पंजाब बस यूनियन ने अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने की मांग पर हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और रूट पर परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं।
अस्थायी कर्मचारियों को पक्के करने की मांग के चलते यूनियन की तरफ से यह प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसके तहत अलग-अलग डिपो पर यूनियनों ने प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते पूरा दिन यात्री परेशान होते रहे और निजी बसों, टैक्सी व ऑटों का सहारा लेना पड़ा। इस कारण लोगों को अपनी जेब भी ढीली करनी पड़ी, क्योंकि यात्रियों से ओवरचार्जिंग के मामले भी सामने आए। यूनियन के प्रधान जगजीत सिंह ने बताया कि 27 डिपो से उनकी तीन हजार बसें खड़ी रहीं। केवल पक्के कर्मचारियों ने ही 100 बसों को अलग-अलग रूट पर सेवाएं दीं।
उन्होंने बताया कि वह कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं की जा रही है। उन्होंने हाल ही में कई कैबिनेट मंत्रियों को भी ज्ञापन सौंपा था, लेकिन बावजूद इसके कोई रिजल्ट नहीं निकला। यूनियन की तरफ से किलोमीटर स्कीम पर बसें हायर करने का भी विरोध किया जा रहा है। यूनियन ने इन फैसलों को वापस लेने की मांग की है, ताकि विभाग में ठेकेदारी प्रथा को बंद किया जा सके। अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने की मांग जगजीत सिंह ने कहा कि पड़ोसी राज्य हरियाणा और हिमाचल की सरकारें कर्मचारियों को 2 साल बाद पक्का कर रही हैं, लेकिन पंजाब सरकार कर्मचारियों का शोषण कर रही है।मंगलवार व बुधवार को भी यूनियन की हड़ताल जारी रहेगी। मंगलवार को यूनियन की तरफ से सीएम ऑफिस का घेराव किया जाएगा। मोहाली फेज-6 में कर्मचारी एकत्रित होकर सीएम ऑफिस की तरफ से कूच करेंगे। यूनियन की तरफ से समान काम के लिए समान वेतन देने व नई बसें खरीदने की भी मांग की जा रही है
हड़ताल यात्री परिवहन अस्थायी कर्मचारी वेतन
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
पंजाब में बस कर्मचारियों का प्रदर्शन, यात्रियों परेशानअस्थायी कर्मचारियों को पक्के करने की मांग को लेकर पंजाब बस कर्मचारी यूनियन ने प्रदर्शन किया है। हड़ताल के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
और पढो »
पंजाब बस यूनियन हड़ताल, यात्रियों में परेशानीअस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने और किलोमीटर स्कीम पर बसें हायर करने के विरोध में पंजाब बस यूनियन ने 27 डिपो से 3000 बसें हड़ताल पर रख दी। हड़ताल के कारण यात्रियों को परेशानी हुई और उन्हें निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। यूनियन के प्रधान जगजीत सिंह ने बताया कि सरकार से उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों में कर्मचारियों को 2 साल बाद पक्का कर दिया जाता है, लेकिन पंजाब सरकार कर्मचारियों का शोषण कर रही है।
और पढो »
पंजाब रोडवेज कर्मचारी 6-8 जनवरी को करेंगे हड़तालपंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस के कर्मचारी 6-8 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों ने सरकार द्वारा उनकी कई मांगों को पूरा न करने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।
और पढो »
पंजाब में रोडवेज कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल, 6-8 जनवरी को चक्का जामपंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कर्मचारियों ने 6, 7 और 8 जनवरी को तीन दिन के लिए हड़ताल की चेतावनी दी है। कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होने पर यह हड़ताल होगी।
और पढो »
पंजाब बस यूनियन की हड़ताल, यात्रियों का परेशानअस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर पंजाब बस यूनियन ने हड़ताल शुरू की है। इस हड़ताल के कारण पूरे दिन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यूनियन के प्रधान जगजीत सिंह ने बताया कि 27 डिपो से उनकी तीन हजार बसें खड़ी रहीं।
और पढो »
कर्मचारी संघ ने 12 साल की कम्युटेशन अवधि की मांग कीकेंद्रीय कर्मचारियों के संघ ने केंद्र सरकार से पेंशन के कम्युटेशन की बहाली की अवधि को 15 वर्ष से घटाकर 12 वर्ष करने की मांग की है।
और पढो »