Beyond the Breaking News

पर्दे के पीछे की असली 'चैंपियन': Mother’s Day 2026 पर जानिए क्रिकेट के सुपरस्टार्स को जन्म देने वाली माताओं के नाम

Mothers Of Indian Cricketers News

पर्दे के पीछे की असली 'चैंपियन': Mother’s Day 2026 पर जानिए क्रिकेट के सुपरस्टार्स को जन्म देने वाली माताओं के नाम
Mother's Day Cricket TributeSacrifices Of Cricketer MothersFamous Indian Cricketer Mothers' Names

हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे Mother's Day मनाया जाता है। यह दिन निस्वार्थ प्रेम, त्याग और बलिदान को समर्पित है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर जब कोई बल्‍लेबाज सेंचुरी ठोकता है या गेंदबाज विकेट लेता है तो पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता है। फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। वह अपने चहेते स्‍टार का नाम चिल्‍लाते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि उस कामयाबी के पीछे किसकी तपस्या छिपी है?

वो एक मां है। वो मां जो अपने बच्‍चे से पहले उठकर किट बैग और नाश्‍ता तैयार करती है, धूप-छाव की परवाह किए बिना घंटो प्रैक्टिस में साथ रहकर हौसला बढ़ाती, बच्‍चे की चोट पर उसको ज्‍यादा दर्द होता, फिर उस चोट पर मरहम लगाती, जरूरत पड़ने पर अपने प्रिय गहने बेच देती और हर मैच में उसकी जीत के लिए टीवी के सामने आंखें गड़ाए प्रार्थना करती है। दूसरा रविवार मां को समर्पित हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। यह दिन उस निस्वार्थ प्रेम, त्याग और बलिदान को समर्पित है, जो एक मां अपने बच्चों के लिए बिना किसी शिकायत के करती। लोग इस दिन को यादगार बनाने के लिए अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हैं, कैप्‍शन में प्‍यार लुटाते हैं, उनके लिए केक लाते हैं और उन्हें खास महसूस कराते हैं। इस बार क्यों न आप उन माताओं का नाम ही जान लें जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को ऐसे अनमोल रत्न दिए, जिन पर पूरा देश गर्व करता है। जर्सी पर लिखा था नाम भारत में क्रिकेट खेल नहीं धर्म है। फैंस सुनील गावस्‍कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों से बेइंतहा प्यार करते हैं। क्रिकेट के इन सुपरस्टार्स को जन्म देने वाली माताओं के नाम कम ही क्रिकेट फैंस जानते होंगे। एक सच्चे फैन होने के नाते आपको उन माताओं का भी नाम पता होना चाहिए। बता दें कि 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी माताओं के सम्मान में जर्सी पर उनका नाम लिखा था। #TeamIndia sporting their mothers' names on the jersey in the 5th and final ODI #INDvNZ pic.twitter.com/pWcMAKMchB — BCCI October 29, 2016 क्रिकेटर और उनकी मां के नाम कपिल देव: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और विश्‍व कप विजेता कप्‍तान कपिल देव की माता का नाम राज कुमारी निखंज था। सुनील गावस्‍कर: सुनील गावस्कर की मां का नाम मीनल गावस्कर था। 26 दिसंबर 2022 को मुंबई में निधन हो गया था। सचिन तेंदुलकर: क्रिकेट के 'भगवान' कहे जाने वाले सचिन की मां का नाम रजनी तेंदुलकर है। सौरव गांगुली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की मां का नाम निरूपा गांगुली है। राहुल द्रविड़: 'द वॉल' कहे जाने वाले द्रविड़ की मां का नाम पुष्पा द्रविड़ है। वीवीएस लक्ष्‍मण: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण की माता का नाम डॉ.

सत्यभामा है। महेंद्र सिंह धोनी: मैदान पर 'कैप्टन कूल' को उनका यह शांत स्वभाव अपनी मां देवकी देवी से ही मिला है। विराट कोहली: रन मशीन विराट की आक्रामक बल्लेबाजी और फिटनेस के पीछे उनकी मां सरोज कोहली का हाथ है। रोहित शर्मा: 'हिटमैन' के हर बड़े छक्के पर उनकी मां पूर्णिमा शर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। युवराज सिंह: वर्ल्ड कप जीत और कैंसर से जंग में युवी की मां शबनम सिंह उनकी सबसे बड़ी ताकत रहीं। जसप्रीत बुमराह: यॉर्कर किंग बुमराह को पालकर इस मुकाम तक उनकी मां दलजीत बुमराह ने पहुंचाया। वीरेंद्र सहवाग: मुल्तान के सुल्तान की निडर बल्लेबाजी के पीछे उनकी मां कृष्णा सहवाग का आशीर्वाद है। हार्दिक पांड्या: टीम इंडिया के इस स्‍टार ऑलराउंडर की मां का नाम नलिनी पांड्या है। केएल राहुल: स्टाइलिश और क्लासिक बल्लेबाज केएल राहुल की मां राजेश्वरी लोकेश हैं। अजिंक्य रहाणे: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्‍तान अजिंक्य रहाणे की मां का नाम सुवर्णा रहाणे है। मिताली राज: महान क्रिकेटर मिताली राज को उनकी मां लीला राज ने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। हरमनप्रीत कौर: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की मां का नाम सतिंदर कौर है। यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा बने पाकिस्तान टेस्‍ट टीम के कप्‍तान!

