नेहरू के बहाने बीजेपी पर तंज, मनमोहन सिंह बोले- राष्‍ट्रवाद के नाम पर उग्रवाद फैला रहे

इंडिया समाचार समाचार

नेहरू के बहाने बीजेपी पर तंज, मनमोहन सिंह बोले- राष्‍ट्रवाद के नाम पर उग्रवाद फैला रहे
इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 65 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 29%
  • Publisher: 63%

जवाहर लाल नेहरू को कुछ लोग बदनाम कर रहे हैं: मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि 'भारत माता की जय' के नारे का दुरुपयोग कर देश में भावनात्मक और उग्रवाद का माहौल बना कर अपने ही नागरिकों को देश से अलग किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू को वो लोग बदनाम कर रहे हैं जिनके पास उनके इतिहास को पढ़ने का सब्र नहीं है.

मनमोहन सिंह ने वर्तमान हालात पर निराशा जताते हुए कहा, यह दुभार्ग्यपूर्ण है कि लोगों का एक समूह जिसे या तो इतिहास पढ़ने का धैर्य नहीं है अथवा वे पूवार्ग्रह से ग्रसित होने की वजह से पंडित जवाहर लाल नेहरू को गलत परिप्रेक्ष्य में दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इतिहास में गलत और फर्जी चीजों को नकारने और उन्हें सही परिपेक्ष्य में रखने की क्षमता है.दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान 'भारत माता कौन है' किताब का विमोचन कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि नेहरू ने अस्थिरता के दौर में देश का नेतृत्व किया था और उनके नेतृत्व में ही देश ने सामाजिक और राजनीतिक मतभिन्नता को अपना कर लोकतंत्र का रास्ता अपनाया. अपने युग के महान दृष्टा पंडित नेहरू को भारतीय धरोहर पर गर्व था और उसी विरासत से सूत्र लेकर उन्होंने आधुनिक भारत की आधारशिला रखी.

नेहरू ने खुले तौर पर कहा था कि भारत माता हमारे देश के लोग हैं और भारत माता की जय इस देश में रहने वाले करोड़ों नागरिकों की जय है. उन्होंने कहा कि इस किताब का विमोचन सही समय पर हुआ है. जब लोगों को पंडित नेहरू के काम को समझने की असल जरूरत है. पुरुषोत्तम अग्रवाल और राधा कृष्ण द्वारा लिखित ‘हू इज भारत माता' नामक इस पुस्तक में नेहरू की क्लासिक पुस्तकें: ऑटोबायोग्राफी, ग्लिम्पसेज ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री और डिस्कवरी ऑफ इंडिया, आजादी से पहले और बाद के उनके भाषण, लेख, पत्र तथा कुछ सनसनीखेज कुछ साक्षात्कार हैं.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

AajTak /  🏆 5. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

PM मोदी ने छठी बार उर्स के मौके पर अजमेर शरीफ दरगाह के लिए भेजी चादरPM मोदी ने छठी बार उर्स के मौके पर अजमेर शरीफ दरगाह के लिए भेजी चादरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अजमेर शरीफ की दरगाह पर चढ़ाने के लिए चादर भेजी. इस मौके पर उन्होंने दरगाह के सज्जादानशीन सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती सहित कई प्रमुख लोगों के साथ मुलाकात की.
और पढो »

प्रभारी मंत्री के दिव्‍यांगों के बारे में अपमानजनक शब्दों के प्रयोग से आक्रोश, सड़क पर उतरेप्रभारी मंत्री के दिव्‍यांगों के बारे में अपमानजनक शब्दों के प्रयोग से आक्रोश, सड़क पर उतरेप्रभारी मंत्री हुकुमसिंह कराड़ा द्वारा गुरुवार को किसान कर्जमाफी सम्मेलन में निशक्तजनों को लेकर बोले गए अपमानजनक शब्दों के बाद बवाल मच गया।
और पढो »

Flipkart पर Xiaomi और Realme के इन स्मार्टफोन्स पर है बंपर छूटFlipkart पर Xiaomi और Realme के इन स्मार्टफोन्स पर है बंपर छूटFlipkart Mobile Bonanza Sale का आज है आखिरी दिन। Xiaomi, Realme, Samsung स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है डिस्काउंट।
और पढो »

'100 करोड़ पर 15 करोड़ पड़ेंगे भारी' वाले बयान पर वारिस पठान के खिलाफ FIR दर्ज'100 करोड़ पर 15 करोड़ पड़ेंगे भारी' वाले बयान पर वारिस पठान के खिलाफ FIR दर्जकर्नाटक के कलबुर्गी पुलिस ने भड़काऊ भाषण देने के लिए एआइएमआइएम के नेता वारिस पठान के खिलाफ अलग-अलग घाराओं के तहत एफआइआर दर्ज किया है।
और पढो »

पंजाबः शिवरात्रि पर शुभकामना के बहाने AAP का कैप्टन सरकार पर वारपंजाबः शिवरात्रि पर शुभकामना के बहाने AAP का कैप्टन सरकार पर वार
और पढो »

डोनाल्ड ट्रंप संग पीएम मोदी के आगरा जाने पर असमंजस, विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयानडोनाल्ड ट्रंप संग पीएम मोदी के आगरा जाने पर असमंजस, विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयानराष्ट्रपति ट्रंप पिछले एक हफ्ते में कम से कम तीन बार सार्वजनिक मंचों से यह ऐलान कर चुके हैं कि अहमदाबाद में उनका स्वागत 60 लाख से एक करोड़ लोग करेंगे।
और पढो »



Render Time: 2025-02-24 06:55:04