नई दिल्ली सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

राजनीति समाचार

नई दिल्ली सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला
नई दिल्ली सीटचुनावअरविंद केजरीवाल
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 53%

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है जहाँ प्रवेश वर्मा, संदीप दीक्षित, और अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं।

निहाल सिंह, जागरण। पहली बार एक ही सीट पर दो पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे प्रवेश वर्मा और संदीप दीक्षित चुनाव मैदान में है तो स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चौथी बार टक्कर दे रहे हैं। हम बात कर रहे हैं नई दिल्ली विधानसभा सीट की। तीनों प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत लगा रखी है। राजनीति क गलियारों में इस सीट के लिए कहा जाता है कि जो दल इस सीट से जीतता है, उसकी सरकार बनने की गारंटी होती है। आंकड़े भी यही बताते हैं। वर्ष 1993 में भाजपा प्रत्याशी कीर्ति आजाद यहां से जीतते थे तो दिल्ली में भाजपा

की सरकार बनी थी। तीन बार लगातार शीला दीक्षित की सरकार बनी इसके बाद तीन बार लगातार शीला दीक्षित जीतीं तो कांग्रेस की सरकार बनी। वर्ष 2013 में 28 सीट आम आदमी पार्टी को आईं। आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से स्वयं चुनाव जीते थे तो पूर्ण बहुमत न होने के बाद भी उन्होंने सरकार बनाई। केजरीवाल भी यहीं से जीतकर बने सीएम इसके बाद हुए दो चुनाव में केजरीवाल ने जीत दर्ज की और सीएम भी बने। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति के आवास है। यहां रहने वाले ज्यादातर मतदाता केंद्र सरकार या सांसदों के आवास में कार्यरत हैं। ऐसे में, दिल्ली सरकार के कामकाज का आंकलन करने के बाद ही यहां का मतदाता मतदान करता है। वर्ष 1993 में यहां से कीर्ति आजाद जीते तो मदनलाल खुराना मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि आरोपों के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया और साहिब सिंह वर्मा सीएम बने। उनके इस्तीफे के बाद सुषमा स्वराज सीएम बनीं। इसके बाद 1998 में कांग्रेस ने 52 सीटें जीतीं तो शीला दीक्षित सीएम बनीं। इसके बाद 2003 और 2008 में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की। 2013 में शीला दीक्षित हार गईं वर्ष 2010 और 2011 में भ्रष्टाचार के विरोध में अन्ना हजारे का आंदोलन हुआ तो अन्ना हजारे के बाद उसका चेहरा बने अरविंद केजरीवाल। कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित के सामने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी। यही वजह रही कि 2013 में यहां से शीला दक्षित चुनाव हार गईं। अरविंद केजरीवाल की पार्टी 28 सीटें लेकर आई, कांग्रेस की आठ और भाजपा की 32 सीटें थी। सबसे बड़ा दल होने के बाद भी भाजपा ने सरकार बनाने का दावा नहीं किया तो उपराज्यपाल ने आप को आमंत्रित किया। कांग्रेस न

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

नई दिल्ली सीट चुनाव अरविंद केजरीवाल प्रवेश वर्मा संदीप दीक्षित राजनीति

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

नई दिल्ली सीट पर रोमांच से भरपूर चुनावनई दिल्ली सीट पर रोमांच से भरपूर चुनावदिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल, परवेश वर्मा और संदीप दीक्षित के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है.
और पढो »

नई दिल्ली सीट पर मुकाबला होगा त्रिकोणीय, प्रवेश वर्मा ने किया कन्फर्म; केजरीवाल को दी नसीहतनई दिल्ली सीट पर मुकाबला होगा त्रिकोणीय, प्रवेश वर्मा ने किया कन्फर्म; केजरीवाल को दी नसीहतनई दिल्ली विधानसभा सीट से फिलहाल अरविंद केजरीवाल विधायक हैं। कांग्रेस ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं अरविंद केजरीवाल ने भी यह कन्फर्म कर दिया है कि वह नई दिल्ली सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र पर जबर्दस्त राजनीतिक लड़ाई का इतिहास रहा...
और पढो »

तीमारपुर विधान सभा चुनाव: भाजपा, कांग्रेस और आप का मुकाबलातीमारपुर विधान सभा चुनाव: भाजपा, कांग्रेस और आप का मुकाबलातीमारपुर विधान सभा सीट पर भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।
और पढो »

दिल्ली विधानसभा चुनाव: जंगपुरा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबलादिल्ली विधानसभा चुनाव: जंगपुरा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबलादिल्ली विधानसभा चुनाव में जंगपुरा सीट पर आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है।
और पढो »

नई दिल्ली सीट पर होगी रोमांचक चुनावी लड़ाईनई दिल्ली सीट पर होगी रोमांचक चुनावी लड़ाई2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल का मुकाबला बीजेपी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के साथ होगा।
और पढो »

दिल्ली कालकाजी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला तेजदिल्ली कालकाजी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला तेजबीजेपी ने कालकाजी सीट से रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया है, इस सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आतिशी और कांग्रेस के अलका लांबा के साथ त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 09:53:17