एक भूल से सोशल मीडिया पर मच गई खलबली यह भी पढ़ें- 'कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा', TV पर डेब्‍यू के लिए तैयार रोहित शर्मा, हिटमैन के टीजर ने मचाया तहलका

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Mother's Day Cricket Tribute Sacrifices Of Cricketer Mothers Famous Indian Cricketer Mothers' Names Indian Cricket Team Jersey Mothers' Names Virat Kohli Mother's Name Support For Indian Cricketers By Mothers Cricket Star Moms India

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता के दौरान एमएसएमई सहयोग को बढ़ावा देने की तैयारी में भारत2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता के दौरान एमएसएमई सहयोग को बढ़ावा देने की तैयारी में भारत2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता के दौरान एमएसएमई सहयोग को बढ़ावा देने की तैयारी में भारत
Read more »

भारतीय निर्माण उपकरण उद्योग के निर्यात में वित्त वर्ष 2026 में 31.5 प्रतिशत की वृद्धि हुईभारतीय निर्माण उपकरण उद्योग के निर्यात में वित्त वर्ष 2026 में 31.5 प्रतिशत की वृद्धि हुईभारतीय निर्माण उपकरण उद्योग के निर्यात में वित्त वर्ष 2026 में 31.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई
Read more »

Tamil Nadu Politics: Vijay Thalapathy सरकार बनाएं या नहीं,DMK के Stalin की बल्ले-बल्ले!Tamil Nadu Politics: Vijay Thalapathy सरकार बनाएं या नहीं,DMK के Stalin की बल्ले-बल्ले!Tamil Nadu Politics 2026: क्या मुख्यमंत्री एम.के.
Read more »

Mothers Day Photo Card Painting Making Prompt: AI-Powered Digital Celebrations for Mother's Day 2026Mothers Day Photo Card Painting Making Prompt: AI-Powered Digital Celebrations for Mother's Day 2026This prompt provides six AI-generated photo card painting prompts for celebrating Mother's Day 2026. Users can create personalized digital cards, paintings, or photos using AI tools like Google's JEMINI or Google NANO 2. The prompts cover various themes, styles, and emotions, allowing users to express their love and gratitude to their mothers in a unique and creative way.
Read more »

Mother’s Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें प्यार भरा सरप्राइज, घर पर बनाएं ये खूबसूरत हैंडमेड गिफ्ट, जानिए आसान तरीकेMother’s Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें प्यार भरा सरप्राइज, घर पर बनाएं ये खूबसूरत हैंडमेड गिफ्ट, जानिए आसान तरीकेलाइफ़स्टाइल Mother’s Day 2026: मदर्स डे पर मां को खास महसूस कराने के लिए इस बार बाजार से गिफ्ट खरीदने की जगह हैंडमेड ऑप्शन चुन सकते हैं. अपने हाथों से खूबसूरत और क्रिएटिव गिफ्ट बनाकर उन्हें स्पेशल फील करा सकते हैं.
Read more »

Mother's Day 2026: हर मां को जरूर करवाना चाहिए 7 टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल-शुगर टेस्ट जैसी जांचों की डॉ. ने समझाई अहमियतMother's Day 2026: हर मां को जरूर करवाना चाहिए 7 टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल-शुगर टेस्ट जैसी जांचों की डॉ. ने समझाई अहमियतबच्चे को छींक भी आ जाए, तो मां टेंशन में आ जाती हैं, लेकिन बात जब खुद की सेहत की हो, तो वो उसे अक्सर तब तक इग्नोर करती रहती है, जब तक कि हालत खराब न हो जाए। और फिर स्थिति को संभालना चुनौती बन जाता है। इससे बचने के लिए डॉक्टर अंकित मूले ने ब्लड प्रेशर, शुगर, लिपिड प्रोफाइल जैसे सात अहम टेस्ट बताए हैं, जो हर मां को करवाते रहना चाहिए, जिससे बेहतर...
Read more »



Render Time: 2026-05-24 13:02:35