Beyond the Breaking News

पंजाब में BJP दफ्तरों का घेराव करेगी AAP, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रोटेस्ट का ऐलान

Punjab News

पंजाब में BJP दफ्तरों का घेराव करेगी AAP, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रोटेस्ट का ऐलान
Sanjeev AroraAam Aadmi PartyED Arrest

पंजाब सरकार के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने सड़कों पर उतरने, विरोध-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है.

पंजाब में भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया है.

संजीव अरोड़ा पर मनी लॉन्ड्रिंग के साथ ही जीएसटी के दस्तावेजों में हेरफेर के आरोप हैं. ईडी के इस एक्शन के बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय एजेंसी, केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पंजाब सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के खिलाफ 10 मई को पूरे पंजाब में बीजेपी दफ्तरों के घेराव का ऐलान किया है.

और पढ़ेंपंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने बीजेपी पर तानाशाही का आरोप लगाया, भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा बताया. उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने देश के लिए बहुत योगदान दिया है, लेकिन आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में हैं. जहां भी चुनाव होते हैं, बीजेपी अपनी एजेंसियों को पहले ही भेज देती है. इनमें पहली एजेंसी ईडी होती है.

हरपाल चीमा ने कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है, वहां कोई एजेंसी नहीं जाती. जिन राज्यों में विपक्षी दलों की सरकारें हैं, उन राज्यों में ही कार्रवाई होती है. यह भी पढ़ें: 'भाजपा और ईडी के अत्याचारों के आगे कभी नहीं झुकेगा पंजाब', संजीव अरोड़ा रेड पर बोले अरविंद केजरीवालउन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि ईडी पहले अशोक मित्तल के घर गई और बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए.

इसके बाद ईडी मंत्री संजीव अरोड़ा के घर गई, लेकिन उन्होंने बीजेपी में शामिल होने से इनकार कर दिया और इसलिए ही उनको गिरफ्तार कर लिया गया. हरपाल चीमा ने कहा कि बीजेपी की इस रणनीति का पंजाब के लोग कड़ा जवाब देंगे. उन्होंने मान सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट के अध्यक्ष अमन अरोड़ा का नाम ईडी की प्रेस विज्ञप्ति में लिए जाने का भी उल्लेख किया.

Advertisement यह भी पढ़ें: पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया गिरफ्तार, AAP-BJP के बीच राजनीतिक टकराव तेजहरपाल चीमा ने कहा कि ईडी ने बिल्डरों से संबंध के आरोप लगाते हुए अमन अरोड़ा का नाम भी लिया था. आम आदमी पार्टी के खिलाफ बीजेपी साजिश रच रही है. उन्होंने संजीव अरोड़ा के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर सवाल पर कहा कि ईडी कुछ भी कर सकती है.

हमें अब तक सिर्फ संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी की ही जानकारी मिली है. ईडी की इस कार्रवाई पर विपक्षी कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया आई है. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी, दोनों पर ही निशाना साधा है. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने किया तंजपंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि बीजेपी पंजाब में इस तरह का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है कि आम आदमी पार्टी से लड़ाई उसकी है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी अब संजीव अरोड़ा को अपनी पार्टी में शामिल कराने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है. अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने तंज करते हुए कहा कि बीजेपी ईडी का इस्तेमाल कर रही है और आम आदमी पार्टी विजिलेंस का. इस लोकतंत्र में यही हो रहा है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने संदीप पाठक के खिलाफ एफआईआर किया और अब अपने ही मंत्री को गिरफ्तार करवा दिया. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Sanjeev Arora Aam Aadmi Party ED Arrest Money Laundering GST Fraud BJP Political Controversy Harpal Singh Cheema Amarinder Singh Raja Warring Indian Politics

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

TVK और AAP की राजनीति में अंतर: अरविंद केजरीवाल की AAP और विजय की TVK में अंतरTVK और AAP की राजनीति में अंतर: अरविंद केजरीवाल की AAP और विजय की TVK में अंतरदिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ( AAP ) और तमिलनाडु में फिल्म अभिनेता विजय की तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) का उभार भले एक जैसा लगता हो, लेकिन दोनों में काफी अंतर है। दोनों की राजनीति और मुद्दे अलग हैं। अपने पहले चुनाव में ये दोनों पार्टियां सत्ता के करीब पहुंच गईं, लेकिन इनके नेताओं का राजनीति में आने का तरीका जुदा है। TVK अगर कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाती है, तो यह AAP की दिल्ली में बनी पहली सरकार जैसा होगा। तब बहुमत हासिल नहीं कर पाने वाली AAP को कांग्रेस ने बाहर से समर्थन दिया था।
Read more »

