नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन, बोर्ड ने सर्वसम्मति से लिया फैसला
मुंबई, 11 अक्टूबर । नोएल टाटा को शुक्रवार को टाटा संस की प्रवर्तक टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन नियुक्त किया गया। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन के बाद उत्तराधिकारी चुनने के लिए हुई टाटा ट्रस्ट की बोर्ड बैठक में यह फैसला लिया गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहली मिस्त्री को टाटा ट्रस्ट का स्थायी ट्रस्टी नियुक्त किया जा सकता है। मेहली टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत साइरस मिस्त्री के चचेरे भाई हैं। इस साल की शुरुआत में नोएल टाटा के तीन बच्चों - लिआ, माया और नेविल - को सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट से जुड़े कई ट्रस्टों में ट्रस्टी के रूप में नियुक्त किया गया था।
टाटा ट्रस्ट एक प्रमुख निकाय है जो सभी 14 टाटा ट्रस्टों के कार्यों का प्रबंधन करता है। टाटा ट्रस्ट के पास टाटा संस की 65.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है और यह भारत के सबसे बड़े कारोबारी समूह को मार्गदर्शन देने का काम करता है।
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
टाटा को मिला नया चेयरमैन, अब ये संभालेंगे कार्यभार, सर्वसम्मति से हुई ताजपोशीNoel Tata: रतन टाटा के निधन के बाद टाटा ट्रस्ट की कमान अब नोएल टाटा के हाथों में आ गई है। उन्हें टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन सर्वसम्मति से चुना गया है। मुंबई में हुई टाटा ट्रस्ट की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया।
और पढो »
Amitabh Bachchan: 'एक युग का अंत हो गया', अमिताभ बच्चन ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि, लिखा यह भावुक नोटअमिताभ बच्चन ने रतन टाटा के निधन पर एक भावुक नोट लिखा । अभिनेता ने टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन के साथ अपने जुड़ाव को याद किया ।
और पढो »
रतन टाटा के सौतेले भाई को मिली टाटा चैरिटेबल ट्रस्ट की कमान, नोएल टाटा होंगे नए चेयरमैनRatan Tata Latest News: देश के बड़े बिजनेसमैन और परोपकारी रतन टाटा के निधन के बाद नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का अध्यक्ष चुन लिया गया है. नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई और उनके उत्तराधिकारी हैं. बुधवार 9 अक्टूबर को 86 साल की उम्र में रतन टाटा का निधन हो गया था.
और पढो »
रतन टाटा के निधन पर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने जताया शोक, कहा- देश ने खोया एक अहम विकास पुरुषजमशेदपुर: टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा के निधन पर ओडिशा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास ने गहरा शोक Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »
Tata Trust New Chairman: नोएल होंगे टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन, रिश्ते में हैं रतन टाटा के सौतेले भाईनोएल टाटा
और पढो »
Ratan Tata Passes Away: रतन टाटा नहीं रहे, टाटा समूह के मानद चेयरमैन ने 86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसRatan Tata Passes Away: रतन टाटा नहीं रहे, टाटा समूह के मानद चेयरमैन ने 86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
और पढो »