केन विलियम्सन के धमाकेदार शतक और डेवोन कॉनवे के 97 रन की पारी के बूते न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 6 विकट से हरा दिया. कीवी टीम की वनडे ट्राई सीरीज में लगातार यह दूसरी जीत है. न्यूजीलैंड की टीम इस जीत से वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंच गई है.
नई दिल्ली. केन विलियम्सन के धमाकेदार शतक और डेवोन कॉनवे के 97 रन की पारी के बूते न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 6 विकट से हरा दिया. कीवी टीम की वनडे ट्राई सीरीज में लगातार यह दूसरी जीत है. न्यूजीलैंड की टीम इस जीत से वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंच गई है.
विलियम्सन और कॉनवे ने मैथ्यू ब्रीट्जके के वनडे डेब्यू पर खेली गई वर्ल्ड रिकॉर्ड पारी पर पानी फेर दिया.ब्रीट्जके वनडे में डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 26 साल के इस बल्लेबाज ने 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया.कीवी टीम की वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह उसकी सबसे बड़ी रन चेज है. सीरीज की तीसरी टीम पाकिस्तान है. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में साउिथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए वनडे में डेब्यू करने वाले मैथ्यू ब्रीट्जके के रिकॉर्ड 150 रन की मदद से 6 विकेट पर 304 रन बनाए. ब्रीट्जके ने इस दौरान डेसमेंड हेंस का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने अपने डेब्यू वनडे में 1978 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 148 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीकी टीम के लिए वियाम मुल्डर ने 60 गेंदों पर 64 रन बनाए वहीं जेमी स्मिथ ने 41 रन की पारी खेली. कीवी टीम की ओर से मैट हेनरी और विलियम ओ रूके ने दो दो विकेट लिए वहीं एक विकेट माइकल ब्रेसवेल के खाते में गया. 305 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 48.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाकर मैच जीत लिया. कीवी टीम की ओर से केन विलियम्सन ने 5 साल बाद वनडे में शतक जड़ा. उन्होंने 72 गेंदों पर सेंचुरी जड़कर टीम को शानदार जी दिलाई. रचिन रवींद्र जगह शामिल किए गए डेवोन कॉनवे ने 107 गेंदों पर 97 रन की पारी खेलकर कीवी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. विलियम्सन और कॉनवे ने 100 से ज्यादा रन की साझेदारी निभाई.विलियम्सन ने 113 गेंदों पर 13 चौके और दो छक्के लगाए वहीं कॉनवे ने 9 चौके और एक छक्का जड़ा. साउथ अफ्रीका की ओर से सेनुरन मुथुसामी ने 2 विकेट लिए. डाला और बॉश के खाते में एक एक विकेट गया. विलियमसन को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंच गई है जहां उसका सामना पाकिस्तान या साउथ अफ्रीका से होगा. दोनों टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं. कीवी टीम ने मेजबान पाकिस्तान और साउथ अप्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई.
वनडे ट्राई सीरीज न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका केन विलियम्सन डेवोन कॉनवे मैथ्यू ब्रीट्जके
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
हॉबर्ट हरिकैन बड़ बेश लीग फाइनल में पहुंचाहॉबर्ट हरिकैन ने क्वालीफायर में सिडनी सिक्स्र्स को 12 रन से हराकर बीबीएल फाइनल में जगह बनाई है। यह टीम 7 साल बाद फाइनल में पहुंची है।
और पढो »
राशिद का जादू! इंग्लैंड ने भारत को मात दीइंग्लैंड ने भारत को टी20 क्रिकेट मैच में हराकर सीरीज में बढ़त बनाई। आदिल राशिद की शानदार गेंदबाजी ने भारत की टीम को पराजित किया।
और पढो »
U-19 Women's T20 World Cup : भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब, गोंगडी त्रिशा का चौंकाने वाला कारनामाGongadi Trisha create History, भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब जीता
और पढो »
उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में फुटबॉल में फाइनल में जगह बनाईउत्तराखंड के फुटबॉल टीम ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में दिल्ली को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल मुकाबला सात फरवरी को केरल के खिलाफ खेला जाएगा।
और पढो »
एमआई केपटाउन ने SA T20 लीग जीतीमुंबई इंडियंस केपटाउन ने साउथ अफ्रीका टी20 लीग 2025 के फाइनल में सनराइजर्स ईस्टर्न को 76 रन से हराकर पहली बार लीग का खिताब जीत लिया।
और पढो »
न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया; ब्रीट्जके ने 150 रन बनाएChampions ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है। सोमवार को लाहौर में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 4 विकेट से हरा दिया।
और पढो »




