नोएडा में दो लड़कियों ने इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती के बाद समलैंगिक विवाह की जिद की

खबर समाचार

नोएडा में दो लड़कियों ने इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती के बाद समलैंगिक विवाह की जिद की
समलैंगिक विवाहलड़कियोंइंस्टाग्राम
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 71 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 51%

दो लड़कियों ने इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद समलैंगिक विवाह की जिद की है। दोनों लड़कियों ने परिजनों से जान का खतरा बताया है और थाने पहुंचकर मदद मांगी है।

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो लड़कियों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। इसके बाद वे दोनों आपस में शादी करने की जिद पर अड़ी हुई हैं। दोनों लड़कियों ने शादी करने की बात को लेकर परिजनों से जान का खतरा बताया है। इसको लेकर वे नोएडा के थाना फेस-3 पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस की टीम ने काफी देर तक दोनों की काउंसलिंग की। इसके बाद भी वे दोनों लड़कियां नहीं मानी और फिर से आने की बात कहकर थाने से चली गईं। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर और सहारनपुर

की रहने वाली दो लड़कियां सेक्टर-66 स्थित ममूरा गांव में साथ में रहती हैं। ये दोनों लड़कियां नोएडा में ही किसी निजी कंपनी में काम करती है। दोनों की लगभग डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। कुछ ही समय बाद दोस्ती आगे जाकर प्यार में बदल गई। दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हो गया। दोनों ने करीब तीन महीने तक मोबाइल पर बात करने के बाद साथ रहने का फैसला कर लिया। अपना शहर छोड़कर ममूरा गांव में आकर रहने लगीं और दोनों ने शादी करने की कसम खा ली। समलैंगिक विवाह करना चाहती हैं दोनोंकुछ दिनों पहले जब लड़कियों के परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई कि दोनों समलैंगिक विवाह करना चाहती है तो इसका विरोध शुरू हो गया। दोनों लड़कियों को परिजनों ने नौकरी छोड़कर घर आने के लिए कहा। जबलपुर की रहने वाली लड़की का भाई नोएडा आने वाला है। इसके बाद दोनों लड़कियां परेशान हो गईं और पुलिस को फोन कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस कर्मियों ने काफी देर तक लड़कियों को समझाया। लेकिन वे दोनों टस से मस नहीं हुईं। 'घर गए तो अलग कर दिया जाएगा'लड़कियां जब अपना फैसला बदलने को राजी नही हुईं तो पुलिस कर्मियों ने उनके घर वालों से संपर्क कर बातचीत करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने दोनों को सुरक्षा का भी आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों एक दूसरे को पति और पत्नी मान चुकी हैं। परिजनों के साथ जब दोनों लड़कियों को जाने के लिए कहा गया तो एक सुर में उन्होंने ऐसा करने से साफ मना कर दिया। दोनों लड़कियों का कहना है कि अगर वे घर चली जाती है तो उन्हें दोबारा यहां आने नहीं दिया जाएगा। एक दूसरे से दोनों को अलग कर दिया जाएगा

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

समलैंगिक विवाह लड़कियों इंस्टाग्राम नोएडा पुलिस

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

समलैंगिक विवाह की जिद पर युवती की भाभी के स्वजन ने किया जुल्मसमलैंगिक विवाह की जिद पर युवती की भाभी के स्वजन ने किया जुल्मउन्नाव में एक युवती ने रिश्ते की भाभी से समलैंगिक विवाह करने की जिद की है, जिसके बाद भाभी के स्वजन ने कथित रूप से उसके साथ दुर्व्यवहार किया।
और पढो »

अंतरजातीय प्रेम विवाह के बाद पति ने पहचानने से मना कर दियाअंतरजातीय प्रेम विवाह के बाद पति ने पहचानने से मना कर दियामैनपुरी के करहल में एक युवती ने अंतरजातीय प्रेम विवाह के बाद अपने पति को पहचानने से मना करने का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
और पढो »

नोनी राणा ने यमुनानगर में शराब कारोबारी के दो साथियों की हत्या की जिम्मेदारी लीनोनी राणा ने यमुनानगर में शराब कारोबारी के दो साथियों की हत्या की जिम्मेदारी लीलॉरेंस गैंग के सदस्य नोनी राणा ने इंस्टाग्राम पर यमुनानगर में हुई शराब कारोबारियों के दो साथियों की हत्या की जिम्मेदारी ली है और आगे रहने वालों को चेतावनी दी है।
और पढो »

डेटिंग ऐप से ब्लैकमेल, 700 लड़कियों से ठग लियाडेटिंग ऐप से ब्लैकमेल, 700 लड़कियों से ठग लियानोएडा में नौकरी करने वाले 23 साल के युवक ने डेटिंग ऐप से लड़कियों के साथ दोस्ती करके ब्लैकमेल कर उन्हें ठग लिया।
और पढो »

UPSC Success Story: कहानी स्कूल के एवरेज स्टूडेंट की, टारगेट सेट था कि बनना तो IAS ही हैUPSC Success Story: कहानी स्कूल के एवरेज स्टूडेंट की, टारगेट सेट था कि बनना तो IAS ही हैUPSC Junaid Ahmad: नोएडा में शारदा यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल करने के बाद, जुनैद ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की चुनौती स्वीकार की.
और पढो »

अल्लू अरविंद ने पीड़ित बच्चे से की मुलाकातअल्लू अरविंद ने पीड़ित बच्चे से की मुलाकातहैदराबाद में 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ के बाद, अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने घायल बच्चे से मुलाकात की और उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।
और पढो »



Render Time: 2025-02-14 22:52:47