निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने अनिल कुमार त्रिपाठी को नेता विधानमंडल पद से हटा दिया है। यह घटनाक्रम पार्टी में राजनीतिक चर्चा बढ़ा है।
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने विधानसभा में नेता विधानमंडल के पद पर कार्यरत मेंहदावल के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी को उनके पद से हटा दिया है। निषाद पार्टी के द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद जनपद के राजनीति क गलियारों में सियासी चर्चा तेज हो गई। लोग इस घटनाक्रम को तरह-तरह से जोड़कर देख रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी ने अनिल कुमार त्रिपाठी को मेंहदावल विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जयराम पांडेय को करीब पांच हजार के अंतर से
चुनाव हराया था। विधायक बनने के बाद निषाद पार्टी ने उनके कद को बढ़ाते हुए उन्हें सदन में नेता विधानमंडल के पद पर तैनात किया था। जिसके बाद से वह अपनी सेवाएं दे रहे थे। अचानक से हुए घटनाक्रम में पार्टी ने उन्हें पद से हटाया है। जौनपुर जनपद के शाहगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक रमेश प्रताप सिंह को नए नेता विधानमंडल के पद पर तैनात किए जाने की चर्चा है। अनिल कुमार त्रिपाठी मेंहदावल विधानसभा से निर्दल, पीस पार्टी व बसपा के प्रत्याशी रह चुके हैं। तीनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पद से हटाने के पीछे क्या कारण? गत 2022 में भाजपा का निषाद पार्टी से गठबंधन होने के कारण सीट निषाद पार्टी के हिस्से में आई थी। निषाद पार्टी के टिकट पर अनिल त्रिपाठी विधानसभा पहुंचे थे। विधायक बनने के बाद सीधे नेता विधानमंडल के पद पर तैनात किए जाने के बाद उनका कद बढ़ गया था। उनके पद से हटाने के पीछे लोग लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद की हार से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों में दबी जुबान से चर्चा है कि निषाद पार्टी को प्रवीण निषाद की हार पच नहीं रही है। फिलहाल उन्हें नेता विधानमंडल दल के पद से क्यों हटाया गया, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं हो पाई है। कोट- पार्टी को मजबूत करने के लिए समय-समय पर फेरबदल किए जाते हैं। अनिल त्रिपाठी पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। विरोधियों को हर चीज में राजनीति दिखती है। संजय निषाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष, निषाद पार्टी। हमें अभी इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। विधानसभा से भी हमें कोई जानकारी नहीं दी गई है। अभी इसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के बाद ही कोई प्रतिक्रिया दूंगा। - अनिल कुमार त्
निषाद पार्टी अनिल कुमार त्रिपाठी नेता विधानमंडल राजनीतिक चर्चा लोकसभा चुनाव
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
योगी सरकार का यमुना अथॉरिटी के चेयरमैन पर एक्शन, एक ही तरह के केसों में अलग-अलग फैसले पड़े भारीYamuna Authority: यूपी सरकार ने अनियमितता के आरोपों के चलते यमुना अथॉरिटी के चेयरमैन अनिल कुमार सागर को पद से हटा दिया है। उन्हें प्रतीक्षारत किया गया है।
और पढो »
दक्षिण कोरिया में कार्यवाहक राष्ट्रपति हटाए गएहान डक-सू को महाभियोग चलाकर पद से हटाया गया। कार्यवाहक राष्ट्रपति पद पर सिर्फ 13 दिन ही रह पाए।
और पढो »
यूपी CM योगी को जान से मारने की धमकी: आरोपी गिरफ्तारउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को डायल 112 पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी अनिल कुमार को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढो »
अयोध्या मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को पद से हटाया गयाबृजेश पाठक ने अयोध्या मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार को पद से हटा दिया है. उन्हें चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध किया गया है. डॉ. ज्ञानेंद्र पर लिपिक प्रभुनाथ मिश्र की मौत के आरोप भी लगे हैं.
और पढो »
बिहार में सीएम की रेस, तेजस्वी ने नीतीश को चुनौती दीतेजस्वी यादव ने नए साल पर बिहार के अगले मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है और नीतीश कुमार को इस पद पर फिर से आने से रोका है.
और पढो »
ब्रिटिश राजघराने की ओछी हरकत, बांग्लादेशी हिंदुओं की आवाज उठाने पर भारतवंशी सांसद से छिन लिया सम्मानब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य रामी रेंजर ने बांग्लादेश के हालात पर चिंता जाहिर की तो उन्हें सीबीई कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर के पद से हटा दिया गया। रामी रेंजर के अलावा अनिल भनोट की सम्मान भी छीन ली गई। अनिल भनोट को ओबीई ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर के पद से हटाया गया...
और पढो »