नई दिल्ली में तापमान में उतार-चढ़ाव, कोहरा छा सकता है

मौसम समाचार

नई दिल्ली में तापमान में उतार-चढ़ाव, कोहरा छा सकता है
तापमानकोहरामौसम
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 51 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 48%
  • Publisher: 51%

नई दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। गुरुवार को सुबह तापमान 5 डिग्री पर सिमट गया, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मध्यम से घना कोहरा रह सकता है और स्मॉग की चादर पूरे दिन रहेगी।

नई दिल्ली : अगले 6 से 7 दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव का खेल जारी रहेगा। गुरुवार को राजधानी में एक बार फिर सुबह के समय कंपकंपी बढ़ गई है। तापमान महज 5 डिग्री पर सिमट गया है। बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री का अंतर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे तक धूप भी काफी हल्की रही। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 42 से 100 प्रतिशत

तक रहा। आया नगर का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री, गुरुग्राम का 5.6 डिग्री, नरेला का 4.5 डिग्री और पूसा का 5.1 डिग्री रहा।पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को मध्यम से घना कोहरा रह सकता है। स्मॉग की चादर पूरे दिन रहेगी। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रह सकता है। 21 और 22 दिसंबर को सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 23 से 25 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से सात डिग्री तक रह सकता है। तीनों दिन हल्के से मध्यम कोहरा रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को सफदरजंग में न्यूनतम विजिबिलिटी 250 मीटर और पालम में 600 मीटर रही।पहाड़ों पर फिर आएगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस27 दिसंबर को वेस्टर्न हिमालय रीजन में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रीय हो रहा है। वहीं, 19 से 23 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति रहेगी। 20 और 21 दिसंबर को वेस्ट राजस्थान में भी कुछ जगहों पर शीतलहर चलेगी। पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में 19, 20 और 22 से 24 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रह सकता है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

तापमान कोहरा मौसम दिल्ली स्मॉग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस शीत लहर

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

आगरा में कोहरा छाया, तापमान में उतार-चढ़ावआगरा में कोहरा छाया, तापमान में उतार-चढ़ावआगरा में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
और पढो »

बिहार में बदलाव वाला मौसम , तापमान में बढ़ोतरी और कोहराबिहार में बदलाव वाला मौसम , तापमान में बढ़ोतरी और कोहराबिहार में तापमान में बदलाव और कोहरा छा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी।
और पढो »

दिल्ली में ठंड बढ़ी, कोहरा छा गयादिल्ली में ठंड बढ़ी, कोहरा छा गयापहाड़ों में बर्फबारी का असर दिल्ली में दिखाई दिया है। तापमान गिरने के साथ कोहरा छा गया है। मौसम विभाग ने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
और पढो »

दिल्ली में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, कोहरा छायादिल्ली में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, कोहरा छायापहाड़ों में बर्फबारी से दिल्ली में ठंड बढ़ गई है। तापमान गिरावट के साथ कोहरा छा रहा है।
और पढो »

गौतमबुद्ध नगर में तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी, शीतलहर के साथ देखेगी घने कोहरे की चादर, मौसम का ताजा अपडेटगौतमबुद्ध नगर में तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी, शीतलहर के साथ देखेगी घने कोहरे की चादर, मौसम का ताजा अपडेटToday Weather News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में इस समय तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जिले में कोल्ड वेव ने दस्तक दे दी है। यहां न्यूनतम तापमान 5.
और पढो »

दिल्ली में ठंड बढ़ी, कोहरा छायादिल्ली में ठंड बढ़ी, कोहरा छायादिल्ली में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान में गिरावट आई और कोहरा छा गया। मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए Yellow अलर्ट जारी किया है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 18:02:48