Beyond the Breaking News

न हॉर्न, न ओवरटेकिंग... इस शहर का ट्रैफिक देख शर्मा जाएंगे दिल्ली-मुंबई वाले! हर्ष गोयनका ने शेयर की मिसाल

Aizawl Traffic Viral Video समाचार

न हॉर्न, न ओवरटेकिंग... इस शहर का ट्रैफिक देख शर्मा जाएंगे दिल्ली-मुंबई वाले! हर्ष गोयनका ने शेयर की मिसाल
Harsh Goenka TweetMizoram Civic SenseBest Traffic Discipline India

Best Traffic Discipline India: सड़क पर सन्नाटा और कतार में गाड़ियां... मिजोरम के आइजोल का ट्रैफिक वीडियो देख हर्ष गोयनका भी हो गए फैन। जानिए कैसे नॉर्थ ईस्ट का यह शहर पूरे भारत को 'सिविक सेंस' का पाठ पढ़ा रहा है।

भारत में अगर कोई कहे कि सड़क पर गाड़ियां चल रही हैं लेकिन कोई हॉर्न नहीं बजा रहा और कोई ओवरटेक नहीं कर रहा, तो शायद आप यकीन नहीं करेंगे। दिल्ली, मुंबई या बेंगलुरु में रहने वालों के लिए यह किसी सपने जैसा है। लेकिन भारत में ही एक ऐसी जगह है, जहां ट्रैफिक नियम किसी 'किताब' में नहीं, बल्कि लोगों के 'संस्कार' में हैं। सोशल मीडिया पर मिजोरम की राजधानी आइजोल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख उद्योगपति हर्ष गोयनका भी तारीफ किए बिना नहीं रह सके। हालांकि, इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि वीडियो कब फिल्माया गया है।क्या है इस वायरल क्लिप में? सड़क के एक तरफ दोपहिया वाहन कतार में चल रहे हैं और दूसरी तरफ कारें। बीच में कोई डिवाइडर नहीं है, फिर भी कोई अपनी लेन छोड़कर दूसरी तरफ नहीं जा रहा। वीडियो में गाड़ियां चल रही हैं, लेकिन अजीब शांति है। कोई जल्दबाजी में हॉर्न नहीं बजा रहा और न ही कोई आगे निकलने की होड़ में है। यह दृश्य भारत के बाकी शहरों के बिल्कुल उलट है।अगर एक राज्य कर सकता है, तो पूरा देश क्यों नहीं? आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने इस वीडियो को X पर शेयर करते हुए एक बहुत बड़ी बात लिखी है। उन्होंने लिखा - नॉर्थ ईस्ट में सिविक सेंस कमाल का है.

.. शांत ट्रैफिक, अनुशासन और सड़क के लिए सम्मान। उन्होंने आगे लिखा- अगर हम पूरे भारत में ऐसा चाहते हैं, तो हमें नई आदतें डालनी होंगी... बचपन से सिखाएं, घर पर पालन करें, सख्ती से लागू करें और अच्छे व्यवहार की तारीफ करें। अगर एक क्षेत्र ऐसा कर सकता है, तो पूरा देश कर सकता है।आइजोल से हमें क्या सीखना चाहिए? यह वीडियो सिर्फ देखने के लिए नहीं, सीखने के लिए है। आइजोल में इसे Silent Traffic कल्चर कहा जाता है। वहां लोग जानते हैं कि सड़क संकरी है, इसलिए वे अपनी बारी का इंतजार करते हैं। वहां गाड़ी वाला पैदल चलने वालों और दूसरी गाड़ियों का सम्मान करता है। वहां कोई भी अपनी बड़ी गाड़ी का रौब दिखाकर गलत साइड से नहीं निकलता।'काश दिल्ली वाले देख लें' ​ ​सोशल मीडिया पर लोग इस अनुशासन को देखकर हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं असली साक्षरता। सिर्फ डिग्री होना काफी नहीं है। दूसरे ने लिखा- हमारे शहर में तो अगर 1 इंच जगह मिल जाए, तो लोग गाड़ी घुसा देते हैं। आइजोल का यह वीडियो सबूत है कि ट्रैफिक जाम का कारण 'सड़कें' नहीं, बल्कि हमारी 'आदतें' हैं। हर्ष गोयनका का सवाल जायज है- क्या हम बाकी भारतीय भी ऐसा अनुशासन अपना सकते हैं?

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Harsh Goenka Tweet Mizoram Civic Sense Best Traffic Discipline India Viral News Hindi

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

Galaxy M30s का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियांGalaxy M30s का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियांbest smartphone under 15000: Samsung Galaxy M30s का नया वेरिएंट लॉन्च। जानें samsung m30s price in india के बारे में।
और पढो »

64MP कैमरे वाले Realme के इस फोन पर 1000 रुपये की छूट64MP कैमरे वाले Realme के इस फोन पर 1000 रुपये की छूटbest smartphones under 20000: Realme XT Price in India को सस्ते में खरीदने का आज आखिरी मौका। जानें, realme phone price के बारे में।\n
और पढो »

सस्ता हुआ 6000 mAh बैटरी वाला Samsung का यह दमदार फोन, जानें नई कीमतसस्ता हुआ 6000 mAh बैटरी वाला Samsung का यह दमदार फोन, जानें नई कीमतSamsung Galaxy M21 Price in India 2020, best smartphones under 20000: सैमसंग ब्रांड का गैलेक्सी एम21 हुआ सस्ता, जानें samsung galaxy m21 features के बारे में।
और पढो »

India-US: 'भारत को सबसे अच्छा मित्र बनाना चाहता है US', गार्सेटी बोले- नेतृत्व परिवर्तन से नहीं बदलेंगे संबंधIndia-US: 'भारत को सबसे अच्छा मित्र बनाना चाहता है US', गार्सेटी बोले- नेतृत्व परिवर्तन से नहीं बदलेंगे संबंधIndia-US: 'भारत को सबसे अच्छा मित्र बनाना चाहता है US', गार्सेटी बोले- नेतृत्व परिवर्तन से नहीं बदलेंगे संबंध Ambassador Eric Garcetti says America wants to make India its best friend
और पढो »

Kolkata Traffic New Rule: ট্রাফিক নিয়ম ভাঙলে পকেট খালি! ১০ গুণ বাড়ল জরিমানা, কবে থেকে দিতে হবে জানেন?Kolkata Traffic New Rule: ট্রাফিক নিয়ম ভাঙলে পকেট খালি! ১০ গুণ বাড়ল জরিমানা, কবে থেকে দিতে হবে জানেন?India Traffic Fines 2025 Penalties Fines For Violating Traffic Rules Hiked
और पढो »

Putin India Visit: Delhi Traffic Police Issues Advisory For Dec 5Putin India Visit: Delhi Traffic Police Issues Advisory For Dec 5Delhi Traffic Police issued major restrictions from 9 AM–12 PM Friday due to Putin’s visit. Key routes face diversions; parking is limited. Putin, welcomed by PM Modi, begins a two-day India visit.
और पढो »



Render Time: 2026-05-30 07:34:11