यूपी के जालौन में सख्त पाबंदियों के बावजूद शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है. यहां रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात के दौरान पति-पत्नी ने फायरिंग की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के जालौन में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक व्यक्ति को बारात के दौरान बंदूक से फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है. यह मामला रामपुरा थाना क्षेत्र के हुसेपुरा गांव का है, जहां शादी के जश्न में नियमों का ध्यान नहीं रखा गया.
और पढ़ेंगांव में एक शादी समारोह के दौरान बारात की निकासी निकाली जा रही थी. डीजे बज रहा था. फिल्मी गाने 'नइयों-नइयों तेरे बिन दिल..' की धुन पर बाराती नाच रहे थे और माहौल पूरी तरह जश्न का था. इसी दौरान एक व्यक्ति ने बंदूक थाम ली और उत्साह में आकर आसमान की ओर लगातार फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे.यहां देखें Videoवायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बारात में नाचती महिलाओं के बीच एक महिला भी बंदूक से फायरिंग कर रही है, जबकि उसका पति भी फायरिंग करता नजर आ रहा है. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.यह भी पढ़ें: जालौन: DJ पर डांस और अचानक हर्ष फायरिंग... दूल्हे के भाई सहित तीन बाराती गोली लगने से हुआ घायल Advertisement हर्ष फायरिंग पर सख्त प्रतिबंध है, इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं. ऐसे मामलों में जरा सी लापरवाही किसी की जान भी ले सकती है.पुलिस ने वीडियो को लेकर शुरू की जांचवीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई. पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर फायरिंग करने वाले दंपति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.जालौन पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है. प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Jalaun Wedding Firing Video UP Harsh Firing Case Rampura Jalaun Firing Incident Wedding Celebratory Firing Uttar Pradesh Couple Firing In Wedding Jalaun Viral Video Firing In Wedding UP Police Investigation Firing Case Husepura Village Jalaun News Illegal Celebratory Firing India
