देहरादून में कांग्रेस की चौथी हार, भाजपा के किले में नहीं सेंध

राजनीति समाचार

देहरादून में कांग्रेस की चौथी हार, भाजपा के किले में नहीं सेंध
कांग्रेसभाजपादेहरादून
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 81 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 53%

देहरादून में कांग्रेस को महापौर चुनाव में चौथी बार हार का सामना करना पड़ा। भाजपा उम्मीदवार सौरभ थपलियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी विरेंद्र पोखरियाल को हराया।

देहरादून कांग्रेस इस बार भी दून शहर में भाजपा के किले में सेंध लगाने में कामयाब नहीं हो सकी। लगातार चौथी बार कांग्रेस को महापौर चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इस बार के निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विरेंद्र पोखरियाल की ओर से भाजपा उम्मीदवार सौरभ थपलियाल को कड़ी टक्कर देने का दावा न केवल कांग्रेस की ओर से बल्कि सत्ताधारी भाजपा नेता भी कर रहे थे। लेकिन सभी 100 वार्डों के मतदान रुझान से दिखा कि भाजपा के कैडर वोट पर सेंधमारी लगाने में कांग्रेस कामयाब होती नहीं दिखी। \ कांग्रेस में इस

बार एकता के दावे तो किए गए लेकिन अंदरखाने टिकट नहीं मिलने से कुछ बड़े नेताओं ने विरेंद्र पोखरियाल के लिए काम नहीं किया और ज्यादातर प्रचार अभियान से नदारद दिखे। महापौर के दोनों प्रत्याशी पहाड़ से ताल्लुक रखने के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी को पहाड़ी बाहुल कॉलोनियों में ज्यादा पसंद नहीं किया गया। \2008 में शुरू हुआ था कांग्रेस की हार का सिलसिला वर्ष 2008 में कांग्रेस की हार का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी बदस्तूर जारी है। सबसे पहले वर्ष 2008 में भाजपा के महापौर प्रत्याशी विनोद चमोली ने निर्दलीय प्रत्याशी रजनी रावत को 160639 मतों से पराजित किया था। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सूरत सिंह नेगी को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था। वर्ष 2013 की बात करें तो एक बार फिर विनोद चमोली भाजपा से मैदान में उतारे गए। इस बार उनके समक्ष कांग्रेस से सूर्यकांत धस्माना को मैदान में उतारा गया, लेकिन धस्माना भी चुनौती नहीं दे पाए और 22, 912 मतों के अंतर से पराजित हुए। 2018 में भाजपा ने महापौर पद पर नया चेहरा सुनील उनियाल गामा को मैदान में उतरा। कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल पर दांव दूसरी ओर कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल पर दांव खेला। हालांक‍ि दिनेश अग्रवाल भी 35,652 मतों से पराजित हुए और भाजपा ने महापौर पर जीत की हैट्रिक पूरी कर दी। इस बार चुनाव में कांग्रेस से राज्य आंदोलनकारी विरेंद्र पोखरियाल को मैदान में उतार कर कांग्रेस ने पहाड़ बनाम मैदान कार्ड का तोड़ तो निकाल लिया, लेकिन भाजपा के युवा नेता सौरभ थपलियाल से मुकाबले के लिए मैदान तैयार नहीं कर पाई। रात दो बजे तक चल रही मतगणना के छठवें राउंड तक सौरभ थपलियाल की बढ़त 49 हजार पार होने बाद मतदान स्थल से कई कांग्रेसी नेताओं ने घर की ओर रुख करना शुरू कर दिया। मौके पर स‍िर्फ विजयी कांग्रेस पार्षद और उनके समर्थक दिखाई दिए

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

कांग्रेस भाजपा देहरादून महापौर चुनाव परिणाम

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

उत्तराखंड निकाय चुनाव: देहरादून में दो युवा नेताओं के बीच मेयर पद का मुकाबलाउत्तराखंड निकाय चुनाव: देहरादून में दो युवा नेताओं के बीच मेयर पद का मुकाबलाउत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। देहरादून में भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल और कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल के बीच मेयर पद का मुकाबला है।
और पढो »

नैनीताल में कांग्रेस की भारी जीत, डॉक्टर सरस्वती खेतवाल नगरपालिका अध्यक्ष बनींनैनीताल में कांग्रेस की भारी जीत, डॉक्टर सरस्वती खेतवाल नगरपालिका अध्यक्ष बनींनैनीताल नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस की डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने भाजपा की जीवंती भट्ट को 3919 मतों से हराया। जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में विजय जुलूस निकाला।
और पढो »

मेलबर्न टेस्ट में भारत को हार, WTC फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें धूमिलमेलबर्न टेस्ट में भारत को हार, WTC फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें धूमिलभारत ने मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 184 रन से हार का सामना किया। इस हार के साथ भारत की WTC फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कमजोर हो गई हैं।
और पढो »

झारखंड में भाजपा का नया प्रयोग: रघुवर दास वापसीझारखंड में भाजपा का नया प्रयोग: रघुवर दास वापसीझारखंड में भाजपा का नया प्रयोग रघुवर दास की वापसी से शुरू हो रहा है। करारी हार के बाद पार्टी को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास में तारणहार दिख रहा है।
और पढो »

रुद्रप्रयाग की अगस्त्यमुनि नगर पंचायत में कांग्रेस की जीत, रेवती देवी ने निर्दलीय पराजित कियारुद्रप्रयाग की अगस्त्यमुनि नगर पंचायत में कांग्रेस की जीत, रेवती देवी ने निर्दलीय पराजित कियारुद्रप्रयाग जिले की अगस्त्यमुनि नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। मतगणना की शुरुआत में भाजपा ने बढ़त बनाई, लेकिन अंततः चुनाव हार गई। मतगणना के अंत तक काफी नज़दीकी मुकाबला रहा। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी ने 18 मतों से जीत दर्ज की। भाजपा ने अध्यक्ष पद पर हारने पर रिकाउंटिंग करवाई, लेकिन जीत हासिल नहीं हो पाई। नगर पंचायत के सभी सात वार्डों में सभासद पद पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम के बाद विजयी प्रत्याशियों ने नगर में विजय जुलूस निकाला।
और पढो »

उत्तराखंड के चार परिवार के सदस्य राजस्थान में मृत मिलेउत्तराखंड के चार परिवार के सदस्य राजस्थान में मृत मिलेउत्तराखंड के देहरादून के चार लोगों के शव राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी में एक आश्रम में मिले हैं। मृतक एक ही परिवार के थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-19 08:44:28