Actress: इस एक्ट्रेस को बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड और बोल्ड एक्ट्रेसेज में गिना जाता है. उन्होंने न सिर्फ हिंदी फिल्मों बल्कि मराठी, तमिल, तेलुगु और इंग्लिश सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है.
नई दिल्ली. फिल्म दुनिया में हर कलाकार का सफर अलग होता है. किसी को जल्द ही सफलता और शोहरत मिल जाती है तो कोई कड़े संघर्षों को झेलकर अपनी खास पहचान बनाता है. बॉलीवुड, साउथ से लेकर ओटीटी तक में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतते वाली एक्ट्रेस राधिका आप्टे आज अपना खास दिन मना रही हैं.
राधिका आप्टे आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. राधिका अपनी बोल्ड, बेबाकी और निडर अंदाज के साथ किरदारों को निभाने के लिए जाना जाता है. फोटो साभार-@radhikaofficial/Instagram राधिका आप्टे का जन्म 7 सितंबर 1985 को तमिलनाडु के वेल्लोर में एक मराठी परिवार में हुआ था. उनके पिता डॉ. चारुदत्त आप्टे एक न्यूरोसर्जन हैं. राधिका ने पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज से गणित और अर्थशास्त्र में पढ़ाई की. वह एक ट्रेंड कथक डांसर हैं और लंबे समय तक डांस की ट्रेनिंग ली है. फोटो साभार-@radhikaofficial/Instagram बचपन से ही उनका रुझान अभिनय की ओर था. राधिका ने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में फिल्मों में कदम रखा. उनकी पहली फिल्म 2005 की ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी!’ थी. इसमें उन्होंने एक छोटी सी भूमिका निभाई. फोटो साभार-@radhikaofficial/Instagram इसके बाद उन्होंने बंगाली फिल्म ‘अंतहीन’ में मुख्य भूमिका निभाई, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया, लेकिन उन्हें असली पहचान 2015 के बाद मिली, जब उन्होंने ‘बदलापुर’, ‘हंटर’ और ‘मांझी- द माउंटेन मैन’ जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाए. फोटो साभार-@radhikaofficial/Instagram उन्होंने खुद को कभी बॉलीवुड तक सीमित नहीं रखा. उन्होंने दक्षिण भारतीय, बंगाली और मराठी फिल्मों के साथ-साथ इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी काम किया. नेटफ्लिक्स की ‘लस्ट स्टोरीज’, ‘सेक्रेड गेम्स’ और ‘घोल’ में उनका अभिनय इतना प्रभावशाली था कि उन्हें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकित किया गया और ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय एक्ट्रेस बनीं. फोटो साभार-@radhikaofficial/Instagram राधिका की खासियत यह है कि वह महिला अधिकारों और समाज की खोखली मान्यताओं पर खुलकर अपनी बात रखती हैं. यही वजह है कि उन्हें ‘ओटीटी क्वीन’ कहा जाता है. फोटो साभार-@radhikaofficial/Instagram उन्होंने ‘फोबिया’, ‘अंधाधुन’, ‘पैडमैन’, ‘रात अकेली है’, और ‘सिस्टर मिडनाइट’ जैसी फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभाईं और कई पुरस्कार जीते. 2016 में ‘सूखा’ के लिए उन्हें लॉस एंजेल्स फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, जबकि 2017 में ‘ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल’ में भी उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली. फोटो साभार-@radhikaofficial/Instagram राधिका ने खुलासा किया कि करियर की शुरुआत में उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा, जिसने उनके लिए चुनौतियां बढ़ाईं. करियर के शुरुआती दिनों में राधिका को मुंबई पसंद नहीं थी और वे पुणे लौट गईं थीं. लेकिन बाद में फिर से कोशिश की और सफलता हासिल की. फोटो साभार-@radhikaofficial/Instagram उन्होंने ब्रिटिश संगीतकार बेनडिक्ट टेलर से गुपचुप शादी की है. उनके पास उनकी शादी की एक भी फोटो नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 60 करोड़ है. फोटो साभार-@radhikaofficial/Instagram
Radhika Apte News Radhika Apte Birthday Happy Birthday Radhika Apte Radhika Apte Unique Journey How Radhika Apte Became Ott Queen Radhika Apte Hudband Radhika Apte Age Radhika Apte Family Radhika Apte Films Radhika Apte Net Worth राधिका आप्टे राधिका आप्टे का बर्थडे राधिका आप्टे का जर्नी राधिका आप्टे की नेटवर्थ
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा की बड़ी मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने लिया तगड़ा एक्शन, 60 करोड़ की ठगी का है मामलाशिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर एक बिजनेसमैन से करीब 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है. अब आगे क्या होगा जानिए...
और पढो »
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपबॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है क्योंकि उन पर एक व्यवसायी से निवेश के नाम पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। व्यवसायी दीपक कोठारी का आरोप है कि शिल्पा और राज ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के नाम पर उससे ये रकम...
और पढो »
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट नोटिस: बिजनेसमैन कोठारी ने केस किया, आरोप-कपल को 60 करोड़ दिए ...मुंबई पुलिस ने 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है।
और पढो »
जम्मू-कश्मीर में 2493 कब्रें विदेशी आतंकियों की, हिजबुल से TRF तक, पाकिस्तान के लोकल टेररिस्ट नैरेटिव की खु...Jammu Kashmir News: सेव यूथ सेव फ्यूचर फाउंडेशन की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि जम्मू-कश्मीर में 60 प्रतिशत कब्रें विदेशी आतंकवादियों की हैं, सिर्फ 0.2 प्रतिशत कब्रें नागरिकों की हैं.
और पढो »
पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब की आतंकियों की कब्रों की रिपोर्टएक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जम्मू-कश्मीर में 60 प्रतिशत अचिह्नित कब्रें विदेशी आतंकवादियों की हैं
और पढो »
1 मिनट में जड़े 50-60 थप्पड़, कॉलेज से सामने आया दर्दनाक वीडियोलखनऊ की एक निजी कॉलेज में पढ़ रहे दूसरे वर्ष के एक लॉ छात्र के साथ हैरान करने वाली घटना सामने आई है.
और पढो »




