देश के कई राज्यों में तापमान में भारी गिरावट आई है। राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में ठंड का असर देखने को मिल रहा है।
देश के कई राज्यों में तापमान में गिरावट जारी है। राजस्थान के सीकर में तापमान -0.5 डिग्री पहुंच गया। उदयपुर, करौली समेत कई जगहों पर गाड़ियों और पत्तों पर बर्फ जम गई। यहां 4-5 दिन तक सर्दी और शीतलहर जारी रहेगी। उधर, पंजाब में भी ठंड का काफी असर है। फरीदकोट क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.
9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में पारा माइनस से नीचे चल रहा है। कई जगहों पर नदियां और झरने जमने लग गए हैं। श्रीनगर में तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में आज भी शीतलहर चलने की संभावना है। आगरा में ताजमहल घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ दिखा।देश के उत्तरी और मध्य भारत के राज्यों में भी ठंडी का असर देखने को मिल रहा है। आंध्र, तमिलनाडु में बुधवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया। नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में सर्दी का असर कम है। यहां फिलहाल कोहरा देखने को मिल रहा है। 19 दिसंबर: MP में कोल्ड वेव नहीं चलेगी, दक्षिणी राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में शीतलहर चलेगी। 20 दिसंबर: ओडिशा में बारिश की संभावना, राजस्थान में घना कोहराईस्ट राजस्थान में घना कोहरा देखने को मिलेगा। शीतलहर चलने का भी अनुमान है। 21 दिसंबर: 5 राज्यों में शीतलहर, आंध्र प्रदेश में बारिश का अनुमान आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में 45 kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है
Weather Cold Wave Temperature Snow India
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Kashmir Weather: कश्मीर घाटी में ठंड है प्रचंड, जमने लगी डल झील; अगले 24 घंटे में और गिरेगा पाराकश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है और कई जगहों का तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -9.
और पढो »
Jharkhand Weather: शिमला के बराबर कांके और मैक्सुस्कीगंज का तापमान, जमने लगी ओस की बूंदे, 7 शहरों में शीतलहरी का अलर्टझारखंड में ठंड का प्रकोप जारी है। कई जिलों का तापमान आठ डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। गढ़वा सबसे ठंडा शहर रहा, जहां तापमान 4.
और पढो »
बिजनौर में सर्दी का डबल अटैक, शीतलहर के साथ 1.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान; चार साल में शनिवार सबसे ठंडा दिनWeather Update Bijnor बिजनौर में सर्दी का कहर जारी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.
और पढो »
भारत में ठंड का प्रकोप: तापमान में गिरावट, कोहरा, प्रदूषणदेश के कई राज्यों, खासकर दिल्ली-एनसीआर में तापमान लगातार गिर रहा है। ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी बढ़ गया है, जिसके कारण सरकार को ग्रैप-4 प्रतिबंध लगाने पड़े हैं।
और पढो »
अयोध्या में ठंड का कहर, प्रशासन ने राहत के लिए तैयारी कीअयोध्या में लगातार ठंड का कहर जारी है। तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जिला प्रशासन ने रैन बसेरे और अलाव की व्यवस्था की है।
और पढो »
कश्मीर में शीतलहर, हिमाचल और ओडिशा में भी ठंडकश्मीर में शीतलहर की स्थिति गंभीर हो गई है। श्रीनगर में तापमान माइनस 5.3 डिग्री दर्ज किया गया है। हिमाचल और ओडिशा में भी ठंड बढ़ी है।
और पढो »