भिवानी के गांव में मचा कोहराम, दोनों किशोर तैरना नहीं जानते थे
दोस्तों के संग नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत, भिवानी के गांव में मचा कोहराम , तैरना नहीं जानते थे दोनों चरखी दादरी में लोहारू नहर में नहाने गए दो किशोरों, कार्तिक और समीर, की एक ही दिन में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने ऐसे हादसों को रोकने के लिए नहर ी क्षेपुलिस ने नहर ी क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का फैसला किया। लोहारू कैनाल पर एक ही दिन में हुए दो हादसों में दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान शहर के झरना घाट निवासी 16 वर्षीय कार्तिक और वार्ड-17 निवासी साढ़े 17 वर्षीय समीर कादयान के रूप में हुई। दोनों अलग-अलग समय दोस्तों संग नहाने गए थे। वहीं, चरखी दादरी सदर थाना पुलिस ने बुधवार सुबह और दोपहर बाद सिविल अस्पताल में मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजनों को सौंप दिए। हादसों के बाद सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि ऐसे हादसों पर रोक लगाने के लिए नहर ी क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी।वार्ड-17 निवासी समीर कादयान दो भाइयों में छोटा था। मंगलवार दोपहर वो अपने दोस्तों संग लोहारू नहर पर गया था। वो नहर की पटरी पर बैठकर नहा रहा था और उसी दौरान पैर फिसलने से नहर में जा गिरा। बताया जा रहा है कि उसके एक दोस्त ने उसे बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन जान नहीं बच सकी। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्वजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घिकाड़ा पंप हाउस से पानी बंद करवाकर नहर में सर्च अभियान शुरू किया। करीब चार घंटे बाद नहर की तलहटी से समीर का शव बरामद हुआ। समीर 12वीं पास था। पिता धर्मेंद्र के पुलिस ने बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी एएसआइ पवन कुमार ने बताया कि इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।शहर के झरना घाट निवासी कार्तिक तीन बहन-भाइयों में सबसे छोटा था। वो दसवीं का छात्र था। मंगलवार दोपहर उन्होंने मीठे पानी की छबील लगाई थी और राहगीरों को पानी पिलाने के बाद वो दोस्तों के साथ नहर पर पहुंच गया।वो भी तैरना नहीं जानता था और नहाते वक्त नहर में डूब गया। उसके डूबते ही दोस्त वहां से भागकर अपने घर पहुंच गए। शाम तक जब वो नहीं लौटा तो स्वजनों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और उस दौरान वो दोस्तों के साथ जाता नजर आया। इसके बाद उसके उक्त दोस्तों से बात की गई तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। इसके बाद स्वजन पुलिस साथ लेकर उसके दोस्तों के पास पहुंचे तो रात करीब नौ बजे उन्होंने कार्तिक के डूबने की बात बताई। इसके बाद रात को भी सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। बुधवार दोपहर करीब 11 बजे कार्तिक का शव बरामद हुआ।समीर कादयान का शव तो मंगलवार रात ही मिल गया जबकि कार्तिक का शव ढूंढने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बुधवार को सुनारिया से एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया और टीम ने करीब 40 मिनट सर्च आपरेशन चलाकर कार्तिक का शव ढूंढ दिया। कार्तिक व समीप के शव करीब 500 मीटर की दूरी में बरामद किए गए।एसडीआरएफ टीम ने बुधवार सुबह 11 बजे कार्ति का शव नहर से बाहर निकाला। उसका शव देखकर बड़ा भाई रूपेश बिलख पड़ा। उसने शव से लिपटते हुए कहा कि कार्तिक खड़ा हो जा, देख तेरा भाई आ गया है। इसके बाद अस्पताल आने तक उसके भाई की आंख से आंसू नहीं सूखे।वार्ड- 17 निवासी समीर कादयान का परिवार मूलरूप से झज्जर जिले के गांव वजीरपुर का रहने वाला है और पिछले लंबे समय दादरी शहर में रह रहा है। उसके पिता धर्मेंद्र सेना से रिटायर्ड हैं। करीब एक किलोमीटर की दूरी में सर्च अभियान चलाने के बाद समीर का शव बरामद हुआ। वो भी घर से बिना बताए दोस्तों संग नहर पर नहाने आया था।.
