धर्मवीर भारती जन्म शताब्दी समारोह: एक साहित्यिक श्रद्धांजलि

साहित्य समाचार

धर्मवीर भारती जन्म शताब्दी समारोह: एक साहित्यिक श्रद्धांजलि
धर्मवीर भारतीसाहित्यजन्म शताब्दी
  • 📰 द वायर हिंदी
  • ⏱ Reading Time:
  • 132 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 63%

हिंदी साहित्य के दिग्गज धर्मवीर भारती की जन्म शताब्दी मनाने के लिए वाणी प्रकाशन समूह ने मुंबई में एक भव्य साहित्यिक और सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया. इस समारोह में साहित्यिक दिग्गजों, कलाकारों और प्रतिष्ठित हस्तियों ने भारती की विरासत का सम्मान किया.

वाणी प्रकाशन समूह हिंदी साहित्य की सबसे प्रतिष्ठित हस्तियों में से एक धर्मवीर भारती की जन्म शताब्दी मनाने के लिए 16 जनवरी, 2025 को मुक्ति ऑडिटोरियम, मुंबई में एक भव्य साहित्य िक और सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया. यह समारोह भारती की स्थायी विरासत का सम्मान करने के लिए साहित्य िक दिग्गजों, सांस्कृतिक प्रतीकों और प्रतिष्ठित कलाकारों की एक शानदार सभा को एक साथ लाता है, जिनकी उत्कृष्ट कृतियों जैसे गुनाहों का देवता और अंधा युग ने भारतीय साहित्य पर एक अमिट छाप छोड़ी है.

इस श्रद्धांजलि का मुख्य आकर्षण ‘गुनाहों का देवता’ के 164 वें संस्करण का अनावरण हुआ, जो धर्मवीर भारती का मौलिक उपन्यास है जिसने पीढ़ियों को प्रेरित किया है. यह संस्करण दिवंगत लेखक की पत्नी पुष्पा भारती जी को उनकी साहित्यिक विरासत को संरक्षित करने और पोषित करने में उनकी भूमिका के लिए आभार के प्रतीक के रूप में भेंट किया गया. उत्सव की शुरुआत धर्मवीर भारती कविता संगोष्ठी से हुई. जिसमें साहित्य के दिग्गज विष्णु शर्मा, राजेश रेड्डी, बोधिसत्व और कमलेश मलिक शामिल हुए, जिन्होंने भारती की काव्य प्रतिभा और इसकी कालातीत प्रासंगिकता पर विचार किया. कार्यक्रम में सबसे पहला लोकार्पण वीरेंद्र वत्स की पुस्तक ‘तू जीत के लिए बना’ का हुआ. कवि, सामाजिक विचारक और साहित्य के प्रति समर्पित वत्स पेशे से पत्रकार हैं और उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना आयुक्त हैं. जीवन के कई पहलुओं को नज़दीक से देखने के बाद उनकी कविताओं में समाज बोध और सरोकार रेखांकित होता है. सोशल मीडिया पर उनकी कविताएं युवाओं में बहुत लोकप्रिय है. इसके बाद अलका अग्रवाल सिगतिया की #मीरा_कूल का विमोचन हुआ, जिसमें प्रतिष्ठित वक्ता शोमा घोष, राजेश्वरी सचदेव, विष्णु शर्मा, वंदना शर्मा, हेमंत झा और विवेक अग्रवाल ने पुस्तक में खोजे गए समकालीन विषयों व्यंग्य पर चर्चा की. इसके बाद, उत्सव में सूर्यबाला की यादों के शिलालेख का लोकार्पण किया गया, जिसमें प्रतिष्ठित वक्ता सुदर्शणा द्विवेदी, हरीश पाठक, हरि मृदुल और चित्रा देसाई ने अपनी अंतर्दृष्टि प्रदान की. अंबर पांडे की उपन्यास त्रयी की पहले भाग ‘मतलब हिंदू’ का लोकार्पण हुआ, जिसके साथ प्रभात रंजन, अदिति माहेश्वरी, सत्य व्यास और प्रियंका दुबे की अगुवाई में एक दिलचस्प चर्चा हुई, जिसमें हिंदी साहित्य में परंपरा और आधुनिकता के जटिल अंतर्संबंध पर प्रकाश डाला गया. एक अन्य सत्र में, चिन्मयी त्रिपाठी की ‘आठवें माले पर स्वाधिष्ठान’ पेश की गयी, जिसमें प्रसिद्ध हस्तियां अशोक मिश्रा, अनु सिंह चौधरी, जोएल मुखर्जी और यूनुस खान ने इसकी साहित्यिक गहराई पर अपने विचार साझा किया. कार्यक्रम में समीर अंजान की ‘समीर लफ्जों के साथ एक सफनामा’ भी शामिल किया गया, जिसमें प्रशंसित गीतकार खुद ने अपनी रचनात्मक यात्रा के बारे में विचारोत्तेजक बातचीत यूनुस खान की साथ की. नरेश सक्सेना ने भी अपने विचार व्यक्त किए. एक महत्वपूर्ण आकर्षण धर्मवीर भारती की विरासत पर चर्चा है, जिसमें असगर वजाहत, अरविंद गौर, अतुल तिवारी, अरुण माहेश्वरी, पुयूष मिश्रा, विश्वनाथ सचदेव जैसे दिग्गज समकालीन साहित्य, रंगमंच और फिल्म से जुड़े बड़े नामों ने इन सभी विधाओं पर भारती के प्रभाव पर चर्चा की. इस दिन का समापन ‘द लव स्टोरी ऑफ फाइव जेनरेशन’ में एक भावनात्मक पाठ के साथ हुआ. इस सत्र में प्रसिद्ध अभिनेता सीमा पाहवा, पंकज त्रिपाठी, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार, सुतापा सिकदर, हिमानी शिवपुरी और अनूप सोनी द्वारा भारती की गुनाहों का देवता और अंधा युग के अंशों को जीवंत करते हुए आकर्षक प्रदर्शन किए गए. गुनाहों का देवता की सूत्रधार अदिति माहेश्वरी थीं और अंधा युग के अतुल तिवारी.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

