पुणे में दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया और बाद में हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपित अजय दास को गिरफ्तार कर लिया है।
पुणे स्थित राजगुरुनगर इलाके में दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर पहले दुष्कर्म किया गया और बाद में हत्या कर दी गई। इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि इस मामले के आरोपित का नाम अजय दास है। उसने आठ और नौ साल की दो बहनों के साथ जघन्य अपराध किया और फिर फरार हो गया। यह घटना बुधवार को हुई। पुलिस अधिकारी के अनुसार, दोनों लड़कियां दोपहर के समय अपने घर के बाहर खेल रही थीं। इसी दौरान वे अचानक गायब हो गईं। परिवार ने आसपास उनकी खोज शुरू की, लेकिन, उनका
पता नहीं चला। बाद में खेड़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। मामले को दबाने के लिए जान से मारा पुलिस इंस्पेक्टर प्रभाकर मोरे ने तुरंत प्रतिक्रिया देते लापता बहनों का पता लगाने के लिए एक पुलिस टीम बनाई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार की देर रात पुलिस को दोनों लड़कियों के शव दास के घर में पानी से भरे एक बड़े ड्रम में मिले, जो जबरन डुबोकर हत्या करने का संकेत दे रहे थे। आरोपित दास ने दोहरे हत्याकांड को कुबूल कर लिया है। यह भी स्वीकार किया है कि मामले को दबाने के लिए उसे उन्हें जान से मारना पड़ा। मुंबई की एक सत्र अदालत ने मॉडल से दुष्कर्म के आरोपित फिल्म निर्माता गुणवंत जैन को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डीजी ढोबले ने नवंबर में गिरफ्तारी के बाद जैन को रिहा करने वाले एक मजिस्ट्रेट के आदेश को रद कर दिया। उन्होंने 24 दिसंबर के अपने आदेश में आरोपित को संबंधित थाने के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। कहा कि चूक की स्थिति में जांच अधिकारी आदेश के अनुपालन के उद्देश्य से कानून के अनुसार आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए स्वतंत्र होगा। जैन के आत्मसमर्पण या गिरफ्तारी की तारीख से पुलिस को पांच दिन की रिमांड दी जाती है। मादक पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म पुलिस के अनुसार, जैन ने पीड़िता के पेय पदार्थ में मादक पदार्थ मिलाकर उससे दुष्कर्म किया। मॉडल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जैन को गिरफ्तार कर लिया गया। मजिस्ट्रेट अदालत ने 22 नवंबर को उसे रिहा करने का आदेश देते हुए कहा कि आरोपित को गिरफ्तार करते समय कुछ प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया
अपहरण दुष्कर्म हत्या पुलिस गिरफ्तारी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
UP News: लखनऊ में कर्नल की पत्नी का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी युवक गिरफ्तारराजधानी लखनऊ में कर्नल की पत्नी को एक युवक ने कार में बंधक बना लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर चाकू से कई वार किए जिससे वह घायल हो गईं। कर्नल की पत्नी ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित निरालानगर निवासी तनिष्क अरोड़ा...
और पढो »
बीटीएस से मिलने के लिए तीन नाबालिग लड़कियों ने अपहरण का नाटक कियामहाराष्ट्र के संभाजीनगर में तीन नाबालिग लड़कियों ने बीटीएस के सदस्यों से मिलने के सपने को पूरा करने के लिए अपने अपहरण का नाटक किया। वे दक्षिण कोरिया जाने और पॉप बैंड से मिलने के लिए पैसे इकट्ठा करना चाहती थीं।
और पढो »
बलिया गैंगरेप: 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तारउत्तर प्रदेश के बलिया में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढो »
चार माह की बच्ची का अपहरण, पीलीभीत से गिरफ्तार विकासगाजियाबाद रेलवे स्टेशन से अपहरण किए गए चार माह के बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। विकास नामक आरोपित को जीआरपी ने पीलीभीत से गिरफ्तार कर लिया है।
और पढो »
सीरियल किल्लर पकड़ा गया, 10 हत्याएं कबूलींरूपनगर में कीरतपुर साहिब में चाय पानी पिलाने वाले युवक की हत्या करने वाला आरोपित पकड़ा गया है। आरोपित राम सरूप उर्फ सोढी ने 10 हत्याओं का कबूलनामा किया है।
और पढो »
UP में दो सगी बहनों के अपहरण और दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगायाऔरैया में दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। दोषी शंकर उर्फ नरेंद्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही उस पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम मनराज सिंह ने दिया है। बता दें कि डेढ़ साल पहले लड़कियों का अपहरण हुआ...
और पढो »