जाम मस्जिद के पास भीड़ ने जबरन घुसने की कोशिश की। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो पथराव शुरू कर दिया।
पत्थरबाजों ने नाबालिग ों को आगे कर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। पथराव के दौरान नाबालिग सबसे आगे रहे। भीड़ के साथ ही नाबालिग ों ने भी जमकर ईंट-पत्थर चलाए। हिंसा के बाद जामा मस्जिद के आसपास की गलियों में पड़े ईंट-पत्थरों को हटाने के लिए नगर पालिका की टीमें लगानी पड़ीं। चार गलियों में खड़े थे लोग शहर की जामा मस्जिद के पास कोट गर्वी चौराहे पर साढ़े आठ बजे तक हजारों की संख्या में भीड़ जुट गई थी। इस चौराहे के पास की चार गलियों में लोग खड़े थे। कैलादेवी थाने के प्रभारी राजीव कुमार मलिक और रजबपुरा
थाना प्रभारी हरीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौजूद थे। नाबालिगों को रखा गया आगे राजीव कुमार ने बताया कि भीड़ में मौजूद लोगों ने नाबालिगों को आगे कर रखा था। सभी लोगों के हाथ में ईंट-पत्थर थे। पत्थरबाजों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। भीड़ ने मस्जिद में जबरन घुसने की कोशिश की। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो पथराव शुरू कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। ईंट-पत्थरों से पटी गलियां करीब डेढ़ घंटे तक चले पथराव में गलियां ईंट-पत्थरों से पट गईं। इसके चलते लोगों का चलना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने किसी तरह बवाल नियंत्रित किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और डीआईजी मुनिराज जी ने भी फोर्स के साथ मौके का मुआयना किया। नगर पालिका ने उठाए पत्थर उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों से वार्ता की और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से भी बातचीत की। हालात नियंत्रित होने के बाद पुलिस ने नगर पालिका की टीम बुलवाई और गलियों से ईंट-पत्थर हटवाने के साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाकर थाने भिजवाया। तब जाकर जामा मस्जिद के आसपास की सड़कें साफ हुईं
पथराव हिंसा जामा मस्जिद नाबालिग पुलिस भीड़ शहर नगर पालिका
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
संभल के दुश्मन: चार गलियों से आए हजारों लोग, नाबालिगों को आगे कर भीड़ ने किया हमला; शैतानों ने ढके थे चेहरेपत्थरबाजों ने नाबालिगों को आगे कर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। पथराव के दौरान नाबालिग सबसे आगे रहे। भीड़ के साथ ही नाबालिगों ने भी जमकर ईंट-पत्थर चलाए। हिंसा के बाद जामा मस्जिद के
और पढो »
नाइजीरियाई राष्ट्रपति ने विरोध प्रदर्शनों में गिरफ्तार नाबालिगों को रिहा करने का दिया आदेशनाइजीरियाई राष्ट्रपति ने विरोध प्रदर्शनों में गिरफ्तार नाबालिगों को रिहा करने का दिया आदेश
और पढो »
यूएस: पुलिस ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार, कैपिटल बिल्डिंग में एंट्री की कर रहा था कोशिशयूएस: पुलिस ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार, कैपिटल बिल्डिंग में एंट्री की कर रहा था कोशिश
और पढो »
कुत्तों के हमले से घायल सांप का हुआ आपरेशन, 9 टांके लगाकर चिकित्सकों ने बचाई सर्प की जानसांप की जान बचाने को लेकर पशु चिकित्सक ने सर्जरी का लिया सहारा. कुत्तों के झुंड ने इस पर हमला कर दिया.
और पढो »
अमेरिकी-ब्रिटिश गठबंधन ने यमन के होदेइदाह पर किया हवाई हमला, हूती ग्रुप का दावाअमेरिकी-ब्रिटिश गठबंधन ने यमन के होदेइदाह पर किया हवाई हमला, हूती ग्रुप का दावा
और पढो »
J&K : बडगाम में आतंकी हमला, दो प्रवासी मजदूरों को गोली मारकर किया जख्मीJ&K Terrorist Attack News: Budgam में आतंकी हमला, दो प्रवासी मजदूरों को गोली मारकर किया जख्मी
और पढो »