मौसम विभाग ने नए साल में उत्तर भारत में शीतलहर, बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 30 दिसंबर से दो जनवरी तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में तेज शीतलहर चल सकती है।
मौसम विभाग ने नए साल में उत्तर भारत में शीतलहर, बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 30 दिसंबर से दो जनवरी तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में तेज शीतलहर चल सकती है। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज शीतलहर चलने की संभावना है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में भी शीतलहर की स्थिति बन रही है। उत्तर प्रदेश में गिरेगा तापमान। मौसम विभाग ने कहा है कि 29 दिसंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान
में गिरावट आएगी। आईएमडी के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में रविवार से मौसम साफ होगा और अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से छह डिग्री तक की गिरावट आएगी। हालांकि पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में जारी रहेगी बर्फबारी। मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में रविवार सुबह तक हल्की बारिश और मध्यम बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर-चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी के उत्तरी भागों, लाहुल-स्पीति, किन्नौर और सिरमौर जिलों के उत्तरी भाग में भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही सोमवार से हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में शीतलहर, घना कोहरा हो सकता है। शिमला और उसके आसपास बारिश जारी रह सकती है। दिसंबर में दिल्ली में सबसे ज्यादा बारिश। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटे में 41.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 101 वर्षों में दिसंबर में एक दिन में सबसे अधिक है। 3 दिसंबर, 1923 को 75.7 मिमी बारिश हुई थी। 1901 में रिकॉर्ड दर्ज किए जाने के बाद से इस दिसंबर में मासिक वर्षा के मामले में पांचवीं सबसे अधिक बारिश है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए रविवार को ऑरेंज अलर्ट और दो दिन बाद येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कोहरे की संभावना जताई है
SHIMLA UTTAR PRADESH HIMACHAL PRADESH WEATHER WINTER COLD WAVE SNOWFALL RAIN
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
बारिश ने दिल्ली को ठंडा किया, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभावदिल्ली में 27 साल बाद सबसे अधिक दिसंबर बारिश, पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी, हिमाचल में शीतलहर चेतावनी, दिल्ली में प्रदूषण में कमी
और पढो »
उत्तर भारत शीतलहर के चपेट में, बर्फबारी और बारिश से तापमान गिर रहा हैदेश के उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड और बारिश के साथ, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है।
और पढो »
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है, दिल्ली में कोहरा और हल्की बारिश की संभावना।
और पढो »
राजस्थान में शीतलहर के बीच बारिश ने बढ़ाई सर्दी, मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कियाराजस्थान में शीतलहर के बीच बारिश ने सर्दी को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में शीतलहर, कोहरा, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
और पढो »
झारखंड में साल का आखिर और नए साल में बारिश और ठंडझारखंड में नए साल के स्वागत में बारिश और ठंड की संभावना है। पाकिस्तान से आने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर होने से राज्य के मौसम में बदलाव आएगा।
और पढो »
UP में बारिश के बाद कोहरा और तापमान में गिरावटउत्तर भारत में जारी ठंड के बीच यूपी के 40 जिलों में बारिश अलर्ट जारी, पश्चिमी यूपी में बारिश हुई, रविवार से कोहरा और तापमान में गिरावट की संभावना।
और पढो »