दौसा जिले में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से ठिठुरन बढ़ी है।
दौसा जिले में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह मौसम पूरी तरह साफ रहा, लेकिन सर्द हवाओं से ठिठुरन बनी रही। हालांकि हल्की धुंध छाने से हाईवे पर यातायात संचालन प्रभावित रहा। ठंड के कारण लोग देर सुबह घरों में दुबके रहे तो वहीं ग्रामीण अंचल में सर्द हवाओं के चलते तापमान में गिरावट का दौर भी जारी है। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पिछले 3 दिनों में तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से ठंड का दौर बदस्तूर
जारी है। आगामी दो-तीन दिन तक न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास स्थिर बने रहने का अनुमान है। ऐसे में ठंड का असर भी जारी रहेगा और नए साल की शुरूआत भी कडाके की ठंड के बीच ही होगी। कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने भी जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा- सावधानी रखें और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। मौसम की जानकारी के लिए सचेत ऐप को डाउनलोड करें ताकि मौसम की सभी गतिविधियों की जानकारियां मिलती रहे। वहीं नगर निकायों को भी रैन बसेरे की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं ताकि वहां रुकने वाले लोग सर्दी से परेशान नहीं हों। जिले के स्वास्थ्य महकमे द्वारा भी अपील जारी की गई है कि सर्दी में पूरे शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर रखें। गर्म तरल पेय पदार्थ का सेवन करें
Weather Update Cold Wave Dousa Temperature Drop Health Advisory
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
बुधवार को दिल्ली में तापमान में गिरावट, आया नगर सबसे ठंडान्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा, लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ।
और पढो »
बुधवार को दिल्ली में ठंडक बढ़ीदिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम के साथ 7.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
और पढो »
लगातार 6 दिन चढ़ने के बाद 7वें दिन गिरा तापमान: आगरा में आज भी दिनभर चलेंगी हवाएं, कोहरे से मिलेगी निजातआगरा में लगातार 6 दिन चढ़ने के बाद 7वें दिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
और पढो »
शून्य की तरफ बढ़ रहा जम्मू का न्यूनतम तापमान, कश्मीर में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड; अभी और गिरेगा पाराकश्मीर में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -4.
और पढो »
ठंड का कहर, आया नगर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्रीदिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। आया नगर सबसे ठंडा रहा जहाँ न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। धुंध और स्मॉग से राहत नहीं मिली।
और पढो »
दिल्ली में ठंड का प्रकोप, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियसगुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरा और स्मॉग के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी कोहरा और स्मॉग का असर रहेगा।
और पढो »