Beyond the Breaking News

पंजाब में ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 17.60 लाख की नकदी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

इंडिया समाचार समाचार

पंजाब में ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 17.60 लाख की नकदी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

पंजाब में ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 17.60 लाख की नकदी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़, 16 मार्च । पंजाब के अमृतसर में ड्रग नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की गई है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो हवाला ऑपरेटरों सुखजीत सिंह और रणबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ड्रग ट्रैफिकिंग से जुड़े अवैध वित्तीय लेन-देन में मदद कर रहे थे। इस कार्रवाई में उनके पास से 17.

60 लाख रुपए की नकदी और 4,000 डॉलर बरामद किए गए हैं। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को यह जानकारी दी।दरअसल, अमृतसर जिले के घरिंडा में पुलिस थाने द्वारा 561 ग्राम हेरोइन जब्त किए जाने की जांच के बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारियां की गई हैं। आरोपियों ने हवाला वित्तपोषण और अन्य मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखलाओं से अपने संबंधों का खुलासा किया।डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर लिखा, 17,60,000 रुपए नकदी और 4,000 डॉलर बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, एक लैपटॉप भी बरामद किया गया है, जिसमें लेन-देन के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड दर्ज हैं।उन्होंने आगे कहा, पुलिस संगठित रूप से ड्रग इकोसिस्टम को ध्वस्त कर रही है, जिसमें तस्करी, उनके वित्तपोषक और मददगारों के खिलाफ कार्रवाई शामिल है। इस गंदे धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।पिछले सप्ताह वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा था कि "ड्रग्स के खिलाफ छेड़े गए" अभियान के तहत उत्साहजनक परिणाम मिले हैं, जिसमें 13 दिनों में 81 किलोग्राम से अधिक हेरोइन, 51 किलोग्राम से अधिक अफीम और 60 लाख रुपए की नकदी को जब्त किया गया है।13 मार्च तक नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत कुल 1,259 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और 1,759 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, पुलिस ने लगभग 7.5 लाख नशीली गोलियां और 970 किलोग्राम पोस्त की भूसी के साथ-साथ अन्य सिंथेटिक ड्रग्स भी जब्त किए हैं। साथ ही, ड्रग तस्करी से जुड़े 29 लोगों की संपत्तियां भी ध्वस्त कर दी गई हैं।चीमा ने कहा था कि इन लोगों ने तस्करी के जरिए करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने कहा कि आप सरकार पंजाब से ड्रग्स को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस दिन-रात काम कर रही है और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।उन्होंने कहा था कि नशे में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आने वाले दिनों में ऐसे सभी लोग सलाखों के पीछे होंगे।चीमा ने कहा था कि नशा तस्करों को संरक्षण देने वाली पिछली सरकारों के विपरीत आम आदमी पार्टी की सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों पर सोची-समझी साजिश के तहत युवाओं को नशे की लत में फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया था।उन्होंने कहा था कि उनके नेतृत्व में पांच मंत्रियों की कैबिनेट उप-समिति इस अभियान को सही ढंग से क्रियान्वित करने के लिए काम कर रही है।पिछले सप्ताह अमृतसर के जिला प्रशासन ने कुख्यात नशा तस्कर अजय कुमार बिल्ली के घर को ध्वस्त कर दिया गया था। अजय कुमार के खिलाफ विभिन्न थानों में पांच मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला भी शामिल है।--आईएएनएसएफएम/केआर Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

सुल्तानपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तारसुल्तानपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तारउत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 252 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
और पढो »

अमेरिका से वापस भेजे गए दो भाई पंजाब में हत्या के आरोप में गिरफ्तारअमेरिका से वापस भेजे गए दो भाई पंजाब में हत्या के आरोप में गिरफ्तारअमेरिका से वापस भेजे गए दो भाई पंजाब में हत्या के आरोप में गिरफ्तार
और पढो »

Bhilwara News: करीब 1 करोड़ की कीमत का गांजा जब्त, ड़लियास पुलिस की बड़ी उपलब्धिBhilwara News: करीब 1 करोड़ की कीमत का गांजा जब्त, ड़लियास पुलिस की बड़ी उपलब्धिBhilwara News: बड़लियास पुलिस की गांजे पर बड़ी कार्रवाई, पार्सल की आड़ में 203 किलो गांजे के साथ स्विफ्ट कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 1 करोड़ की कीमत जब्त गांजे की.
और पढो »

पंजाब में टारगेट किलिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, इस विदेशी गैंगस्टर के दो गुर्गे गिरफ्तारपंजाब में टारगेट किलिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, इस विदेशी गैंगस्टर के दो गुर्गे गिरफ्तारसंगठित अपराध के खिलाफ लगातार सक्रिय पंजाब पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक टारगेट किलिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए एक विदेशी गैंगस्टर के दो गुर्गों को पटियाला और राजपुरा से गिरफ्तार किया है. दोनों की पहचान मलकीत सिंह उर्फ ​​मैक्स और संदीप सिंह उर्फ ​​दीप के रूप में हुई है.
और पढो »

आरबीआई का बैंकों में 1.9 लाख करोड़ रुपये की नकदी डालने का कदम सकारात्मकआरबीआई का बैंकों में 1.9 लाख करोड़ रुपये की नकदी डालने का कदम सकारात्मकआरबीआई का बैंकों में 1.9 लाख करोड़ रुपये की नकदी डालने का कदम सकारात्मक
और पढो »

दिल्ली: 78 लाख रुपये के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़दिल्ली: 78 लाख रुपये के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़दिल्ली में पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए गांजे की बड़ी खेप बरामद की है. दो तस्करों को 156 किलो गांजे के साथ पकड़ा गया है जिसकी बाजार में कीमत 78 लाख रुपये बताई जा रही है. 43 साल के विजय सिंह नामक एक व्यक्ति को उसकी एसयूवी कार के साथ रोका गया.
और पढो »



Render Time: 2026-06-12 14:36:20