Beyond the Breaking News

न्यू ऑर्लियंस हमलावर अकेले ही किया हमला: बाइडन

Siyaset समाचार

न्यू ऑर्लियंस हमलावर अकेले ही किया हमला: बाइडन
SiyasiAtıksDünya Siyaseti

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने न्यू ऑर्लियंस हमले पर कहा कि हमलावर शम्सुद्दीन जब्बार ने अकेले ही यह हमला किया।

अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस के हमलावर को लेकर माना जा रहा था कि उसने किसी के साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया। हालांकि अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने साफ कर दिया है कि हमलावर ने अकेले ही इस हमले को अंजाम दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि न्यू ऑर्लियंस के हमलावर शम्सुद्दीन जब्बार ने अकेले ही हमला किया, लेकिन इस बात के संकेत हैं कि वह आईएसआईएस का मजबूत समर्थक था। नए साल के जश्न के दौरान जब्बार ने न्यू ऑर्लियंस में लोगों की भीड़ को गाड़ी से रौंद दिया था। इस हमले में हमलावर समेत 15 लोगों की मौत हुई थी और 30 अन्य घायल हैं। अफगानिस्तान में भी तैनात रह चुका था हमलावर FBI इस घटना की जांच आतंकवादी हमले के रूप में कर रही है। हमलावर 42 वर्षीय जब्बार था, जो एक पूर्व सैनिक था। हमले के दौरान स्थानीय पुलिस के साथ गोलीबारी में जब्बार मारा गया। जब्बार अमेरिका के ह्यूस्टन का निवासी था और हमले के लिए वह गाड़ी चलाकर न्यू ऑर्लियंस गया था। जब्बार सेना में आईटी विशेषज्ञ के तौर पर काम कर चुका था और सेना में नौकरी के दौरान अफगानिस्तान में भी तैनात रह चुका था। बाइडन ने बताया कि हमलावर ने न्यू ऑर्लियंस में फ्रेंच क्वार्टर इलाके में गाड़ी से भीड़ को रौंदने से पहले वहां आईईडी विस्फोटक भी लगाया था और उसका रिमोट कंट्रोल जब्बार की गाड़ी में ही था। माना जा रहा है कि वह लोगों को कार से रौंदने के बाद धमाका भी करने वाला था। अगर वह अपने मंसूबे में कामयाब हो जाता तो भारी तबाही हो सकती थी और मरने वालों का आंकड़ा भी काफी ज्यादा हो सकता था। एफबीआई और रक्षा विभाग साथ मिलकर कर रहे जांच एफबीआई न्यू ऑर्लियंस और लास वेगास हमले के बीच संबंध की भी जांच कर रही है। हालांकि राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि अभी तक दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध नहीं मिला है। हालांकि अभी जांच जारी है। बाइडन ने ये भी बताया कि एफबीआई, रक्षा विभाग के साथ मिलकर जांच कर रही है ताकि न्यू ऑर्लियंस और लास वेगास के हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। होमलैंड सिक्योरिटी के सचिव एलेजांद्रो मेयरकास ने बताया कि न्यू ऑर्लियंस का हमला घरेलू हिंसक चरमपंथियों की वजह से हुई और बीते 10 वर्षों में इसमें उभार आया है। संबंधित वीडियो.

अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस के हमलावर को लेकर माना जा रहा था कि उसने किसी के साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया। हालांकि अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने साफ कर दिया है कि हमलावर ने अकेले ही इस हमले को अंजाम दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि न्यू ऑर्लियंस के हमलावर शम्सुद्दीन जब्बार ने अकेले ही हमला किया, लेकिन इस बात के संकेत हैं कि वह आईएसआईएस का मजबूत समर्थक था। नए साल के जश्न के दौरान जब्बार ने न्यू ऑर्लियंस में लोगों की भीड़ को गाड़ी से रौंद दिया था। इस हमले में हमलावर समेत 15 लोगों की मौत हुई थी और 30 अन्य घायल हैं। अफगानिस्तान में भी तैनात रह चुका था हमलावर FBI इस घटना की जांच आतंकवादी हमले के रूप में कर रही है। हमलावर 42 वर्षीय जब्बार था, जो एक पूर्व सैनिक था। हमले के दौरान स्थानीय पुलिस के साथ गोलीबारी में जब्बार मारा गया। जब्बार अमेरिका के ह्यूस्टन का निवासी था और हमले के लिए वह गाड़ी चलाकर न्यू ऑर्लियंस गया था। जब्बार सेना में आईटी विशेषज्ञ के तौर पर काम कर चुका था और सेना में नौकरी के दौरान अफगानिस्तान में भी तैनात रह चुका था। बाइडन ने बताया कि हमलावर ने न्यू ऑर्लियंस में फ्रेंच क्वार्टर इलाके में गाड़ी से भीड़ को रौंदने से पहले वहां आईईडी विस्फोटक भी लगाया था और उसका रिमोट कंट्रोल जब्बार की गाड़ी में ही था। माना जा रहा है कि वह लोगों को कार से रौंदने के बाद धमाका भी करने वाला था। अगर वह अपने मंसूबे में कामयाब हो जाता तो भारी तबाही हो सकती थी और मरने वालों का आंकड़ा भी काफी ज्यादा हो सकता था। एफबीआई और रक्षा विभाग साथ मिलकर कर रहे जांच एफबीआई न्यू ऑर्लियंस और लास वेगास हमले के बीच संबंध की भी जांच कर रही है। हालांकि राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि अभी तक दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध नहीं मिला है। हालांकि अभी जांच जारी है। बाइडन ने ये भी बताया कि एफबीआई, रक्षा विभाग के साथ मिलकर जांच कर रही है ताकि न्यू ऑर्लियंस और लास वेगास के हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। होमलैंड सिक्योरिटी के सचिव एलेजांद्रो मेयरकास ने बताया कि न्यू ऑर्लियंस का हमला घरेलू हिंसक चरमपंथियों की वजह से हुई और बीते 10 वर्षों में इसमें उभार आया है। संबंधित वीडियो

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Siyasi Atıks Dünya Siyaseti Amerika Terörizm

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

न्यू ऑर्लियंस में आतंकी हमलेन्यू ऑर्लियंस में आतंकी हमले3.15 बजे एक आतंकी हमले में न्यू ऑर्लियंस शहर में कई लोग मारे गए।
और पढो »

न्यू ऑर्लियंस में नए साल के जश्न पर हमला : 15 की मौत, 30 घायलन्यू ऑर्लियंस में नए साल के जश्न पर हमला : 15 की मौत, 30 घायलअमेरिका सेना के एक पूर्व सैनिक ने न्यू ऑर्लियंस में नए साल के जश्न मना रहे लोगों पर हमला किया। इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हुए हैं।
और पढो »

न्यू ऑर्लियंस में नए साल पर हमलान्यू ऑर्लियंस में नए साल पर हमलाअमेरिका सेना के पूर्व सैनिक ने न्यू ऑर्लियंस में नए साल पर लोगों को कुचल दिया, जिसमें 15 की मौत हो गई और 30 घायल हुए।
और पढो »

न्यू ऑर्लियंस में नए साल के जश्न में दर्दनाक हमलान्यू ऑर्लियंस में नए साल के जश्न में दर्दनाक हमलाएक पूर्व अमेरिकी सैनिक ने न्यू ऑर्लियंस में नए साल के जश्न मना रहे लोगों पर हमला कर दिया, जिससे 15 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए।
और पढो »

न्यू ऑर्लियंस हमले में एकल हमलावर को जिम्मेदार ठहराया गयान्यू ऑर्लियंस हमले में एकल हमलावर को जिम्मेदार ठहराया गयाअमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने न्यू ऑर्लियंस हमले के पीछे एकल हमलावर को जिम्मेदार ठहराया है।
और पढो »

न्यू ऑर्लियंस में भीड़ को कार से रौंदने वाले हमलावर की योजना में आईईडी विस्फोटकन्यू ऑर्लियंस में भीड़ को कार से रौंदने वाले हमलावर की योजना में आईईडी विस्फोटकअमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में हुए हमले में 15 लोग मारे गए। हमलावर ने आईईडी विस्फोटक भी लगाए थे, लेकिन पुलिस ने उसे मार गिराया।
और पढो »



Render Time: 2026-05-30 07:34:11