परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि ने महाकुंभ के बारे में क्या कहा?

धार्मिक समाचार

परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि ने महाकुंभ के बारे में क्या कहा?
महाकुंभसंगमसंस्कृति
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 181 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 107%
  • Publisher: 51%

परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि ने महाकुंभ को विश्व संस्कृति का सबसे बड़ा महोत्सव बताया और संगम तट पर होने वाले महाकुंभ की शोभा का वर्णन किया। उन्होंने महाकुंभ को सनातन का गौरव, मानवता का सबसे बड़ा महोत्सव और समुद्र मंथन का परिणाम बताया। उन्होंने विश्व समुदाय को संगम से समृद्धि, शांति और सौहार्द का संदेश दिया।

विपरीत विचारों, मतों, पंथों को एक तट पर मिलाने की असीम ताकत रखने वाले संगम तट पर विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम के रूप में महाकुंभ की शोभा का वर्णन हर कोई अपने-अपने भावों में कर रहा है। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि देश-दुनिया से आए अपने अनुयायियों, सितारों, संतों, कथा मर्मज्ञों के समागम को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह समुद्र मंथन के परिणाम के रूप में सामने आए कुंभ के जरिये अभिसिंचित और पोषित होती विश्व संस्कृति के विविध पक्षों को किस रूप में देखते हैं। प्रस्तुत हैं उनसे

बातचीत के अंश...। संगम तट पर दुर्लभ संयोग में लगे महाकुंभ को आप किस रूप में देखते हैं? महाकुंभ सनातन का गौरव है। मानवता का सबसे बड़ा महोत्सव है। समुद्र मंथन का परिणाम है। मंथन के बाद जो भी निकलता है, वही अमृततुल्य होता है। 144 वर्षों के बाद जो योग बना है, वह दुर्लभ है। सौभाग्यशाली है हमारी पीढ़ी, जो इस महाकुंभ की प्रत्यक्षदर्शी बनी है। महाकुंभ: स्वागतं यत्र धर्मः संस्कृतिः च जीवनस्य स्रोतः प्रवाहते। धर्म और संस्कृति के माध्यम से जीवन के वास्तविक स्रोत का प्रवाह महाकुंभ में देखा जा सकता है। भारतीय संस्कृति में कुंभ को किस रूप में प्रदर्शित किया जाना चाहिए? महाकुंभ एक कालजयी महोत्सव है, जो न केवल व्यक्तियों की आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है, बल्कि पूरी सृष्टि को एक नई दिशा प्रदान करता है। महाकुंभ का मतलब एक डुुुुुुबकी और एक आचमन नहीं है, बल्कि कुंभ तो आत्ममंथन की डुबकी का नाम है। समुद्र मंथन से स्वयं के मंथन की यात्रा है। संगम में स्नान करने से तात्पर्य शरीर के भीगने से नहीं बल्कि बात तो भीतर से भीगने की है। हम अक्सर भीतर से भागते रहते हैं। हम अपने जीवन में जो भी अगर-मगर की संस्कृतियों का संस्कार है, उसे संगम की डुबकी में ही डुबो दें। कुंभ संयम की यात्रा है और संयम ही संगम है। महाकुंभ में आपने संत समागम, कथाओं के जरिये सनातन को परिभाषित करने के साथ-साथ आगे बढ़ाने का मार्गदर्शन किया। आप विश्व समुदाय को क्या संदेश देना चाहेंगे? संगम ही विश्व की सभी समस्याओं का समाधान है। संगम से ही समृद्धि है, शांति है और सौहार्द है। एकता और सहयोग से किसी भी समस्या का समाधान संभव है। कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे हमारे यहां एक कहावत है। यदि हम नियमों, नैतिकता और आदर्शों के साथ जीवन जीते हैं तो यह न केवल हमारी व्यक्तिगत सफलता की कुंजी है, बल्कि समाज और विश्व के विकास में भी योगदान प्रदान करती है। एक-दूसरे की संस्कृति का सम्मान करें। केवल हाथ ही नहीं, दिल भी मिलाएं। यही संदेश लेकर इस दिव्य धरती से अपने गंतव्य की ओर लौटें। संगम की महिमा और शक्ति को किस रूप में देखते हैं? तीर्थराज प्रयाग, संगम, समागम, शांति, शक्ति और भक्ति की भूमि है। संगम, शास्त्र व साहित्य की धरती है। प्रयागराज का संगम केवल भौतिक जल का नहीं है, बल्कि यह शास्त्र और साहित्य की भी भूमि है। यहां के इतिहास और संस्कृति में वेद, उपनिषद, और पुराणों की गूढ़ताएं छिपी हैं। प्रयागराज समागम की भूमि है, जो एकता और भाईचारे का संदेश देती है। आप सनातन बोर्ड के गठन के पक्ष में हैं या वक्फ बोर्ड भंग करने के? हम सबके आदर-सम्मान के पक्ष में हैं। भारत भूमि पर रहने वाले सभी भारत की संतानें हैं। सब भारत का जल, वायु और प्राकृतिक संसाधनों का बराबर उपयोग करते हैं तो भेद कैसा? इसलिए जो भी हो, संविधान के दायरे में हो। जहां सब समान हों, सबका सम्मान हो, यही तो है देश के संविधान की धारणा। जब बात शरिया की उठती है तो मैं कहना चाहूंगा कि मुझे तो लगता है घरों में शरिया, सड़कों पर शराफत और दिलों में देश में संविधान होना चाहिए। मौनी अमावस्या स्नान पर संगम नोज पर हुई भगदड़ के लिए आप किसको जिम्मेदार मानते हैं? सरकार और प्रशासन दोनों ही प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री स्वयं इस पर दृष्टि रखे हुए हैं। जांच के आदेश दिए हैं। सत्य सबके सामने होगा। जो श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने आए थे, वह इस हादसे के शिकार हुए, उसका हमें गहरा दुख है। हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खो दिया। मेरा एक ही निवेदन है हम सभी संगम के तट पर आए हैं। आस्था की डुबकी के साथ एक ही संकल्प लें कि इस देश का संगम बना रहे। मोदी और योगी में से अगर आपको चुनना होगा तो सनातन के नायक के रूप में सबसे पहले किसका चयन करेंगे? पिता, सदैव पिता होता है। पिता के पास जो अनुभव है वह पुत्र को पिता बनने पर ही आ सकता है। परंतु पूत के पैर भी पालने में ही दिखाई देने लगते हैं। बात तुलना व चयन की नहीं है। बात संगठन और समन्वय की है। संगम की धरती से चयन की नहीं संगम की ही बात होनी चाहिए। हम वसुधैव कुटुंबकम् को मानने वाले हैं। सच तो यह है कि मोदी जी, मोदी जी हैं और योगी जी, योगी जी हैं। दोनों अपने-अपने कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ रात-दिन मेहनत पूर्वक निभा रहे हैं