द वायर हिंदी /  🏆 3. in İN

धर्मवीर भारती साहित्य जन्म शताब्दी समारोह गुनाहों का देवता अंधा युग वाणी प्रकाशन

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

बाइकर्स ग्रुप ने तानसेन को श्रद्धांजलि दीबाइकर्स ग्रुप ने तानसेन को श्रद्धांजलि दीग्वालियर में तानसेन समारोह के शताब्दी वर्ष पर अल्टीमेट राइडर्स नामक एक बाइकर्स ग्रुप ने संगीत सम्राट तानसेन को श्रद्धांजलि देने के लिए अनोखी रैली निकाली।
और पढो »

25 दिसंबर : क्रिसमस, अटल बिहारी वाजपेई और धर्मवीर भारती का जन्मदिन25 दिसंबर : क्रिसमस, अटल बिहारी वाजपेई और धर्मवीर भारती का जन्मदिन25 दिसंबर को क्रिसमस के साथ-साथ, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, BHU के संस्थापक महामना मदन मोहन मालवीय और हिंदी साहित्यकार धर्मवीर भारती का जन्मदिन भी मनाया जाता है.
और पढो »

अटल जी की जन्म शताब्दी पर सुशासन सप्ताह का आगाज, सीएम योगी करेंगे शुभारंभअटल जी की जन्म शताब्दी पर सुशासन सप्ताह का आगाज, सीएम योगी करेंगे शुभारंभCM Yogi: भारत रत्न और देश के श्रद्धेय नेता अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »

सना खान एक बार फिर मां बनींसना खान एक बार फिर मां बनींबॉलिवुड एक्ट्रेस सना खान और उनके पति अनस सैय्यद ने एक बेटे को जन्म दिया है।
और पढो »

सूर्य देव का जन्म: रोचक कहानीसूर्य देव का जन्म: रोचक कहानीसूर्य देव का जन्म एक रोचक कथा है जो ब्रह्म पुराण में वर्णित है।
और पढो »

ईरान में सुलेमानी की हत्या की पांचवीं वर्षगांठ मनाई गईईरान में सुलेमानी की हत्या की पांचवीं वर्षगांठ मनाई गईईरान के लोग अमेरिका द्वारा शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या की पांचवीं वर्षगांठ मना रहे हैं। श्रद्धांजलि समारोह तेहरान और केरमान जैसे शहरों में आयोजित किए गए।
और पढो »



Render Time: 2025-02-16 12:22:57