Beyond the Breaking News

न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी के घर के बाहर हंगामा, संदिग्ध विस्फोटक फेंकने के आरोप में 6 गिरफ्तार

Zohran Mamdani News

न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी के घर के बाहर हंगामा, संदिग्ध विस्फोटक फेंकने के आरोप में 6 गिरफ्तार
Gracie Mansion ProtestNYPD ArrestsAnti-Muslim Protest New York

जोहरान ममदानी के न्यूयॉर्क स्थित आधिकारिक आवास ग्रेसी मेंशन के बाहर इस्लाम विरोधी प्रदर्शन के दौरान धुआं छोड़ने वाले उपकरण फेंकने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक घटना के समय मेयर और उनका परिवार घर के अंदर मौजूद थे.

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी के घर के बाहर धुआं छोड़ने वाले उपकरण फेंकने के आरोप में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह घटना शनिवार को एक इस्लाम विरोधी प्रदर्शन के दौरान हुई. उस समय मेयर ममदानी और उनका परिवार ग्रेसी मेंशन में मौजूद थे.

वे पूरी तरह सुरक्षित हैं. न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक संदिग्ध उपकरणों को उस समय जलाकर फेंका गया जब ममदानी के घर के बाहर इस्लाम विरोधी प्रदर्शनकारियों और उनके विरोध में जुटे लोगों के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी. और पढ़ेंयह प्रदर्शन सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने के विरोध में आयोजित किया गया था और इसमें कुछ लोग जेक लैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक शुरुआत में इस घटना को मेयर ममदानी पर संभावित हमले के रूप में देखा गया था, लेकिन बाद में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इसका अमेरिका-इजरायल का ईरान के साथ चल रहे संघर्ष से कोई संबंध नहीं है. न्यूयॉर्क की पुलिस ​कमिश्नर जेसिका टिश ने बताया कि इस्लाम विरोधी प्रदर्शन में करीब 20 लोग शामिल थे. इसके जवाब में 'Run the Nazis Out of New York City/Stand Against Hate' नाम के जवाबी प्रदर्शन में लगभग 125 लोग जुटे थे.यह भी पढ़ें: 'अमेरिका को इस्लाम से सीख लेनी चाहिए...', न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी की सलाहपुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग क्षेत्रों में रोक रखा था. दोपहर करीब 12:15 बजे तनाव तब बढ़ गया जब एक प्रदर्शनकारी ने कथित तौर पर काउंटर-प्रोटेस्टर्स पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया. इसके कुछ देर बाद 18 वर्षीय एमिर बालाट ने कथित रूप से जलता हुआ उपकरण विरोधी पक्ष की ओर फेंक दिया. बाद में वह एक और उपकरण लेकर भागता दिखाई दिया. पुलिस ने बताया कि ममदानी के घर के बाहर फेंके गए उपकरण काले टेप से लिपटे जार थे जिनमें नट, बोल्ट और स्क्रू भरे थे. Advertisement बम निरोधक दस्ते ने इन्हें जांच के लिए भेज दिया है. मामले की जांच जारी है और एफबीआई की जॉइंट टेररिज्म टास्क फोर्स भी इसमें सहयोग कर रही है. पूर्व गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि न्यूयॉर्क शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का सम्मान करता है, लेकिन नफरत और हिंसा के लिए यहां कोई जगह नहीं है. मेयर जोहरान ममदानी के प्रवक्ता ने दावा किया कि इस्लाम विरोधी प्रदर्शन का आयोजन जेक लैंग ने किया था. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Gracie Mansion Protest NYPD Arrests Anti-Muslim Protest New York Smoke Projectile Incident Counter Protest NYC Jessica Tisch New York Police

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-05-30 01:28:44