दोस्तों के संग नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत, भिवानी के गांव में मचा कोहराम, तैरना नहीं जानते थे दोनों चरखी दादरी में लोहारू नहर में नहाने गए दो किशोरों, कार्तिक और समीर, की एक ही दिन में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने ऐसे हादसों को रोकने के लिए नहरी क्षेपुलिस ने नहरी क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का फैसला किया। लोहारू कैनाल पर एक ही दिन में हुए दो हादसों में दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान शहर के झरना घाट निवासी 16 वर्षीय कार्तिक और वार्ड-17 निवासी साढ़े 17 वर्षीय समीर कादयान के रूप में हुई। दोनों अलग-अलग समय दोस्तों संग नहाने गए थे। वहीं, चरखी दादरी सदर थाना पुलिस ने बुधवार सुबह और दोपहर बाद सिविल अस्पताल में मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजनों को सौंप दिए। हादसों के बाद सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि ऐसे हादसों पर रोक लगाने के लिए नहरी क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी।वार्ड-17 निवासी समीर कादयान दो भाइयों में छोटा था। मंगलवार दोपहर वो अपने दोस्तों संग लोहारू नहर पर गया था। वो नहर की पटरी पर बैठकर नहा रहा था और उसी दौरान पैर फिसलने से नहर में जा गिरा। बताया जा रहा है कि उसके एक दोस्त ने उसे बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन जान नहीं बच सकी। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्वजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घिकाड़ा पंप हाउस से पानी बंद करवाकर नहर में सर्च अभियान शुरू किया। करीब चार घंटे बाद नहर की तलहटी से समीर का शव बरामद हुआ। समीर 12वीं पास था। पिता धर्मेंद्र के पुलिस ने बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी एएसआइ पवन कुमार ने बताया कि इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।शहर के झरना घाट निवासी कार्तिक तीन बहन-भाइयों में सबसे छोटा था। वो दसवीं का छात्र था। मंगलवार दोपहर उन्होंने मीठे पानी की छबील लगाई थी और राहगीरों को पानी पिलाने के बाद वो दोस्तों के साथ नहर पर पहुंच गया।वो भी तैरना नहीं जानता था और नहाते वक्त नहर में डूब गया। उसके डूबते ही दोस्त वहां से भागकर अपने घर पहुंच गए। शाम तक जब वो नहीं लौटा तो स्वजनों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और उस दौरान वो दोस्तों के साथ जाता नजर आया। इसके बाद उसके उक्त दोस्तों से बात की गई तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। इसके बाद स्वजन पुलिस साथ लेकर उसके दोस्तों के पास पहुंचे तो रात करीब नौ बजे उन्होंने कार्तिक के डूबने की बात बताई। इसके बाद रात को भी सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। बुधवार दोपहर करीब 11 बजे कार्तिक का शव बरामद हुआ।समीर कादयान का शव तो मंगलवार रात ही मिल गया जबकि कार्तिक का शव ढूंढने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बुधवार को सुनारिया से एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया और टीम ने करीब 40 मिनट सर्च आपरेशन चलाकर कार्तिक का शव ढूंढ दिया। कार्तिक व समीप के शव करीब 500 मीटर की दूरी में बरामद किए गए।एसडीआरएफ टीम ने बुधवार सुबह 11 बजे कार्ति का शव नहर से बाहर निकाला। उसका शव देखकर बड़ा भाई रूपेश बिलख पड़ा। उसने शव से लिपटते हुए कहा कि कार्तिक खड़ा हो जा, देख तेरा भाई आ गया है। इसके बाद अस्पताल आने तक उसके भाई की आंख से आंसू नहीं सूखे।वार्ड- 17 निवासी समीर कादयान का परिवार मूलरूप से झज्जर जिले के गांव वजीरपुर का रहने वाला है और पिछले लंबे समय दादरी शहर में रह रहा है। उसके पिता धर्मेंद्र सेना से रिटायर्ड हैं। करीब एक किलोमीटर की दूरी में सर्च अभियान चलाने के बाद समीर का शव बरामद हुआ। वो भी घर से बिना बताए दोस्तों संग नहर पर नहाने आया था।




