दक्षिण कोरिया के निलंबित राष्ट्रपति यून सुक योल ने मार्शल लॉ लगाने के दौरान सैन्य बल को जरूरत पड़ने पर गोली चलाने का आदेश दिया था। अभियोजन रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।
दक्षिण कोरिया के निलंबित राष्ट्रपति यून सुक योल ने मार्शल लॉ लगाने के दौरान सैन्य बल को जरूरत पड़ने पर गोली चलाने का आदेश दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभियोजन रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग ह्यून के खिलाफ दायर 10 पेज की अभियोजन रिपोर्ट में कहा गया है कि निलंबित राष्ट्रपति ने संसद में प्रवेश करते समय सैन्य बलों को जरूरत पड़ने पर गोली चलाने का आदेश दिया था। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि निलंबित राष्ट्रपति यून ने 3 दिसंबर को जरूरत पड़ने पर तीन बार मार्शल लॉ
लगाने की बात कही थी। सैन्य अधिकारियों को दिए थे जरूरत पड़ने पर गोली चलाने के निर्देश यून सुक योल को इस महीने की शुरुआत में नेशनल असेंबली द्वारा राष्ट्रपति पद से हटा दिया गया था और देश में मार्शल लॉ लगाने के लिए उनके खिलाफ जांच चल रही है। अभियोजन रिपोर्ट को यून सुक योल के वकील ने खारिज कर दिया है और कहा कि ये एकतरफा आरोप हैं और परिस्थितियों से मेल नहीं खाते। 3 दिसंबर को मॉर्शल लॉ लगने के बाद जब चार दिसंबर को सांसद, संसद पहुंचे, तो भारी हथियारों से लैस सैनिकों ने इमारत पर धावा बोल दिया। अभियोजन अभियोग रिपोर्ट के अनुसार, यून ने राजधानी रक्षा कमान के प्रमुख ली जिन-वू से कहा कि 'अगर जरूरत हो तो सैन्य बल नेशनल असेंबली में प्रवेश करने के लिए गोली चला सकते हैं।' मार्च से ही मार्शल लॉ लगाने की योजना बना रहे थे यून सुक योल 4 दिसंबर की सुबह सांसदों ने संसद में घुसकर यून की घोषणा को रद्द करने के लिए 190-0 से मतदान किया। रिपोर्ट में मार्शल लॉ की घोषणा के दिन वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के संदेशों के स्क्रीनशॉट भी शामिल थे। जिनमें इस बात के सबूत हैं कि यून मार्च की शुरुआत में ही वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ मार्शल लॉ घोषित करने पर चर्चा कर रहे थे। पूर्व रक्षा मंत्री किम को मार्शल लॉ लगाने के उनकी भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने विपक्षी पार्टी डीपीके पर उत्तर कोरिया के साथ सहानुभूति रखने और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में देश में मार्शल लॉ लगा दिया था। हालांकि मार्शल लॉ लगाने के कुछ ही घंटे बाद पूरा विपक्ष संसद पहुंच गया और मार्शल लॉ हटाने के लिए मतदान कर दिया। मार्शल लॉ के खिलाफ दक्षिण कोरिया की सड़कों पर लाखों लोग
SOUTH KOREA PRESIDENT YUN MARTIAL LAW MILITARY ACCUSATION PROTEST
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल पर मार्शल लॉ लगाने का आरोपदक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लगाने के दौरान निलंबित राष्ट्रपति यून सुक योल पर सैन्य बलों को जरूरत पड़ने पर गोली चलाने का आदेश देने का आरोप लगाया गया है। पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग ह्यून के खिलाफ दायर अभियोजन रिपोर्ट में ये आरोप लगाए गए हैं। यून को इस महीने की शुरुआत में नेशनल असेंबली द्वारा राष्ट्रपति पद से हटा दिया गया था।
और पढो »
दक्षिण कोरिया : राष्ट्रपति यून ने किया मार्शल लॉ लगाने का बचाव, इस्तीफा देने से इनकारदक्षिण कोरिया : राष्ट्रपति यून ने किया मार्शल लॉ लगाने का बचाव, इस्तीफा देने से इनकार
और पढो »
दक्षिण कोरिया : राष्ट्रपति यून ने नेशनल असेंबली बिल्डिंग से सांसदों को बाहर निकालने का दिया था आदेश, लेफ्टिनेंट जनरल का दावादक्षिण कोरिया : राष्ट्रपति यून ने नेशनल असेंबली बिल्डिंग से सांसदों को बाहर निकालने का दिया था आदेश, लेफ्टिनेंट जनरल का दावा
और पढो »
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने मार्शल लॉ आदेश घोषित करने के कुछ घंटे बाद वापस लियादक्षिण कोरिया के सांसदों ने राष्ट्रपति के फैसले की निंदा करने के लिए नेशनल असेंबली के आधी रात के सत्र में मार्शल लॉ लगाने के खिलाफ सर्वसम्मति से मतदान किया था. इसके चलते उन्हें अपना फैसला बदलना पड़ा.
और पढो »
सीरिया : विद्रोहियों के साथ संघर्ष के बीच राष्ट्रपति ने सैन्य कर्मियों का वेतन 50 फीसदी बढ़ायासीरिया : विद्रोहियों के साथ संघर्ष के बीच राष्ट्रपति ने सैन्य कर्मियों का वेतन 50 फीसदी बढ़ाया
और पढो »
राष्ट्रपति ने मार्शल लॉ लगाया और संसद ने हटाने का दिया आदेश, दक्षिण कोरिया में ये क्या हो रहादक्षिण कोरियाई संसद ने राष्ट्रपति यून सुक योल के मार्शल लॉ लगाने के फैसले का विरोध किया है। संसद में मार्शल लॉ को हटाने पर वोटिंग की गई, जिसे बहुमत से पारित कर दिया गया। इसे राष्ट्रपति योल के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। दक्षिण कोरियाई संविधान के तहत संसद को मार्शल लॉ हटाने का अधिकार...
और पढो »