दौसा जिले में कड़ाके की ठंड का असर बढ़ रहा है। कोहरे के साथ सर्द हवा और ओस की बूंदे गिरने से मौसम ठंडा बना हुआ है। तापमान में भी गिरावट आई है। ओस की बूंदे गिरने से गेहूं, जौ, चना व सरसों की फसल को फायदा होगा।
24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट, ओस से फसल को फायदा। दौसा जिले में कड़ाके की ठंड का असर बरकरार है। यहां कोहरे के साथ सर्द हवा और ओस की बूंदे गिरने से मौसम में पूरी तरह ठंडक बनी हुई है। सप्ताह भर से घना कोहरा छाया हुआ है तो वहीं पिछले कई दिनों से सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। जिससे तापमान में गिरावट। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें बीते 24 घंटे में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान
है। ऐसे में आगामी कई दिनों तक कड़ाके की ठंड का असर बना रहेगा जिसके चलते कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने जिले की सरकारी व प्राइवेट स्कूलों की कक्षा 1 से 8 तक अवकाश घोषित किया है। वहीं, दूसरी ओर ओस की बूंदे गिरने से गेहूं, जौ, चना व सरसों की फसल को फायदा होगा। किसानों की माने तो मौसम में आए बदलाव के बाद अब ठंड बढ़ने के साथ रात में ओस गिरने लगी है। ओस भी जमकर गिर रही है। जिसका असर फसलों को मिल रहा है। क्योंकि ओस सीधे पौधों पर गिरती है और तना से खिसक कर पौधों की जड़ों तक चली जाती है। ओस की नमी से फसल का रंग रूप बदल रहा है, अगर लगातार ओस का सहारा फसलों को मिला तो निश्चित ग्रोथ बढ़ेगी उत्पादन भी ठीक होगा। यदि इसी तरह ओंस की बूंदी गिरती रहे तो किसानों को फायदा होने की उम्मीद है
WEATHER COLD OAT DROUGHT FARMING
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मध्य प्रदेश में ठंड से राहत, फिर से बढ़ने की आशंकामध्य प्रदेश में बुधवार को कड़ाके की ठंड से राहत मिली, लेकिन फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है.
और पढो »
यूपी में कड़ाके की ठंड, 50 जिलों में तापमान में गिरावटयूपी में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड से हो रही है।
और पढो »
कड़ाके की ठंड में इम्यूनिटी को बूस्ट करेगा ये नीला फल, डायबिटीज में भी है फायदेमंदकड़ाके की ठंड में इम्यूनिटी को बूस्ट करेगा ये नीला फल, डायबिटीज में भी है फायदेमंद
और पढो »
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधारदिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के चलते गुरुवार को हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखा गया। नोएडा सेक्टर-116 को छोड़कर लगभग सभी जगहों का AQI 300 से नीचे रहा।
और पढो »
श्रावस्ती स्कूल बंद, 12वीं परीक्षाएं शुरूयूपी के श्रावस्ती में कड़ाके की ठंड को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक स्कूल बंद रहेगा। 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 23 जनवरी से देवीपाटन मंडल में शुरू होंगी।
और पढो »
ठंड का दौर जारी, दिल्ली में कोहरा और बारिश का खतरापूरे देश में ठंड का दौर जारी है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। दिल्ली एनसीआर में कोहरे और बारिश की संभावना जताई गई है।
और पढो »