल आवास बिक्री में नौ प्रतिशत की गिरावट आई है। यह गिरावट मांग में कमी और नयी आपूर्ति में कमी के कारण हुई है।
देश के नौ प्रमुख शहर ों में आवास की बिक्री पिछले साल नौ प्रतिशत घटकर 4.
71 लाख इकाई रही है। मुख्य रूप से मांग कम होने और नयी आपूर्ति में कमी के कारण बिक्री में गिरावट आई है। आंकड़ा विश्लेषक कंपनी प्रॉपइक्विटी ने बुधवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।\पीईएनालिटिक्स की इकाई प्रॉपइक्विटी ने देश के नौ प्रमुख शहरों - बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, नवी मुंबई, पुणे और ठाणे - के आवास मांग और बिक्री से जुड़े आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल आवासीय संपत्तियों की बिक्री नौ प्रतिशत घटकर 4,70,899 इकाई रही, जो 2023 में 5,14,820 इकाई थी। आम चुनाव और मानसून के बीच दो तिमाहियों की कम गतिविधि के कारण 2024 में नए घरों की आपूर्ति 15 प्रतिशत घटकर 4,11,022 इकाई रह गई है।\प्रॉपइक्विटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और संस्थापक समीर जसूजा ने कहा, “पिछले साल आवास आपूर्ति और बिक्री में गिरावट उच्च तुलनात्मक आधार प्रभाव के कारण है। उन्होंने कहा, ‘‘आंकड़ों के विश्लेषण से साफ है कि गिरावट के बावजूद 2024 में आपूर्ति-बिक्री अनुपात 2023 के समान रहा है। यह इस बात का संकेत है कि रियल एस्टेट क्षेत्र मजबूत बना हुआ है। आंकड़ों के अनुसार, बेंगलुरु में आवास बिक्री 2024 में नौ प्रतिशत घटकर 60,506 इकाई रह गई, जो 2023 में 66,600 इकाई थी। चेन्नई में बिक्री 11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,212 रह गई, जो 2023 में 21,515 इकाई थी। हैदराबाद में घरों की बिक्री 25 प्रतिशत घटकर 61,722 इकाई रह गई, जो 2023 में 82,350 इकाई थी। कोलकाता में आवास बिक्री एक प्रतिशत घटकर 18,595 इकाई रह गई, जो 2023 में 18,697 इकाई थी। मुंबई में घरों की बिक्री छह प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,140 इकाई रह गई, जो 2023 में 53,208 इकाई रह गई। हालांकि, नवी मुंबई में आवास की बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 33,870 इकाई हो गई, जो 2023 में 29,085 इकाई थी। पुणे में घरों की बिक्री 13 प्रतिशत घटकर 92,643 इकाई रह गई, जो 2023 में 1,06,351 इकाई थी। ठाणे में बिक्री पांच प्रतिशत घटकर 90,288 इकाई रह गई, जो 2023 में 95,336 इकाई थी। हालाँकि, पिछले साल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर)-दिल्ली में आवास बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 43,923 इकाई हो गई, जो 2023 में 41,678 इकाई थी
आवास बिक्री रियल एस्टेट मांग आपूर्ति प्रमुख शहर
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
भारत के प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री में गिरावटनई दिल्ली. मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु समेत देश के आठ प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री में 2024 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 26 प्रतिशत की गिरावट आई है. बिक्री में गिरावट का मुख्य कारण महाराष्ट्र एवं हरियाणा में चुनाव और संपत्ति की बढ़ी हुई कीमतें हैं.
और पढो »
भारत में मकान की कीमतें 21% बढ़ी, बिक्री में गिरावटमकान की कीमतों में बढ़ोतरी और चुनावों के कारण बिक्री में गिरावट आई है।
और पढो »
उत्तर प्रदेश के छोटे शहरों में आवास योजनाउत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद छोटे शहरों में आवास योजना लॉन्च कर रही है.
और पढो »
भारत के प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 12 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचीदेश के 8 प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री पिछले साल की दूसरी छमाही में 12 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। मुंबई में बिक्री 13 साल के उच्चतम स्तर पर रही, जबकि दिल्ली-एनसीआर में बिक्री 4% घट गई।
और पढो »
देश के प्रमुख शहरों में मकानों की कीमत में 21% की बढ़ोतरी2024 में देश के 7 प्रमुख शहरों में मकानों की औसत कीमत में 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. बिक्री में 4% की गिरावट आई है.
और पढो »
मध्य प्रदेश में बारिश के बाद तापमान में गिरावटमध्य प्रदेश में रविवार को बारिश थमने के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई। कई शहरों में पारा 20 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया।
और पढो »