प्रदूषण विवाद में MP राजिंदर गुप्ता को HC से राहत, AAP से BJP में शामिल होने के बाद फैक्ट्री पर हुई थी छापामारीप्रदूषण विवाद में MP राजिंदर गुप्ता को HC से राहत, AAP से BJP में शामिल होने के बाद फैक्ट्री पर हुई थी छापामारीपंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने ट्राइडेंट लिमिटेड को अंतरिम राहत दी है, जिसमें कहा गया है कि कंपनी से आपातकालीन प्रदूषण के कोई सबूत नहीं मिले हैं।
Read more »

Historic Inauguration in West Bengal: First BJP Govt, Swearing-in Ceremony Held on Br Parade GroundHistoric Inauguration in West Bengal: First BJP Govt, Swearing-in Ceremony Held on Br Parade GroundThe swearing-in ceremony of West Bengal's first BJP government is set to take place at Brigade Parade Ground, Kolkata. The ceremony marks a significant chapter in the state's political history and will be held in the memory of the BJP workers who lost their lives in political turmoil. It will be led by BJP's leader, Suvendu Mookerjee, who is expected to become the first BJP Chief Minister of the state.
Read more »

संजय सिंह ने किसे बताया BJP का 'सुपारी किलर', पंजाब के मंत्री के घर छापेमारी के बाद भड़के AAP नेतासंजय सिंह ने किसे बताया BJP का 'सुपारी किलर', पंजाब के मंत्री के घर छापेमारी के बाद भड़के AAP नेतापंजाब रकार के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सरकारी घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है। इस पर आज नेता संजय सिंह ने बीजेपी को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोरा के घर छापेमारी शुरू हो गई है। दो तीन दिन तमाशा चलेगा, फर्जी खबरें चलेंगी, सुपारी किलर...
Read more »

माखनलाल सरकार 16 साल की उम्र में RSS से जुड़े: श्यामा प्रसाद के साथी, कश्मीर में तिरंगा आंदोलन में गिरफ्तार...माखनलाल सरकार 16 साल की उम्र में RSS से जुड़े: श्यामा प्रसाद के साथी, कश्मीर में तिरंगा आंदोलन में गिरफ्तार...Kolkata BJP worker Makhanlal Sarkar meets PM Modi at West Bengal oath ceremony. Follow latest updates on Dainik Bhaskar.
Read more »

राघव चड्ढा ने AAP पर बड़ा हमला बोला, कहा- पंजाब को 'रंगला' बनाने का वादा दिखाकर, AAP ने पंजाब के खजाने को लूटाराघव चड्ढा ने AAP पर बड़ा हमला बोला, कहा- पंजाब को 'रंगला' बनाने का वादा दिखाकर, AAP ने पंजाब के खजाने को लूटाराघव चड्ढा ने ईडी की छापामारी के बाद पंजाब में मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि AAP ने पंजाब को रंगला पंजाब बनाने का वादा किया था, लेकिन इसके बजाय उसने राज्य की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया और इसे कंगला पंजाब बना दिया। उन्होंने कहा कि ED की छापेमारी के दौरान बालकनी से एक बैग में 21 लाख रुपये नकद फेंके जाने और लगभग 100 करोड़ रुपये के फंड की राउंड-ट्रिपिंग की खबरें दिखाती हैं कि यह पंजाब में मिले जनादेश के साथ एक बहुत बड़ा धोखा था। उन्होंने कहा कि AAP ने पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के साथ धोखा किया है। लेकिन अंतिम जवाबदेही पंजाब की जनता तय करेगी। उन्होंने आगे कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम करेंगी, लेकिन असली कार्रवाई पंजाब की जनता अगले विधानसभा चुनावों में करेगी।
Read more »



Render Time: 2026-05-30 07:39:11