New Zealand Womens cricket team dominates Zimbabwe in T20 series. Follow latest updates & scores on Dainik Bhaskar.
जिम्बाब्वे को 10 विकेट से तीसरा टी-20 हराया; 65 रन का टारगेट छठे ओवर में चेज कियान्यूजीलैंड विमेंस क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को 3-0 से टी-20 सीरीज हरा दी। रविवार को हैमिल्टन में पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे विमेंस 64 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड ने महज 5.
4 ओवर में बगैर विकेट गंवाए टारगेट हासिल कर लिया।सेडन पार्क स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 10 रन बनाने में ही 7 विकेट गंवा दिए। 4 प्लेयर्स खाता भी नहीं खोल सकीं, वहीं 2 खिलाड़ी 1-1 रन बनाकर आउट हुईं। आदेल जिमुनु ने फिर औद्रे माज्विशाया के साथ मिलकर टीम को 50 के पार पहुंचाया। जिमुनु 20 रन बनाकर आउट हुईं, उनके बाद कप्तान नोमवेले सिबांदा भी 4 ही रन बना सकीं। माज्विशाया ने 37 गेंद पर 20 रन बनाए और अपनी टीम को ऑलआउट नहीं होने दिया। टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए।न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी में नेन्सी पटेल ने महज 8 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने 2 ओवर मेडन भी फेंकी। जेस कर ने 6 रन देकर 2 विकेट लिए। अमीलिया कर और मैडी ग्रीन को 1-1 विकेट मिला। रोजमेरी मेयर, काइली नाइट और मोली पेनफोल्ड कोई विकेट नहीं ले सकीं।65 रन का टारगेट न्यूजीलैंड ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में ही हासिल कर लिया। विकेटकीपर इजाबेल गैज 38 और इजी शार्प 18 रन बनाकर नॉटआउट लौटीं। जिम्बाब्वे ने 5 गेंदबाजों से बॉलिंग कराई, लेकिन किसी को भी विकेट नहीं मिला। आदेल जिमुनु सबसे महंगी रहीं, उन्होंने 1 ही ओवर में 23 रन खर्च कर दिए। नेन्सी पटेल प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।न्यूजीलैंड ने पहला मैच 92 और दूसरा मैच 110 रन से जीता था। अब तीसरा मुकाबला जीतकर टीम ने 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। 183 रन बनाने के साथ 4 विकेट लेने वालीं कप्तान अमीलिया कर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुनी गईं। 5, 8 और 11 मार्च को डुनेडिन में दोनों टीमों के बीच 3 वनडे खेले जाएंगे। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 3.30 बजे से शुरू होंगे।क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…पाकिस्तान जीतकर भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर; श्रीलंका को 5 रन से हराया पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। उसने शनिवार को अपने आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन टीम टॉप-4 में जगह नहीं बना सकी। इस नतीजे से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई है।जीतने वाली टीम सेमीफाइनल खेलेगी; कोलकाता में दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी थी विंडीजसनथ जयसूर्या श्रीलंका का हेड कोच पद छोड़ेंगे:पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा:लखनऊ में रात में भी गर्मी शुरूहरियाणा के 5 शहरों में 32°C से ऊपर तापमानहोली-धुलंडी पर और बढ़ेगी गर्मी,मार्च में हीटवेव का अलर्टमार्च में तपेगा MP...तापमान 40°C पार रहेगाइंदौर में एक मार्च से मिलेगा फॉरेस्ट का प्राकृतिक गुलालराजस्थान में बारिश, होली से पहले बदला मौसम
Zimbabwe Women Cricket T20 Series Cricket News Womens Cricket Hamilton Clean Sweep Cricket Update
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
टी-20 वर्ल्ड कप: भारत vs वेस्टइंडीज 'वर्चुअल क्वार्टरफाइनल', बारिश बिगाड़ सकती है समीकरणकोलकाता के ईडन गार्डन्स में 1 मार्च 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में सेमीफाइनल की अंतिम टिकट के लिए जंग होगी। बारिश खेल का समीकरण बिगाड़ सकती है। मैच रद्द होने पर नेट रन रेट से फैसला होगा, जिसमें वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी है।
Read more »
ENG बनाम NZ: टी-20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड का प्रदर्शनटी-20 विश्व कप 2026 के 49वें मैच में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुकाबले का विवरण, जिसमें न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए। इंग्लैंड की गेंदबाजी और मैच का विश्लेषण।
Read more »
विल जैक्स ने दिखाया दम, इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को टी-20 वर्ल्ड कप में हरायाविल जैक्स की 18 गेंदों में नाबाद 32 रनों की शानदार पारी और 2 विकेट की बदौलत इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे।
Read more »
IND vs WI: ईडन-गार्डन्स पर कैसा है टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड? आंकड़ों पर डालिए एक नजरIND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 विश्व कप 2026 का आखिरी सुपर-8 मैच खेला जाने वाला है. आइए इससे पहले ईडन-गार्डन्स के आंकड़ों पर डालते हैं नजर. क्रिकेट | खेल समाचार | टी -20 वर्ल्ड कप
Read more »
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सलमान को कप्तानी से हटा सकता है: PCB टी-20 वर्ल्डकप में प्रदर्शन से नाखुश, कई सीनिय...Pakistan Cricket Team Captain Salman Ali Agha Captaincy Update; पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को पाकिस्तानी टीम की कप्तानी से हटाया जा सकता है। इतना ही नहीं, कई सीनियर प्लेयर्स का यह आखिरी टूर्नामेंट
Read more »
टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद जयसूर्या का इस्तीफाटी-20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के खराब प्रदर्शन के बाद हेड कोच सनथ जयसूर्या ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सुपर-8 में टीम की हार के बाद जयसूर्या ने बताया कि उन्होंने पहले ही जून 2026 तक के अनुबंध से पहले पद छोड़ने का फैसला कर लिया था।
Read more »
