एक मैरिज हॉल में निकाह के दौरान दूल्हा फरार हो गया। दुल्हन के परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को क्षेत्र के एक मैरिज हॉल में उस समय अफरातफरी मच गई जब निकाह मंडप से दूल्हा फरार हो गया। दुल्हन के घर वाले अभी कुछ समझ पाते, तब तक सभी चले गए। शादी में खर्च हुए लाखों रुपए की भरपाई को लेकर परिजन चिंतित हैं और पुलिस से वापस कराने का गुहार लगाई है। यह है पूरा मामला खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी देवरिया क्षेत्र में तय हुई, बुधवार को क्षेत्र के एक मैरिज हॉल में बारात आई। इसी बीच निकाह के दौरान ही पुलिस आने की
सूचना मिली तो मंडप से दूल्हा फरार हो गया। मौके पर पुलिस ने बताया कि दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज है और प्रेमिका ने इसके खिलाफ सूचना दी है। किसी लड़की से संबंध होने का मामला सामने आया, यह जानकारी होते ही दुल्हन के परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई। शुक्रवार को थाने में पंचायत चली, लेकिन दुल्हन ने दुष्कर्म के आरोपी दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद थानाध्यक्ष ने दो दिन बाद आपस में लेनदेन वापस करने की बात कही। लड़की ने पिता ने बताया कि दूल्हे पर बलात्कार व गर्भपात कराने जैसे संगीन अपराध दर्ज है। शादी में बीस लाख रुपए खर्च हुए हैं, अब कर्ज हो गया है। पैसा वापस करने की पुलिस से गुहार लगाई थी, दो दिन की मोहलत दी गई, लेकिन इतने दिन बीतने के बाद भी मामले का हल नहीं हुआ। बेटी के दुल्हन बनने का सपना भी अधूरा रह गया। थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि निकाह के दौरान ही युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के चलते दुल्हन जाने से इनकार कर दिया है। दोनों पक्षों के बीच आपस में लेनदेन की बात करने के लिए बुलाया जाएगा। युवक ने कई तमंचे का वीडियो किया वायरल सुरौली क्षेत्र के पैकौली गांव निवासी एक युवक का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें युवक खाट पर बैठा हुआ है। अपने आगे उसने दो अवैध हथियार भी रखा है। एक हथियार को हाथों में लिए हुए है। वीडियो में युवक की पहचान पैकोली के एक युवक के रूप में हुई है। इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए युवक की पहचान कर कार्रवाई में जुटी हुई है
दुल्हन दूल्हा फरार निकाह शादी पुलिस मुकदमा
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Bihar: मैं ससुराल नहीं जाऊंगी... डोली रख दो कहारो, शादी के आठवें दिन दूल्हे को छोड़कर दुल्हन फरार, जानेंBridegroom News: दुल्हन के कहने पर दूल्हा श्रृंगार का सामान लेने के लिए दुकान के अंदर गया। बाहर आया तो उसकी दुल्हन नहीं थी। बेचारा इधर- उधर तलाश करने लगा। रिश्तेदारों को फोन किया। चारों तरफ पता किया। लेकिन दुल्हन फरार हो गई थी। ये तीसरी बार ऐसा हुआ है जब दूल्हे को दुल्हन छोड़कर फरार हो गई। इससे पहले दो पत्नियों ने पति को छोड़कर फरारी का फैसला लिया...
और पढो »
ठंड से बेहोश दूल्हे के बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दियाझारखंड के देवघर में एक शादी समारोह में ठंड के कारण दूल्हा बेहोश हो गया और दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।
और पढो »
शादी से पहले शोभिता का मंगलस्नान, परिवार संग की खास पूजा, बनेंगी चैतन्य की दुल्हनएक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. एक्टर नागा चैतन्य से शादी को लेकर शोभिता और उनका परिवार बेहद खुश है. अब उन्होंने अपनी हल्दी की तस्वीरें शेयर की हैं.
और पढो »
20 साल बाद घर से बिछड़े कमरूद्दीन का मिलना किसी चमत्कार से कम नहींबहारतपुर के अपना घर आश्रम में 20 साल पहले मानसिक रूप से बीमार होकर घर से निकले कमरूद्दीन का अपने परिवार से मिलना हुआ है।
और पढो »
शादियों में पफॉर्म करने के लिए इन एक्टर्स को मिलते हैं करोड़ोंशाहरुख से कार्तिक तक, दूल्हा-दुल्हन और बारातियों को खुश करने के करोड़ों लेते हैं ये 5 एक्टर, नोरा फतेही की फीस उड़ा देगी होश
और पढो »
लाखों में बुक किया था हेलिकॉप्टर, निकाह में रूठा पायलट, दूल्हा-दुल्हन को ही छोड़कर उड़ गयाबदायूं में एक अनोखी शादी की तैयारी धरी की धरी रह गई। हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई का सपना निकाह में देरी के चलते अधूरा रह गया। तय समय पर पायलट बिना दूल्हा-दुल्हन के ही उड़ान भर गया। लाखों के खर्च के बावजूद दूल्हे को कार से ही दुल्हन की विदाई करनी...
और पढो »