पंजाब में AAP की आग में जलती है चिंता, केजरीवाल सतर्क, भगवंत मान के साथ दिल्ली में बैठक

राजनीति समाचार

पंजाब में AAP की आग में जलती है चिंता, केजरीवाल सतर्क, भगवंत मान के साथ दिल्ली में बैठक
AAPकेजरीवालपंजाब
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 162 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 96%
  • Publisher: 51%

दिल्ली के चुनाव परिणाम के बाद पंजाब में AAP की स्थिति पर चिंता बढ़ रही है। भाजपा के नेताओं का आरोप है कि केजरीवाल पंजाब की सरकार को कमजोर करना चाहते हैं। कांग्रेस नेता तो दावा कर रहे हैं कि AAP के कई विधायक दूसरे दलों के संपर्क में हैं। ऐसे में केजरीवाल ने पंजाब के सभी सीनियर लीडर्स को दिल्ली बुलाया है।

दिल्ली में चुनाव परिणाम 48 घंटे से भी अधिक समय से आ चुके हैं। इस दौरान केजरीवाल की हार और भाजपा की जीत के पीछे की तमाम वजहों पर खूब चर्चा हुई होगी। उधर, भाजपा नेताओं का रवैया कठोर है। वे इस संकेत दे रहे हैं कि केजरीवाल के लिए चुनौतियां बची हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कह दिया है कि सीएजी की रिपोर्ट पहली ही विधानसभा में पेश की जाएगी। इससे पता चलेगा कि केजरीवाल सरकार ने कितना भ्रष्टाचार किया है। ये चिंता तो थी ही, अब पंजाब को लेकर नई चिंता खड़ी हो गई है। पंजाब में भाजपा और कांग्रेस के नेता दावा कर

रहे हैं कि आम आदमी पार्टी टूटने जा रही है। मिड टर्म चुनाव हो सकते हैं। कुछ नेता तो वहां महाराष्ट्र में जिस तरह शिवसेना टूटी, उसी तरह आप के टूटने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी पर नई आफत की आहट देखकर केजरीवाल सतर्क हो गए हैं। उन्होंने पंजाब के सभी सीनियर लीडर्स की बड़ी बैठक बुला ली है। तो क्या सच में केजरीवाल कोई बड़ा फैसला लेने वाले हैं? आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल मंगलवार को दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्य के मंत्रियों और विधायकों से मिलने वाले हैं, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने दावा किया कि भगवंत मान की सरकार का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली में हैं और कपूरथला हाउस में ठहरे हुए हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या केजरीवाल सच में पंजाब के मुख्यमंत्री बनने की कोशिश कर सकते हैं? भाजपा का हमला भाजपा कह रही है कि पंजाब में फेल सरकार का ठीकरा केजरीवाल भगवंत मान पर फोड़ना चाहते हैं। भाजपा के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा कह रहे हैं कि केजरीवाल अपने भरोसे के विधायकों से अपना नाम आगे करवाना चाह रहे हैं ताकि भगवंत मान पर दवाब बढ़े। इसकी वजह है कि बीते चार महीने से पंजाब में कैबिनेट की एक भी बैठक ही नहीं हुई है। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल अगले कुछ दिनों में पंजाब जाएंगे, ताकि अपने मंसूबे पूरे कर सकें। दूसरे दलों के संपर्क में विधायक! पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता सुरजीत सिंह रंधावा ने तो यहां तक कह डाला कि आप आदमी पार्टी के कई विधायक दूसरे दलों के संपर्क में हैं। जल्द ही ये सरकार गिरने वाली है। मिड टर्म पोल कराए जाएंगे। केजरीवाल के सामने अब विधायकों को बचाकर रखने की चुनौती है, क्योंकि आप विधायक भगवंत मान से छुटकारा पाना चाहते हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आगे दावा किया, पंजाब में 30 से अधिक AAP विधायक हमारे संपर्क में हैं। हालांकि, AAP नेताओं ने इन दावों को खारिज कर दिया। अखिलेश यादव को आशंका सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा, बीजेपी कुछ भी कर सकती है। किसी भी विधायक को खरीद सकती है। बीजेपी अपने को नहीं देख रही है कि जनता उसे देख रही है। इस बार तो बच गए, जनता अगली बार सबक सिखाएगी। हर चुनाव के बाद समीक्षा अपने ढंग से करते हैं सब। चुनाव से पहले ये समीक्षा अगर होती तो ये बीजेपी की सरकार नहीं होती। पंजाब में AAP के नेता क्या कह रहे? आप आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा- बाजवा साहिब असंभव सपने देख रहे हैं – जैसे ‘मुंगेरीलाल के सपने’ जो कभी सच नहीं होंगे। यहां तक कि उनके अपने भाई ने बीजेपी जॉइन कर ली है। कंग ने AAP में असंतोष की अटकलों को भी खारिज कर दिया। कहा- यह पार्टी की एक सतत प्रक्रिया है। भगवंत मान, हमारी लीडरश‍िप के साथ हमारे राष्ट्रीय संयोजक से मिलेंगे। भविष्य की रणनीति तय होगी। उधर, पंजाब के AAP विधायक अशोक पराशर ने कहा, हमारे सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के हमारे सभी विधायकों को बुलाया है। उनका जो संदेश होगा, उसे हम अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों के बीच लेकर जाएंगे। जो काम बचा है, उसे पूरा करेंगे। महाराष्ट्र से तुलना क्यों? पंजाब को लेकर जितनी हलचल है, उसे महाराष्ट्र से भी जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि जिस तरह 2022 में महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के ख़िलाफ बगावत की और एमवीए सरकार गिरा दी। ठीक वैसा ही पंजाब में देखने को मिल सकता है। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव ने तो यहां तक कह दिया कि पंजाब बाहरी लोगों के हस्तक्षेप को पसंद नहीं करता। निश्चित रूप से हम वहां एकनाथ शिंदे मॉडल को देख सकते हैं। ऐसे में मंगलवार की बैठक का परिणाम पंजाब में AAP की रणनीति और स्थिरता को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण हो सकता है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 India /  🏆 21. in İN

