Beyond the Breaking News

न्यू चंडीगढ़ में आज वैभव सूर्यवंशी बनाम अभिषेक शर्मा की जंग, जानें अब तक किसका पलड़ा भारी?

Srh Vs Rr Ipl 2026 News

न्यू चंडीगढ़ में आज वैभव सूर्यवंशी बनाम अभिषेक शर्मा की जंग, जानें अब तक किसका पलड़ा भारी?
Vaibhav Sooryavanshi Vs Abhishek SharmaPat Cummins Middle Overs Economy RateRajasthan Royals Vs Sunrisers Hyderabad

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में आज SRH और RR के बीच टक्कर है। राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी और हैदराबाद के अभिषेक शर्मा के बीच इस मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

Subscribe आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में आज SRH और RR के बीच टक्कर है। राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी और हैदराबाद के अभिषेक शर्मा के बीच इस मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। आईपीएल 2026 अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। आज यानी बुधवार, 27 मई की रात न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में जाएगी और हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। यह मुकाबला दो ऐसी टीमों के बीच है जिनकी पहचान उनके विस्फोटक ओपनर्स ने तय की है। दोनों ही ओपनर्स ने इस सीजन 560 से ज्यादा रन बनाए हैं और दोनों का स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर का रहा है। ऐसे में इस एलिमिनेटर का सबसे बड़ा सवाल यही है, क्या राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी का पावरप्ले की जंग जीतना सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वाकई कोई मायने रखता है?

लीग स्टेज के आंकड़े और दोनों टीमों का ढांचा तो कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है।इस सीजन में जब ये दोनों टीमें आपस में भिड़ीं, तो जो नतीजे निकले वो हैदराबाद के मजबूत पक्ष को दिखाते हैं। पहली भिड़ंत में दोनों ही ओपनर्स का बल्ला नहीं चला था। वैभव सूर्यवंशी गोल्डन डक पर आउट हुए और अभिषेक शर्मा भी एक गेंद खेलकर चलते बने थे, लेकिन हैदराबाद ने ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रनों की पारी के दम पर 57 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की थी। दूसरी भिड़ंत जो जयपुर में हुई थी, इस मैच में राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 की सबसे विस्फोटक पारी खेली थी। उन्होंने प्रफुल हिंगे के पहले ही ओवर में 4 छक्के जड़ते हुए महज 37 गेंदों में 103 रन ठोक दिया था। जवाब में हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने भी 31 गेंदों में 74 रन बनाए और सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया था।वैभव सूर्यवंशी पूरी तरह से एक पावरप्ले वेपन हैं। उन्होंने लीग स्टेज में बनाए अपने 583 रनों में से 73% रन सिर्फ पावरप्ले में बनाए हैं। वे 12वें ओवर के बाद क्रीज पर बमुश्किल ही टिकते हैं। उनके आउट होने के बाद राजस्थान को पारी दोबारा बुननी पड़ती है, जिसमें यशस्वी जायसवाल और रियान पराग रन तो बना रहे हैं, लेकिन वो हैदराबाद को पछाड़ने के लिए नाकाफी साबित होगा। उनका डॉट बॉल प्रतिशत भी 34.3% है। दूसरी ओर अभिषेक शर्मा का खेल बिल्कुल अलग है। उनके 563 रन मैच के चारों फेज में बंटे हुए हैं, पावरप्ले में 369 रन, मिडिल ओवर्स में 126 रन, 12 से 16 ओवरों के बीच 52 रन और इसके बाद डेथ ओवरों में भी उनका योगदान रहता है। अभिषेक का औसत 43.3 का है और उनका डॉट बॉल प्रतिशत भी वैभव से बेहतर है। अभिषेक जब क्रीज पर टिकते हैं, तो वे सिर्फ प्लेटफॉर्म सेट नहीं करते, बल्कि पारी को अंत तक खींचकर ले जाते हैं।राजस्थान रॉयल्स यह मैच तभी आराम से जीत सकती है जब वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चले और अभिषेक शर्मा जल्दी आउट हो जाएं। अगर दोनों चलते हैं, तो भी पलड़ा हैदराबाद का ही भारी रहता है। यदि वैभव जल्दी आउट होते हैं, तो राजस्थान का मिडल ऑर्डर हैदराबाद के उस खतरनाक बॉलिंग अटैक के सामने आ जाएगा जिसमें पैट कमिंस भी हैं। कमिंस का इस सीजन मिडिल ओवर्स में इकॉनमी रेट 5.66 का रहा है, जो कम से कम 50 गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों में सबसे सर्वश्रेष्ठ है। उनके पीछे ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन जैसे गेंदबाज बैकअप के तौर पर खड़े हैं।ऋषिकेश कुमार सिंह ऋषिकेश कुमार सिंह वर्तमान में नवभारत टाइम्स डिजिटल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने साल 2022 में 'इंडिया टीवी' से अपने करियर की शुरुआत की और बहुत कम समय में अपनी सटीक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन से पहचान बनाई। वे अप्रैल 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 3.5 साल का अनुभव है। विशेषज्ञता: ऋषिकेश कुमार सिंह खास तौर पर खेल की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट, WWE, हॉकी और टेनिस जैसे खेलों की गहरी समझ रखते हैं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वह वीडियो एंकरिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग में निपुण। शिक्षा: मूल रूप से झारखंड के बोकारो के रहने वाले ऋषिकेश कुमार सिंह ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से बैचेलर इन मीडिया में स्नातक किया। उन्होंने साल 2022 में अपनी स्नातक डिग्री पूरी की थी।की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Vaibhav Sooryavanshi Vs Abhishek Sharma Pat Cummins Middle Overs Economy Rate Rajasthan Royals Vs Sunrisers Hyderabad Mullanpur Stadium Cricket News Hindi सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL का गणित- बेंगलुरु तीसरी हार के बावजूद नंबर-2 पर: गुजरात पांचवें स्थान पर बरकरार; राजस्थान के पास नंबर-2...IPL का गणित- बेंगलुरु तीसरी हार के बावजूद नंबर-2 पर: गुजरात पांचवें स्थान पर बरकरार; राजस्थान के पास नंबर-2...Indian Premier League (IPL) 2026 Playoff Qualification Scenario Update; Follow IPL 2026, MI, RCB, CSK, KKR, SRH, RR, DC, GT, PBKS Points Table Standing Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »

