पवन खेड़ा ने रमेश बिधूड़ी के प्रियंका गांधी पर टिप्पणी पर जताया ऐतराज

राजनीति समाचार

पवन खेड़ा ने रमेश बिधूड़ी के प्रियंका गांधी पर टिप्पणी पर जताया ऐतराज
पवन खेड़ारमेश विधूड़ीप्रियंका गांधी
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 70 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 51%

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दिल्ली से भाजपा कैंडिडेट रमेश विधूड़ी के प्रियंका गांधी पर विवादित बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इन्हें 'बदतमीजी' करार दिया है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दिल्ली से भाजपा कैंडिडेट रमेश विधूड़ी का एक बयान जारी किया है। इसमें वे प्रियंका गांधी के लिए विवादित बातें कहते दिख रहे हैं। पवन खेड़ा ने कहा कि संघ के संस्कार भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएंगे। रमेश विधूड़ी वीडियो में कहते दिख रहे हैं- लालू ने वादा किया था कि बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं, वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका

गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।' पवन खेड़ा ने इस बयान पर ऐतराज जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,'यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह है इसके मालिकों की असलियत। ऊपर से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कार आपको भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएंगे।'दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी। लिस्ट में 29 नाम हैं। इनमें से 7 नेता हाल ही में AAP और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। पार्टी ने पहली सूची में पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट पाने वाले अधिकतर प्रत्याशियों को फिर से टिकट दिया है। 29 उम्मीदवारों की सूची में 13 उम्मीदवारों को रिपीट किया है, जबकि 16 के टिकट बदले हैं। वहीं, गांधीनगर से मौजूदा विधायक अनिल बाजपेई का टिकट काट दिया है। उनकी जगह कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया गया है। नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा चुनाव लड़ेंगे। कालकाजी से CM आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है। इस सीट पर कांग्रेस ने अलका लांबा को टिकट दिया है।यह तस्वीर 21 सितंबर 2023 की है। तब रमेश बिधूड़ी बीजेपी सांसद थे। हालांकि 2024 लोकसभा चुनाव में बिधूड़ी का टिकट काट दिया गया था। भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। 21 सितंबर 2023 को संसद में स्पेशल सेशन के दौरान बिधूड़ी ने BSP सांसद दानिश अली पर अभद्र टिप्पणी की थी। दानिश अली ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को लेटर लिखकर रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

पवन खेड़ा रमेश विधूड़ी प्रियंका गांधी दिल्ली विधानसभा चुनाव भाजपा कांग्रेस

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

अरब लीग ने इजरायली मंत्री के अल अक्सा मस्जिद में जा प्रार्थना करने पर जताया ऐतराजअरब लीग ने इजरायली मंत्री के अल अक्सा मस्जिद में जा प्रार्थना करने पर जताया ऐतराजअरब लीग ने इजरायली मंत्री के अल अक्सा मस्जिद में जा प्रार्थना करने पर जताया ऐतराज
और पढो »

दिल्ली कालकाजी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला तेजदिल्ली कालकाजी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला तेजबीजेपी ने कालकाजी सीट से रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया है, इस सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आतिशी और कांग्रेस के अलका लांबा के साथ त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है।
और पढो »

प्रियंका गांधी ने आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर अमित शाह पर साधा हमलाप्रियंका गांधी ने आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर अमित शाह पर साधा हमलाकांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि भारत में इस तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा।
और पढो »

'पवन सिंह ने बंद कमरे में मुझे पीटा था, मरते-मरते बची थी', अक्षरा सिंह ने किया था खुलासा'पवन सिंह ने बंद कमरे में मुझे पीटा था, मरते-मरते बची थी', अक्षरा सिंह ने किया था खुलासाअक्षरा सिंह-पवन सिंह का अफेयर एक बहुत ही बुरे नोट पर आकर खत्म हुआ, अक्षरा ने पवन पर मारपीट के भी आरोप लगाए थे.
और पढो »

ईसा गुहा ने बुमराह पर 'नस्लीय' टिप्पणी करने के लिए माफी मांगीईसा गुहा ने बुमराह पर 'नस्लीय' टिप्पणी करने के लिए माफी मांगीईसा गुहा ने बुमराह पर 'नस्लीय' टिप्पणी करने के लिए माफी मांगी
और पढो »

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भाजपा पर जताया आरोपकांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भाजपा पर जताया आरोपकांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सांसदों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगा रहे भाजपा सांसदों को 'जय भीम' का नारा लगाने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अमित शाह की भाषा भाजपा के असली चेहरे को उजागर करती है और यह सब अमित शाह को बचाने के लिए किया जा रहा है। प्रियंका ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के सांसदों ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को भी धक्का दिया।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 05:21:51