AAP केजरीवाल पंजाब भाजपा कांग्रेस चुनाव भ्रष्टाचार महाराष्ट्र

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

AAP के संस्थापक ने केजरीवाल को दिल्ली हार के लिए जिम्मेदार ठहरायाAAP के संस्थापक ने केजरीवाल को दिल्ली हार के लिए जिम्मेदार ठहरायाAAP के संस्थापक सदस्य प्रशांत भूषण ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP की हार के लिए अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया है.
और पढो »

दिल्ली चुनाव हार के बाद, केजरीवाल ने पंजाब विधायकों को बुलाया: सीएम पद से हटाने की कोशिश?दिल्ली चुनाव हार के बाद, केजरीवाल ने पंजाब विधायकों को बुलाया: सीएम पद से हटाने की कोशिश?AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद पंजाब में अपनी राजनीतिक ताकत मजबूत करने की कोशिश में हैं। केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों को दिल्ली बुलाया है। यह बैठक केजरीवाल के द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को हटाकर आप पंजाब के विधायकों से कहलवा रहे हैं कि केजरीवाल एक ‘अच्छे आदमी’ हैं और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए!
और पढो »

दिल्ली में भगवंत मान के आवास पर रेड: क्या है पूरा मामला?दिल्ली में भगवंत मान के आवास पर रेड: क्या है पूरा मामला?पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक भगवंत मान के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर छापा मारा गया, जिसने दिल्ली की राजनीति को गरमा दिया है।
और पढो »

दिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट; हिमाचल में बर्फबारी से पारा माइनस 4.3ºदिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट; हिमाचल में बर्फबारी से पारा माइनस 4.3ºमौसम विभाग ने दिल्ली में आने वाले हफ्ते तक कोहरे के साथ-साथ आंधी, तूफान और बारिश की आशंका जताई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है।
और पढो »

भगवंत मान ने दिल्ली में AAP की 60 से अधिक सीटों की भविष्यवाणी कीभगवंत मान ने दिल्ली में AAP की 60 से अधिक सीटों की भविष्यवाणी कीदिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली में 60 से अधिक सीटें मिलेंगी और अरविंद केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे. मान ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के पक्ष में रोड शो किया और बीजेपी के रामायण विवाद पर अपने जवाब भी दिए.
और पढो »

चुनाव आयोग ने कपूरथला हाउस पर रेड की, आप नेताओं ने लगाया बदले की भावना से प्रेरित आरोपचुनाव आयोग ने कपूरथला हाउस पर रेड की, आप नेताओं ने लगाया बदले की भावना से प्रेरित आरोपचुनाव आयोग ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली स्थित आवास कपूरथला हाउस पर रेड की। इस कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-14 21:04:34