IPL का गणित- दिल्ली चौथी जीत से नंबर-6 पर आई: राजस्थान चौथे स्थान पर कायम, चेन्नई-मुंबई प्लेऑफ रेस में बने ...IPL का गणित- दिल्ली चौथी जीत से नंबर-6 पर आई: राजस्थान चौथे स्थान पर कायम, चेन्नई-मुंबई प्लेऑफ रेस में बने ...Indian Premier League (IPL) 2026 Playoff Qualification Scenario Update; Follow IPL 2026, MI, RCB, CSK, KKR, SRH, RR, DC, GT, PBKS Points Table Standing Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »

IPL का गणित- चेन्नई की उम्मीदें कायम, मुंबई मुश्किल में: सभी मैच जीतने ही होंगे; आज हैदराबाद के पास टॉप पर ...IPL का गणित- चेन्नई की उम्मीदें कायम, मुंबई मुश्किल में: सभी मैच जीतने ही होंगे; आज हैदराबाद के पास टॉप पर ...Indian Premier League (IPL) 2026 Playoff Qualification Scenario Update; Follow IPL 2026, MI, RCB, CSK, KKR, SRH, RR, DC, GT, PBKS Points Table Standing Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »

IPL का गणित-हार के बावजूद पंजाब प्लेऑफ की दहलीज पर: डबल हेडर के बाद पॉइंट्स टेबल नहीं बदला, आज मुंबई के लिए...IPL का गणित-हार के बावजूद पंजाब प्लेऑफ की दहलीज पर: डबल हेडर के बाद पॉइंट्स टेबल नहीं बदला, आज मुंबई के लिए...Indian Premier League (IPL) 2026 Playoff Qualification Scenario Update; Follow IPL 2026, MI, RCB, CSK, KKR, SRH, RR, DC, GT, PBKS Points Table Standing Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »

IPL का गणित- मुंबई की स्थिति में बदलाव नहीं: जीत के बावजूद नंबर-9 पर, चेन्नई-दिल्ली प्लेऑफ की उम्मीदें कायमIPL का गणित- मुंबई की स्थिति में बदलाव नहीं: जीत के बावजूद नंबर-9 पर, चेन्नई-दिल्ली प्लेऑफ की उम्मीदें कायमIndian Premier League (IPL) 2026 Playoff Qualification Scenario Update; Follow IPL 2026, MI, RCB, CSK, KKR, SRH, RR, DC, GT, PBKS Points Table Standing Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »

IPL का गणित-लगातार दो जीत से चेन्नई की उम्मीदें कायम: दिल्ली के पास भी चांस; सनराइजर्स के पास नंबर-1 बनने क...IPL का गणित-लगातार दो जीत से चेन्नई की उम्मीदें कायम: दिल्ली के पास भी चांस; सनराइजर्स के पास नंबर-1 बनने क...Indian Premier League (IPL) 2026 Playoff Qualification Scenario Update; Follow IPL 2026, MI, RCB, CSK, KKR, SRH, RR, DC, GT, PBKS Points Table Standing Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »



Render Time: 2026-05-30 12:02:26