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

महाकुंभ संगम संस्कृति परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि परमार्थ निकेतन सनातन धर्म शांति सौहार्द

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

बॉलीवुड स्टार महाकुंभ में शामिलबॉलीवुड स्टार महाकुंभ में शामिलयह लेख बॉलीवुड स्टार्स के महाकुंभ में शामिल होने के बारे में है.
और पढो »

महाकुंभ: रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगा लाभमहाकुंभ: रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगा लाभयूपी के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने एनडीटीवी कॉन्क्लेव में कहा कि योगी सरकार ने महाकुंभ में रोजगार के अवसर पैदा किए हैं और इसका आर्थिक लाभ भी होगा.
और पढो »

श्रीश्री रविशंकर बोले- महाकुंभ भारतीय संस्कृति का दिव्य प्रतीक: साध्वी भगवती बोलीं- हम अपने तनाव और उलझन को...श्रीश्री रविशंकर बोले- महाकुंभ भारतीय संस्कृति का दिव्य प्रतीक: साध्वी भगवती बोलीं- हम अपने तनाव और उलझन को...श्रीश्री रविशंकर रविवार को महाकुंभ में परमार्थ निकेतन शिविर पहुंचे। स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती से मुलाकात की। भारतीय संस्कृति के जीवंत स्वरूप, सनातन संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, त्रिवेणी संगम और परमार्थ त्रिवेणी पुष्प के महत्व पर चर्चा हुई। रविशंकर ने कहा- महाकुंभ...
और पढो »

कमल नाथ ने कांग्रेस संगठन से जताई नाराजगीकमल नाथ ने कांग्रेस संगठन से जताई नाराजगीकमल नाथ ने कहा कि उन्हें संगठन में नियुक्तियों के बारे में जानकारी नहीं दी जाती है और उन्हें बैठकों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी जाती है।
और पढो »

करेंट अफेयर्स: राजनाथ सिंह और मालदीव के रक्षा मंत्री की बैठक, ग्रीन महाकुंभ, और AIIMS में भर्तीकरेंट अफेयर्स: राजनाथ सिंह और मालदीव के रक्षा मंत्री की बैठक, ग्रीन महाकुंभ, और AIIMS में भर्तीयह खबर AIIMS, नई दिल्ली में भर्ती, राजनाथ सिंह और मालदीव के रक्षा मंत्री के बीच बैठक और प्रयागराज में होने वाले ग्रीन महाकुंभ के बारे में बताती है।
और पढो »

महाकुंभ 2025: MakeMyTrip पर प्रयागराज को सर्च करने वाले 23 गुना बढ़े, कल से शुरू हो रहा आयोजनमहाकुंभ 2025: MakeMyTrip पर प्रयागराज को सर्च करने वाले 23 गुना बढ़े, कल से शुरू हो रहा आयोजनकल यानी 13 जनवरी को महाकुंभ 2025 की शुरुआत हो रही है और इस आयोजन का ह‍िस्‍सा बनने के ल‍िए लोगों ने ऑनलाइन प्रयागराज के बारे में खूब सर्च क‍िया.
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 04:58:27