MS Dhoni, the former captain of the Indian cricket team, celebrated Christmas with his family in a grand style. On Christmas, Dhoni got a new avatar, becoming Santa Claus, whose photos are going viral. His wife Sakshi shared the photos on social media. Their daughter Ziva is also seen in the photos. From Sakshi's post, it can be seen that Dhoni is behind the fake white beard. She tagged Dhoni in this photo. In one photo, Dhoni can be seen showering his daughter Ziva with love. While in the other photo, all three are seen together.
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने परिवार के साथ क्रिसमस का त्योहार शानदार अंदाज में मनाया है. क्रिसमस पर धोनी का एक नया अवतार देखने को मिला है. वो इस त्योहार के मौके पर सैंटा क्लॉस बन गए हैं, जिसके फोटोज वायरल हो रहे हैं. धोनी के इस नए अवतार के फोटोज खुद उनकी पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. इसमें उनकी बेटी जीवा भी नजर आ रही है. नकली सफेद दाढ़ी के पीछे धोनी ही हैं, इस बात के संकेत साक्षी के पोस्ट से ही मिलते हैं. उन्होंने इस फोटो पर धोनी को टैग किया है.
एक फोटो में देख सकते हैं धोनी अपनी बेटी जीवा पर प्यार लुटाते दिखते हैं. जबकि दूसरे फोटो में वो तीनों एक साथ नजर आ रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो सैंटा क्लॉस बने धोनी संग दिख रही हैं. यह फोटो भी काफी वायरल हो रहा है. बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था. अब वो सिर्फ IPL में खेलते नजर आते हैं. धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 बार IPL खिताब जिताया है. वो अगले यानी 2025 सीजन में भी खेलते नजर आएंगे
CELEBRITY FESTIVALS MS Dhoni Christmas Santa Claus Family Viral
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
सैंटा क्लॉस ट्रैकर: गलती से शुरू हुई परंपरा1955 में एक गलती से शुरू हुई कॉल ने सैंटा क्लॉस ट्रैकर की परंपरा को जन्म दिया जिससे आज दुनिया भर के बच्चे सैंटा की यात्रा को ट्रैक कर सकते हैं।
और पढो »
सेंट क्लॉस बने धोनी, क्रिसमस का जश्न मनाए परिवार के साथMS Dhoni का क्रिसमस का नया अवतार सामने आया है। पूर्व क्रिकेटर ने सेंटा क्लॉस बनकर क्रिसमस का जश्न मनाया है। अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ धोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
और पढो »
सैंटा क्लॉस का घर कहाँ है?क्रिसमस के उत्सव और सैंटा क्लॉस की कहानी का संबंध कई देशों से जुड़ा हुआ है। फिनलैंड, डेन्स, स्वीडन, और अन्य देशों का दावा है कि सैंटा उनके देश में रहते हैं। यह लेख सैंटा क्लॉस के घर के बारे में विभिन्न देशों के दावों का विश्लेषण करता है और सैंटा क्लॉस की लोकप्रियता और टूरिज्म इंडस्ट्री पर इसके प्रभाव को बताता है।
और पढो »
क्रिसमस का राजा सैंटा क्लॉस कहां रहते हैं?सैंटा क्लॉस के बारे में जानने के लिए ये सवाल है कि क्या आखिर सैंटा का घर कहां है?
और पढो »
क्रिसमस पर सीक्रेट सैंटा बन दोस्तों को गिफ्ट करें ये चीजें, जीवन भर याद रखेंगे आपकोक्रिसमस पर सीक्रेट सैंटा बन दोस्तों को गिफ्ट करें ये चीजें, जीवन भर याद रखेंगे आपको
और पढो »
सांता क्लॉस कौन हैं?क्रिसमस डे पर सांता क्लॉज द्वारा बच्चों को उपहार देने की परंपरा का इतिहास और सांता क्लॉस की उत्पत्ति का पता लगाएं।
और पढो »